हापुड़ (मनीष कुमार) राष्ट्रीय सैनिक संस्था के प्रदेश प्रवक्ता ज्ञानेन्द्र त्यागी के नेतृत्व में गौरव त्यागी की हत्या के विरोध में
प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा थाना हापुड़ देहात क्षेत्र में हुई गौरव त्यागी की निर्मम हत्या के विरोध में राष्ट्रीय सैनिक संस्था जिला इकाई ने नगर पालिका परिषद स्थित शहीद स्तंभ पर पहुंचकर गौरव त्यागी को पहले श्रद्धांजलि दी। इसके बाद संस्था के पदाधिकारियों ने हत्यारोपियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने मौके पर पहुंचे एसडीएम सदर प्रेमपाल सिंह व क्षेत्र अधिकारी अनिता चौहान को संयुक्त रूप मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा।
प्रदर्शन कार्यों का नेतृत्व कर रहे संस्था के जिलाध्यक्ष मुकेश त्यागी ने कहा कि गौरव त्यागी की निर्मम हत्या करने वालों के घरों पर पुलिस तुरंत बुलडोजर की कार्रवाई की जाएं। मृतक के परिवार को पूर्ण सुरक्षा प्रदान की जाएं। संस्था के प्रदेश प्रवक्ता ज्ञानेंद्र त्यागी ने कहा कि गौरव त्यागी की हत्या के आरोपियों का फुल एनकाउंटर किया जाए और पीड़ित परिवार को एक करोड़ रुपए की आर्थिक मदद की जाऐ उन्होंने मौके पर पहुंची पुलिस क्षेत्राधिकारी अनीता चौहान से हत्यारोपियों के खिलाफ जल्द कार्रवाई करने की मांग की।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष मुकेश त्यागी, प्रदेश प्रवक्ता ज्ञानेंद्र त्यागी, जिला सचिव मुकेश प्रजापति, जिला सूचना प्रसारण मंत्री श्याम वर्मा, वरिष्ठ जिला संरक्षक हरीराज सिंह त्यागी, ब्रजभूषण त्यागी, हेमराज त्यागी, राजकुमार वर्मा, श्याम वर्मा, दीपचंद प्रजापति आदि मौजूद थे।
राष्ट्रीय सैनिक संस्थान ने गौरव के हत्यारों का एनकाउंटर करने व बुलडोजर कार्रवाई की मांग
Related Posts
Add A Comment

