Close Menu
Voice India News
  • होम
  • अंतराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • वाराणसी
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • पूर्वांचल
  • खेल
  • शिक्षा
  • फोटो गैलरी
  • लोकसभा चुनाव 2024
What's Hot

पीआईबी वाराणसी से 13 सदस्यीय पत्रकार दल तमिलनाडु की छह दिवसीय यात्रा पर रवाना

Sunday, 13 September 2026, 13:40 IST

सेवा संकल्प अभियान को सफल बनाने को भाजपा ओबरा मंडल ने कसी कमर

Saturday, 12 September 2026, 18:54 IST

सोनभद्र राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में दो दिवसीय स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन का सफल आयोजन, 40 टीमों के 180 विद्यार्थियों ने दिखाया तकनीकी कौशल

Saturday, 12 September 2026, 18:51 IST
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Voice India NewsVoice India News
Contact Us
  • होम
  • अंतराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • वाराणसी
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • पूर्वांचल
  • खेल
  • शिक्षा
  • फोटो गैलरी
  • लोकसभा चुनाव 2024
Voice India News
Home » एसएसपीजी मंडलीय चिकित्सालय में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस
लोकसभा चुनाव 2024

एसएसपीजी मंडलीय चिकित्सालय में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस

adminBy adminMonday, 13 May 2024, 10:34 ISTNo Comments3 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit Email
Share
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

रक्तदान शिविर में करीब 25 नर्सिंग छात्राओं ने किया ब्लड डोनेट

वाराणसी। अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस पर कबीरचौरा स्थित श्री शिव प्रसाद गुप्त मंडलीय चिकित्सालय में गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसके साथ ही चिकित्सालय के तत्वावधान में मिशन कॉलेज और शिव सर्जिकल कॉलेज के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान करीब 25 नर्सिंग छात्राओं ने ब्लड डोनेट किया।
गोष्ठी के दौरान सहायक नर्सिंग अधीक्षक श्यामलता जयसवाल ने कहा कि नर्स, रोगियों की सेवा और देखभाल के लिए जिम्मेदार होती है। इनका मुख्य काम रोगी की स्थिति की मॉनिटरिंग करना, उपचार और दवाओं की देखभाल करने के साथ ही उन्हें चिकित्सा सलाह देना होता है। डॉक्टर्स के साथ दिनरात मिलकर नर्स मरीजों की सेवा करती है। जितनी भूमिका डॉक्टर की होती है उतनी ही भूमिका रोगियों की जिंदगी में नर्स की भी होती है। पूरी निष्ठा के साथ मरीजों की देखभाल करने वाली नर्सों के प्रति सम्मान और उनके योगदान की सराहना के लिए हर साल 12 मई को अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस मनाया जाता है। उन्होंने समस्त नर्सों को सलाह दी कि चिकित्सालय में उचित प्रोटोकॉल का पालन करें, जिससे मरीजों को बेहतर चिकित्सीय व स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की जा सके।
गोष्ठी में बताया गया कि इस साल अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस की थीम “हमारी नर्सें, हमारा भविष्य…देखभाल की आर्थिक शक्ति है” रखी गई है। नर्सों के प्रति सम्मान के लिए पहली बार अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस का साल 1974 में मनाया गया था। यह दिन मशहूर नर्स फ्लोरेंस नाइटिंगेल को समर्पित है, क्योंकि 12 मई को नर्स फ्लोरेंस नाइटिंगेल का जन्म दिवस है। इसलिए उनकी स्मृति में हर साल 12 मई को अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस मनाया जाता है।
सिस्टर प्रभारी मीरा देवी ने कहा कि नर्स, मरीजों की देखभाल करती हैं और बाद की देखभाल और स्थिति में सुधार सहित पूरी चिकित्सा प्रक्रिया की देखरेख में सहायता करती हैं। उपचार संबंधी संपूर्ण बातचीत के दौरान, नर्सें मरीजों की प्रगति पर नज़र रखती हैं और ज़रूरत पड़ने पर डॉक्टरों को सचेत करती हैं। सुमन पाण्डेय ने कहा कि स्वास्थ्य देखभाल में नर्सों द्वारा निभाई जाने वाली विशिष्ट भूमिकाओं में मरीजों की देखभाल करना और उपचार के दौरान डॉक्टरों का समर्थन करना शामिल है। नर्सिंग एक पेशा नहीं, बल्कि एक जिम्मेदारी है जो मानव जीवन का बेहतर ढंग से ध्यान रखती हैं। उनके द्वारा निभाई जाने वाली अन्य महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों में रोगियों के महत्वपूर्ण मापदंडों की निगरानी करना, डॉक्टर के अवलोकन के लिए उनके चिकित्सा इतिहास को नोट करना, रोगियों को नुस्खे समझने में मदद करना और बहुत कुछ शामिल है।
इस मौके पर सिस्टर राजकुमारी, गिरीश, वीणा शाह, माधुरी राय, सरोज देवी, कमलवती, गिरीश कुमारी, कॉलेज के दीन विष्णु नारायण और प्रधानाध्यापक कविता एवं अन्य स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे।
वहीं दूसरी ओर शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुर्गाकुंड में नर्स दिवस मनाया गया। इस अवसर पर अधीक्षक डॉ सारिका राय ने सभी नर्सों का उत्साहवर्धन किया। इस दौरान डॉ मंजूषा, डॉ सोनल, डॉ इमर्सिया, स्टाफ नर्स सुमन, पार्वती, साधना सिंह, नीतू, पूजा, प्रियंका, बंदना, रेशमा एवं अन्य स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे।

