Close Menu
Voice India News
  • होम
  • अंतराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • वाराणसी
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • पूर्वांचल
  • खेल
  • शिक्षा
  • फोटो गैलरी
  • लोकसभा चुनाव 2024
What's Hot

पुलिस भर्ती परीक्षा का दूसरा दिन सख्त सुरक्षा घेरे में, हर केंद्र पर पैनी नजर: नकलविहीन परीक्षा का दावा

Tuesday, 9 June 2026, 17:36 IST

जागरूकता शिविर का हुआ आयोजनगाजीपुर

Tuesday, 9 June 2026, 17:34 IST

गंगा पुल तिराहे से पाक्सो एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार, जमानियां पुलिस को मिली सफलता।।

Tuesday, 9 June 2026, 17:31 IST
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Voice India NewsVoice India News
Contact Us
  • होम
  • अंतराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • वाराणसी
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • पूर्वांचल
  • खेल
  • शिक्षा
  • फोटो गैलरी
  • लोकसभा चुनाव 2024
Voice India News
Home » वाराणसी क्लस्टर के अन्तर्गत कुल 27.3 लाख स्मार्ट मीटर स्थापित किये जायेंगे
वाराणसी

वाराणसी क्लस्टर के अन्तर्गत कुल 27.3 लाख स्मार्ट मीटर स्थापित किये जायेंगे

adminBy adminTuesday, 11 June 2024, 18:29 ISTNo Comments3 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit Email
Share
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

स्मार्ट मीटर की स्थापना हेतु नहीं देना होगा कोई अतिरिक्त शुल्क

बिजली बिल सम्बन्धित नहीं होगी कोई समस्या

उपभोक्ता अपने बिजली के खपत को कर सकेंगे मॉनिटर

मोबाइल की तरह रिचार्ज कर सकेंगे स्मार्ट मीटर

स्मार्ट मीटर से बेहतर होंगी उपभोक्ता सेवाएं

वाराणसी। कौशल राज शर्मा आयुक्त, वाराणसी मंडल की अध्यक्षता में स्मार्ट मीटिरिंग प्रोजेक्ट के सर्विस प्रोवाइडर मेसर्स जी०एम०आर० काशी स्मार्ट मीटर्स लिमिटेड द्वारा वाराणसी क्लस्टर के प्रोजेक्ट के सम्बन्ध में प्रस्तुतीकरण किया गया। बैठक में श्री एस० राजलिंगम, जिलाधिकारी वाराणसी, श्री के. एजिलरासेन जे०सी०पी० वाराणसी, शम्भु कुमार, प्रबन्ध निदेशक पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड, हिंमाशु नागपाल, सी०डी०ओ० वाराणसी, जितेन्द्र नलवाया, निदेशक तकनीकी पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड, संतोष कुमार जाडिया, निदेशक वित पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड, अरविन्द कुमार सिंघल, मुख्य अभियन्ता, वाराणसी – प्रथम, समस्त अधीक्षण एवं अधिशासी अभियन्ता, वाराणसी एवं जी०एम०आर० से मुख्यकार्यपालक अधिकारी देवतोष चतुर्वेदी एवं अधिकारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। मेसर्स जी०एम०आर० लिमिटेड द्वारा स्मार्ट मीटिरिंग प्रोजेक्ट एवं तकनीक, प्रोजेक्ट के अन्तर्गत अब तक किये गये कार्य, स्मार्ट मीटर के लाभ, स्मार्ट मीटर के बारे में भ्रांतियां इत्यादि के बारे में विस्तार से चर्चा की गई।

स्मार्ट मीटिरिंग प्रोजेक्ट के वाराणसी क्लस्टर के अन्तर्गत वाराणसी, गाजीपुर, चन्दौली, जौनपुर, आजमगढ़, बलिया एवं मऊ जनपद में कुल 27.3 लाख उपभोक्ताओं, वितरण परिवर्तकों एवं फीडरों पर स्मार्ट मीटर स्थापित जायेंगे। डिस्कॉम द्वारा उपभोक्ताओं से स्मार्ट मीटर लगाने का कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा।

स्मार्ट मीटर विद्युत उपयोग को रिकॉर्ड करने मीटर सम्बन्धित सूचना दूरस्थ स्थान तक पहुंचाने एवं दूरस्थ स्थान से विद्युत आपूर्ति को नियंत्रण करने की सुविधा प्रदान करता है। स्मार्ट मीटर बिजली खपत को सटीकता से मापने में सक्षम है जिससे उपभोक्ताओं को उनके वास्तविक खपत के आधार पर बिल प्राप्त होंगे। स्मार्ट मीटर में रियल टाइम डेटा उपलब्ध कराने की सुविधा होने के कारण उपभोक्ता अपने बिजली के खपत को मॉनिटर कर सकते हैं एवं अनावश्यक खर्च को कम कर सकते हैं जिससे उपभोक्ताओं के बिजली बिल में कमी आ सकती है। स्मार्ट मीटर में दूरस्थ स्थान से सूचना प्राप्त करने की सुविधा होने के कारण बिजली कटौती एवं पुनर्स्थापना की सेवाओं को स्वचलित किया जायेगा जिससे समय व संसाधन की बचत होगी एवं उपभोक्ताओं सेवाएं बेहतर होंगी।

