हापुड़ (मनीष कुमार) माधापुर गाँव में जाहरवीर बाबा गोरखनाथ की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा बड़े धूमधाम से की गई। इस पावन अवसर पर समस्त ग्रामवासियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
कार्यक्रम के दौरान बाबा जाहरवीर की भक्ति में लीन ग्रामवासी रीति-रिवाज के साथ बाबा की मूर्ति को पूरे गांव में झांकी के रूप में लेकर निकले। भजन-कीर्तन और जयकारों से पूरा गांव गुंजायमान रहा। इस दौरान गांव के सभी सम्मानित व कर्मठ लोग भी मौजूद रहे।
इस अवसर पर जिला पंचायत वार्ड नंबर 5 से भावी प्रत्याशी जयंक गुर्जर, प्रमुख मनोज गुर्जर और उनकी पूरी टीम भी कार्यक्रम में पहुंची। प्रमुख मनोज गुर्जर ने फूलमाला पहनाकर जाहरवीर बाबा की मूर्ति पर माला अर्पण की और क्षेत्र की सुख-समृद्धि के लिए आशीर्वाद लिया।
ग्रामवासियों ने बताया कि बाबा की कृपा से गांव में सुख-शांति बनी रहेगी। कार्यक्रम के सफल आयोजन पर आयोजकों का आभार व्यक्त किया