Views: 357
helth latest news news Varanasi voice india news
Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
Previous Articleइंडिया गठबंधन प्रत्याशी अजय राय ने चुनावी सभा में इंडिया गठबंधन के जीत का किया दावा
Next Article कालभैरव का आशीर्वाद लेकर पुष्य नक्षत्र में नामांकन करेंगे पीएम

Related Posts

पीआईबी वाराणसी से 13 सदस्यीय पत्रकार दल तमिलनाडु की छह दिवसीय यात्रा पर रवाना

Sunday, 13 September 2026, 13:40 IST

सेवा संकल्प अभियान को सफल बनाने को भाजपा ओबरा मंडल ने कसी कमर

Saturday, 12 September 2026, 18:54 IST

सोनभद्र राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में दो दिवसीय स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन का सफल आयोजन, 40 टीमों के 180 विद्यार्थियों ने दिखाया तकनीकी कौशल

Saturday, 12 September 2026, 18:51 IST
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Top Posts

गंगा पुल तिराहे से पाक्सो एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार, जमानियां पुलिस को मिली सफलता।।

Tuesday, 9 June 2026, 17:31 IST1 Min Read

लट्ठूडीह क्रिकेट प्रतियोगिता का रोमांचक फाइनल शुरू, हिमांशु राय ने खिलाड़ियों का किया उत्साहवर्धन।।

Tuesday, 9 June 2026, 17:23 IST1 Min Read

प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के 10 वर्ष पूर्ण, सीएचसी करंडा में गर्भवती महिलाओं को मिली नि:शुल्क जांच व स्वास्थ्य परामर्श

Tuesday, 9 June 2026, 17:20 IST1 Min Read

Subscribe to Updates

Get the latest sports news from SportsSite about soccer, football and tennis.

Advertisement
Demo

Our Head Office → Flat No - 287, New Colony, Tilampur, Ashapur, Sarnath, Varanasi, 221007, Ph No - 9219824500, Mail us - manishupadhyaybhu@gmail.com

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
Top Insights

पीआईबी वाराणसी से 13 सदस्यीय पत्रकार दल तमिलनाडु की छह दिवसीय यात्रा पर रवाना

Sunday, 13 September 2026, 13:40 IST

सेवा संकल्प अभियान को सफल बनाने को भाजपा ओबरा मंडल ने कसी कमर

Saturday, 12 September 2026, 18:54 IST

सोनभद्र राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में दो दिवसीय स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन का सफल आयोजन, 40 टीमों के 180 विद्यार्थियों ने दिखाया तकनीकी कौशल

Saturday, 12 September 2026, 18:51 IST
Get Informed

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Voice India News. Designed by Hoodaa.
  • होम
  • अंतराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • वाराणसी
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • पूर्वांचल
  • खेल
  • शिक्षा
  • फोटो गैलरी
  • लोकसभा चुनाव 2024

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.