Close Menu
Voice India News
  • होम
  • अंतराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • वाराणसी
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • पूर्वांचल
  • खेल
  • शिक्षा
  • फोटो गैलरी
  • लोकसभा चुनाव 2024
What's Hot

पीआईबी वाराणसी से 13 सदस्यीय पत्रकार दल तमिलनाडु की छह दिवसीय यात्रा पर रवाना

Sunday, 13 September 2026, 13:40 IST

सेवा संकल्प अभियान को सफल बनाने को भाजपा ओबरा मंडल ने कसी कमर

Saturday, 12 September 2026, 18:54 IST

सोनभद्र राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में दो दिवसीय स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन का सफल आयोजन, 40 टीमों के 180 विद्यार्थियों ने दिखाया तकनीकी कौशल

Saturday, 12 September 2026, 18:51 IST
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Voice India NewsVoice India News
Contact Us
  • होम
  • अंतराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • वाराणसी
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • पूर्वांचल
  • खेल
  • शिक्षा
  • फोटो गैलरी
  • लोकसभा चुनाव 2024
Voice India News
Home » रेणुकूट मानवता ही सबसे बड़ा धर्म! समाजसेवी डब्ल्यू सिंह की पहल पर नगर ऊंटरी से आकर अरविंद मौर्य ने किया रक्तदान
सोनभद्र

रेणुकूट मानवता ही सबसे बड़ा धर्म! समाजसेवी डब्ल्यू सिंह की पहल पर नगर ऊंटरी से आकर अरविंद मौर्य ने किया रक्तदान

adminBy adminWednesday, 2 September 2026, 18:35 ISTNo Comments3 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit Email
Share
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

बहन के गर्भाशय ऑपरेशन हेतु B+ ब्लड के लिए भटक रहे परिजन, समाजसेवी डब्ल्यू सिंह से की मदद की गुहार

मुसीबत की खबर मिलते ही समाजसेवी डब्ल्यू सिंह और विकास अग्रहरि ने मिलाया फोन, नगर ऊंटरी से पहुंचे रक्तदाता

रक्तदाता अरविंद मौर्य ने सोनभद्र पहुंचकर किया रक्तदान, पेश की परहित सरिस धर्म नहिं भाई की अनूठी मिसाल

मानव की सेवा ही ईश्वर की सच्ची पूजा शास्त्रों व गीता के कर्मयोग संदेश को चरितार्थ कर रहे रेणुकूट के समाजसेवी डब्ल्यू सिंह

रेणुकूट (सोनभद्र)। अजीत प्रताप सिंह। अष्टादशपुराणेषु व्यासस्य वचनद्वयम्। परोपकार पुण्याय पापाय परपीडनम्॥ अर्थात 18 पुराणों का यही सार है कि परोपकार और दूसरों की सेवा से बढ़कर कोई पुण्य नहीं है। श्रीमद्भागवत गीता में भगवान श्रीकृष्ण द्वारा दिए गए इसी निष्काम कर्मयोग और मानवता के संदेश को सोनभद्र के रेणुकूट में एक बार फिर जीवंत किया गया है, जहाँ संकट की घड़ी में एक इंसान ने दूसरे इंसान की मदद कर सच्ची इंसानियत का धर्म निभाया है। पूरा मामला रेणुकूट क्षेत्र का है, जहाँ एक असहाय परिवार अपनी मरीज बहन के इलाज हेतु रक्त (ब्लड) की व्यवस्था के लिए दर-दर भटक रहा था। प्राप्त जानकारी के अनुसार, रेणुकूट निवासी एक महिला के गर्भाशय का गंभीर ऑपरेशन होना था, जिसके लिए डॉक्टरों ने तत्काल B+ (बी पॉजिटिव) ब्लड की व्यवस्था करने की सलाह दी थी। पीड़ित परिवार कई दिनों से ब्लड बैंक, जान-पहचान वालों और विभिन्न स्थानों पर रक्त की तलाश में भटक रहा था। काफी प्रयासों के बावजूद जब कहीं से भी ब्लड की व्यवस्था नहीं हो सकी, तो मरीज की हालत को देखते हुए परिजनों की चिंता और हताशा बढ़ने लगी। निराशा के बीच पीड़ित परिवार ने रेणुकूट के जाने-माने समाजसेवी विजय प्रताप सिंह उर्फ डब्ल्यू सिंह से संपर्क कर अपनी आपबीती सुनाई और मदद की गुहार लगाई। समाजसेवी डब्ल्यू सिंह, जो क्षेत्र में हर जरूरतमंद की मदद के लिए सदैव तत्पर रहने के लिए जाने जाते हैं, ने मामला सुनते ही बिना एक पल गंवाए अपने सहयोगी विकास अग्रहरि को सूचित किया। दोनों समाजसेवियों ने तुरंत अपने नेटवर्क और युवा मित्रों से संपर्क साधना शुरू किया और रक्तदाता की खोज में जुट गए।जैसे ही इस गंभीर स्थिति की जानकारी झारखंड सीमा से सटे नगर ऊंटरी (गढ़वा) निवासी युवा समाजसेवी अरविंद मौर्य को मिली, उन्होंने बिना कोई संकोच किए तुरंत रक्तदान करने की सहमति दे दी। अरविंद मौर्य तत्काल नगर ऊंटरी से सफर तय करके सोनभद्र (रेणुकूट) पहुंचे और अस्पताल/ब्लड बैंक पहुंचकर पीड़ित महिला के लिए स्वेच्छा से रक्तदान किया। समय पर रक्त मिल जाने से महिला का ऑपरेशन सफलतापूर्वक संपन्न कराने की राह आसान हो सकी, जिसके बाद पीड़ित परिवार ने राहत की सांस ली।रक्तदान संपन्न होने के बाद समाजसेवी डब्ल्यू सिंह ने कहा कि मानव जीवन का वास्तविक उद्देश्य एक-दूसरे के सुख-दुख में काम आना और समाज को बेहतर बनाना है। हिंदू दर्शन और हमारे शास्त्र भी यही सिखाते हैं कि हर इंसान में ईश्वर का अंश होता है, इसलिए किसी जरूरतमंद की सेवा करना सीधे भगवान की पूजा करने के समान है। जब तक ईश्वर ने सामर्थ्य दिया है, तब तक हर पीड़ित और असहाय की मदद के लिए हम तत्पर रहेंगे।पीड़ित परिवार ने संकट के समय मसीहा बनकर सामने आए समाजसेवी डब्ल्यू सिंह, विकास अग्रहरि तथा दूर-दराज से आकर रक्तदान करने वाले अरविंद मौर्य का तहे दिल से आभार और धन्यवाद व्यक्त किया। स्थानीय नागरिकों ने भी इस सराहनीय और अनुकरणीय कार्य की मुक्तकंठ से प्रशंसा की है।

