ओबरा/सोनभद्र । आशीष मिश्रा। उत्तर प्रदेश बिजली कर्मचारी संघ के ओबरा स्थित क्षेत्रीय कार्यालय पर बिजली मजदूरों एवं कर्मचारियों के मसीहा, संघर्षशील नेता स्वर्गीय कामरेड हरीश तिवारी जी की जयंती शनिवार, 05 सितंबर 2026 को अत्यंत गरिमामय और संकल्पबद्ध वातावरण में मनाई गई। इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने स्व. तिवारी के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। समारोह में मुख्य रूप से संघ के प्रांतीय अध्यक्ष कामरेड अजय सिंह, वितरण जिला अध्यक्ष ज्योति रावत, क्षेत्रीय अध्यक्ष अजीत साहू तथा मंत्री प्रदीप कनौजिया उपस्थित रहे। समारोह को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने स्वर्गीय कामरेड हरीश तिवारी के जीवन संघर्षों, मजदूर हितों के प्रति उनकी अटूट निष्ठा और कर्मचारी आंदोलन में दिए गए उनके ऐतिहासिक योगदान को याद किया। प्रांतीय अध्यक्ष कामरेड अजय सिंह एवं क्षेत्रीय पदाधिकारियों ने कहा कि स्व. हरीश तिवारी जी ने बिजली कर्मचारियों और मजदूरों के अधिकारों की रक्षा के लिए जीवनपर्यंत संघर्ष किया। उनका जीवन हर बिजली कर्मचारी के लिए प्रेरणास्रोत है। संगठन उनके दिखाए मार्ग पर चलकर कर्मचारियों के शोषण के खिलाफ लड़ाई को निरंतर आगे बढ़ाता रहेगा। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित कर्मचारी नेताओं व श्रमिकों ने जय मेहनतकश, जय संगठन और लाल सलाम के गगनभेदी नारों के साथ संगठन की एकजुटता और कर्मचारियों के अधिकारों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष मन्नान खान, बनी व्रत बनर्जी, यशपाल सिंह, कामरेड लालचंद, विनोद यादव, राजू सिंह, आनंद सिंह, पशुपति विश्वकर्मा, अंजर खान सहित उत्तर प्रदेश बिजली कर्मचारी संघ के तमाम पदाधिकारी, कर्मचारी एवं मजदूर साथी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
सोनभद्र बिजली कर्मचारियों के मसीहा स्व. कामरेड हरीश तिवारी की जयंती पर ओबरा में आयोजित हुआ स्मरण समारोह
Related Posts
Add A Comment

