Close Menu
Voice India News
  • होम
  • अंतराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • वाराणसी
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • पूर्वांचल
  • खेल
  • शिक्षा
  • फोटो गैलरी
  • लोकसभा चुनाव 2024
What's Hot

पीआईबी वाराणसी से 13 सदस्यीय पत्रकार दल तमिलनाडु की छह दिवसीय यात्रा पर रवाना

Sunday, 13 September 2026, 13:40 IST

सेवा संकल्प अभियान को सफल बनाने को भाजपा ओबरा मंडल ने कसी कमर

Saturday, 12 September 2026, 18:54 IST

सोनभद्र राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में दो दिवसीय स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन का सफल आयोजन, 40 टीमों के 180 विद्यार्थियों ने दिखाया तकनीकी कौशल

Saturday, 12 September 2026, 18:51 IST
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Voice India NewsVoice India News
Contact Us
  • होम
  • अंतराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • वाराणसी
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • पूर्वांचल
  • खेल
  • शिक्षा
  • फोटो गैलरी
  • लोकसभा चुनाव 2024
Voice India News
Home » सोनभद्र रेणुका नदी के छठ घाट पर मॉक ड्रिल के जरिए दिया गया आपदा बचाव का प्रशिक्षण डीएम की अपील—नदी-घाटों से दूर रहें, सुरक्षित रहें
सोनभद्र

सोनभद्र रेणुका नदी के छठ घाट पर मॉक ड्रिल के जरिए दिया गया आपदा बचाव का प्रशिक्षण डीएम की अपील—नदी-घाटों से दूर रहें, सुरक्षित रहें

adminBy adminWednesday, 2 September 2026, 18:36 ISTNo Comments3 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit Email
Share
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

रेणुका नदी में डूबते व्यक्ति को बचाने व तत्काल प्राथमिक उपचार का सीआईएसएफ, पुलिस और राजस्व टीम ने किया सजीव प्रदर्शन

बाढ़ एवं जलभराव की स्थिति में त्वरित रेस्क्यू के लिए विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने हेतु हुआ अभ्यास

जिलाधिकारी चर्चित गौड़ के निर्देश पर आमजन को किया गया जागरूक, उफनते नदी-नालों के पास न जाने की सलाह

प्रशासन की अपील किसी को डूबता देख खुद जोखिम न लें पुलिस, आपदा राहत दल या स्थानीय बचाव टीम को तत्काल दें सूचना

ओबरा/सोनभद्र । आशीष मिश्रा। जनपद में हो रही मूसलाधार बारिश और बांधों के खुले गेटों के कारण नदियों के बढ़े जलस्तर को देखते हुए जिला प्रशासन आपदा प्रबंधन को लेकर पूरी तरह मुस्तैद है। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ के निर्देशानुसार बुधवार को तहसील ओबरा क्षेत्र अंतर्गत रेणुका नदी के छठ घाट पर बाढ़, जलभराव एवं नदी में डूबने जैसी संभावित घटनाओं से निपटने तथा त्वरित बचाव व राहत कार्य सुनिश्चित करने के उद्देश्य से एक वृहद मॉक ड्रिल (आपदा राहत अभ्यास) का आयोजन किया गया। इस मॉक ड्रिल का मुख्य उद्देश्य आपदा के समय विभिन्न प्रशासनिक व सुरक्षा एजेंसियों के बीच सटीक समन्वय स्थापित करना तथा आम नागरिकों को जीवन रक्षा के उपायों के प्रति जागरूक करना रहा।
मॉक ड्रिल में सीआईएसएफ (CISF), राजस्व विभाग, पुलिस विभाग, स्वास्थ्य/मेडिकल टीम, आपूर्ति विभाग एवं पंचायती राज विभाग की टीमों ने समन्वित रूप से प्रतिभाग किया।
अभ्यास के दौरान एक काल्पनिक आपात स्थिति निर्मित की गई, जिसमें नदी में किसी व्यक्ति के डूबने की सूचना पर टीमों की त्वरित प्रतिक्रिया का प्रदर्शन किया गया। डूबते व्यक्ति की सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीम ने चंद मिनटों में मौके पर पहुँचकर मोर्चा संभाला। प्रशिक्षित गोताखोरों व सीआईएसएफ के जवानों ने बोट और लाइफ जैकेट के सहारे उफनती नदी में उतरकर डूबते व्यक्ति को सकुशल बाहर निकाला। तट पर मौजूद मेडिकल टीम ने पीड़ित को तत्काल मौके पर ही प्राथमिक उपचार (CPR आदि) दिया और एम्बुलेंस के जरिए अस्पताल पहुँचाने का सजीव प्रदर्शन किया।
मॉक ड्रिल के माध्यम से उपस्थित नागरिकों को जागरूक करते हुए आपदा प्रबंधन टीम ने आवश्यक सुरक्षा उपाय साझा किए। नदी या पानी में किसी व्यक्ति को डूबता देखकर कोई भी आम नागरिक बिना प्रशिक्षण या सुरक्षा उपकरणों के स्वयं पानी में उतरकर अपनी जान जोखिम में न डाले। ऐसी स्थिति में बिना समय गंवाए निकटतम पुलिस स्टेशन, जिला प्रशासन, 112 नंबर, आपदा राहत दल या स्थानीय गोताखोर टीम को सूचित करें। प्रशिक्षित बचाव दल द्वारा पीड़ित को पानी से बाहर निकाले जाने के बाद उसके श्वसन तंत्र को सुचारू करने के लिए प्राथमिक उपचार दें और बिना देरी किए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुँचाएं। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने जनपदवासियों से अपील की है कि बाढ़ और बारिश के इस मौसम में सुरक्षा ही सबसे बड़ा बचाव है। नागरिक नदी, नालों, रपटों, छठ घाटों तथा जलभराव वाले क्षेत्रों के समीप अनावश्यक रूप से कदापि न जाएं। छोटे बच्चों को नदियों, बरसाती नालों व पोखरों के पास जाने से सख्ती से रोकें। जिला प्रशासन व आपदा प्रबंधन द्वारा जारी की जा रही चेतावनियों और सुरक्षा दिशा-निर्देशों का शत-प्रतिशत पालन कर खुद को और अपने परिवार को सुरक्षित रखें।