Views: 33
crime latest news news voice india news voice news india
Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
Previous Articleसोनभद्र शक्तिनगर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 36 घंटे के भीतर बोलेरो चोरी का खुलासा 1 शातिर गिरफ्तार
Next Article सोनभद्र रेणुका नदी के छठ घाट पर मॉक ड्रिल के जरिए दिया गया आपदा बचाव का प्रशिक्षण डीएम की अपील—नदी-घाटों से दूर रहें, सुरक्षित रहें

Related Posts

पीआईबी वाराणसी से 13 सदस्यीय पत्रकार दल तमिलनाडु की छह दिवसीय यात्रा पर रवाना

Sunday, 13 September 2026, 13:40 IST

सेवा संकल्प अभियान को सफल बनाने को भाजपा ओबरा मंडल ने कसी कमर

Saturday, 12 September 2026, 18:54 IST

सोनभद्र राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में दो दिवसीय स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन का सफल आयोजन, 40 टीमों के 180 विद्यार्थियों ने दिखाया तकनीकी कौशल

Saturday, 12 September 2026, 18:51 IST
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Top Posts

गंगा पुल तिराहे से पाक्सो एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार, जमानियां पुलिस को मिली सफलता।।

Tuesday, 9 June 2026, 17:31 IST1 Min Read

लट्ठूडीह क्रिकेट प्रतियोगिता का रोमांचक फाइनल शुरू, हिमांशु राय ने खिलाड़ियों का किया उत्साहवर्धन।।

Tuesday, 9 June 2026, 17:23 IST1 Min Read

प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के 10 वर्ष पूर्ण, सीएचसी करंडा में गर्भवती महिलाओं को मिली नि:शुल्क जांच व स्वास्थ्य परामर्श

Tuesday, 9 June 2026, 17:20 IST1 Min Read

Subscribe to Updates

Get the latest sports news from SportsSite about soccer, football and tennis.

Advertisement
Demo

Our Head Office → Flat No - 287, New Colony, Tilampur, Ashapur, Sarnath, Varanasi, 221007, Ph No - 9219824500, Mail us - manishupadhyaybhu@gmail.com

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
Top Insights

पीआईबी वाराणसी से 13 सदस्यीय पत्रकार दल तमिलनाडु की छह दिवसीय यात्रा पर रवाना

Sunday, 13 September 2026, 13:40 IST

सेवा संकल्प अभियान को सफल बनाने को भाजपा ओबरा मंडल ने कसी कमर

Saturday, 12 September 2026, 18:54 IST

सोनभद्र राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में दो दिवसीय स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन का सफल आयोजन, 40 टीमों के 180 विद्यार्थियों ने दिखाया तकनीकी कौशल

Saturday, 12 September 2026, 18:51 IST
Get Informed

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Voice India News. Designed by Hoodaa.
  • होम
  • अंतराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • वाराणसी
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • पूर्वांचल
  • खेल
  • शिक्षा
  • फोटो गैलरी
  • लोकसभा चुनाव 2024

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.