Views: 31
crime latest news news up voice india news voice news india
Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
Previous Articleरेणुकूट मानवता ही सबसे बड़ा धर्म! समाजसेवी डब्ल्यू सिंह की पहल पर नगर ऊंटरी से आकर अरविंद मौर्य ने किया रक्तदान
Next Article सोनभद्र उचित दर विक्रेताओं का लाभांश ₹90 से बढ़ाकर ₹125 प्रति क्विंटल, प्रदेश सरकार के ऐतिहासिक निर्णय पर जताया आभार

Related Posts

पीआईबी वाराणसी से 13 सदस्यीय पत्रकार दल तमिलनाडु की छह दिवसीय यात्रा पर रवाना

Sunday, 13 September 2026, 13:40 IST

सेवा संकल्प अभियान को सफल बनाने को भाजपा ओबरा मंडल ने कसी कमर

Saturday, 12 September 2026, 18:54 IST

सोनभद्र राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में दो दिवसीय स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन का सफल आयोजन, 40 टीमों के 180 विद्यार्थियों ने दिखाया तकनीकी कौशल

Saturday, 12 September 2026, 18:51 IST
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Top Posts

गंगा पुल तिराहे से पाक्सो एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार, जमानियां पुलिस को मिली सफलता।।

Tuesday, 9 June 2026, 17:31 IST1 Min Read

लट्ठूडीह क्रिकेट प्रतियोगिता का रोमांचक फाइनल शुरू, हिमांशु राय ने खिलाड़ियों का किया उत्साहवर्धन।।

Tuesday, 9 June 2026, 17:23 IST1 Min Read

प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के 10 वर्ष पूर्ण, सीएचसी करंडा में गर्भवती महिलाओं को मिली नि:शुल्क जांच व स्वास्थ्य परामर्श

Tuesday, 9 June 2026, 17:20 IST1 Min Read

Subscribe to Updates

Get the latest sports news from SportsSite about soccer, football and tennis.

Advertisement
Demo

Our Head Office → Flat No - 287, New Colony, Tilampur, Ashapur, Sarnath, Varanasi, 221007, Ph No - 9219824500, Mail us - manishupadhyaybhu@gmail.com

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
Top Insights

पीआईबी वाराणसी से 13 सदस्यीय पत्रकार दल तमिलनाडु की छह दिवसीय यात्रा पर रवाना

Sunday, 13 September 2026, 13:40 IST

सेवा संकल्प अभियान को सफल बनाने को भाजपा ओबरा मंडल ने कसी कमर

Saturday, 12 September 2026, 18:54 IST

सोनभद्र राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में दो दिवसीय स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन का सफल आयोजन, 40 टीमों के 180 विद्यार्थियों ने दिखाया तकनीकी कौशल

Saturday, 12 September 2026, 18:51 IST
Get Informed

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Voice India News. Designed by Hoodaa.
  • होम
  • अंतराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • वाराणसी
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • पूर्वांचल
  • खेल
  • शिक्षा
  • फोटो गैलरी
  • लोकसभा चुनाव 2024

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.