स्मार्ट मीटर स्वचलित रूप से काम करता है और उपभोक्ता का किसी विशेष तकनीकी ज्ञान की आवश्यकता नहीं होती है। स्मार्ट मीटर को मोबाइल की तरह ही आसानी से रिचार्ज किया जा सकता है। स्मार्ट मीटर से संचारित डेटा एनकिरेप्टेड होता है एवं डेटा की गोपनीयता सुनिश्चित की जाती है ।

स्मार्ट मीटरिंग प्रोजेक्ट के वाराणसी क्लस्टर के अन्तर्गत स्मार्ट मीटर लगाने हेतु अब तक 5,15,122 उपभोक्ताओं, 29,366 वितरण परिवर्तकों एवं 1477 फीडरों का सर्वे पूर्ण कर लिया गया। सर्वे हेतु जी०एम०आर० एजेंसी द्वारा प्रत्येक उपभोक्ता का घर-घर जाकर सर्वे किया जा रहा है। सर्वे से प्राप्त डेटा की त्रि-स्तरीय तकनीकी गुणवत्ता जांच की जा रही है। जांच के उपरान्त डेटा सही पाये जाने पर स्मार्ट मीटर की स्थापना की जा रही है।

उपभोक्ताओं में स्मार्ट मीटर से सम्बन्धित जागरूकता बढ़ाने एवं स्मार्ट मीटर के लाभ से अवगत कराने हेतु माननीय जनप्रतिनिधियों, रेसिडेंसियल वेलफेयर एसोसिएशन का भी सहायोग प्राप्त किया जाएगा। साथ ही कार्यदायी संस्था एवं विभाग के द्वारा विभिन्न प्रकार के जागरूता अभियान जैसे सोशल मीडिया, बेबसाइटों, एस०एम०एस०, वैनरों एवं 1912 ( कंट्रोल रूम), विद्यालय में कैम्प लगाकर जागरूकता को बढ़ाकर स्मार्ट मीटर से सम्बन्धित भ्रांतियों का दूर किया जायेगा।

आयुक्त ने इस परियोजना की सरहाना करते हुए शीघ्र और सफल क्रियान्वयन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि यह योजना उपभोक्ताओं के लिए अत्यन्त लाभकारी सिद्ध होगी और विद्युत वितरण क्षेत्र में उपभोक्ता सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार होगा।

Views: 338
latest news news Varanasi voice india news
Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
Previous Articleशॉर्ट ड्रेस पहन अनन्या पांडे ने गिराईं हुस्न की बिजलियां, फोटोज देख फैंस हुए मदहोश
Next Article “यू-विन एप ने आसान बनाया गर्भवती माताओं और बच्चों का टीकाकरण” – सीएमओ

Related Posts

पुलिस भर्ती परीक्षा का दूसरा दिन सख्त सुरक्षा घेरे में, हर केंद्र पर पैनी नजर: नकलविहीन परीक्षा का दावा

Tuesday, 9 June 2026, 17:36 IST

जागरूकता शिविर का हुआ आयोजनगाजीपुर

Tuesday, 9 June 2026, 17:34 IST

गंगा पुल तिराहे से पाक्सो एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार, जमानियां पुलिस को मिली सफलता।।

Tuesday, 9 June 2026, 17:31 IST
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Top Posts

गंगा पुल तिराहे से पाक्सो एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार, जमानियां पुलिस को मिली सफलता।।

Tuesday, 9 June 2026, 17:31 IST1 Min Read

लट्ठूडीह क्रिकेट प्रतियोगिता का रोमांचक फाइनल शुरू, हिमांशु राय ने खिलाड़ियों का किया उत्साहवर्धन।।

Tuesday, 9 June 2026, 17:23 IST1 Min Read

प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के 10 वर्ष पूर्ण, सीएचसी करंडा में गर्भवती महिलाओं को मिली नि:शुल्क जांच व स्वास्थ्य परामर्श

Tuesday, 9 June 2026, 17:20 IST1 Min Read

Subscribe to Updates

Get the latest sports news from SportsSite about soccer, football and tennis.

Advertisement
Demo

Our Head Office → Flat No - 287, New Colony, Tilampur, Ashapur, Sarnath, Varanasi, 221007, Ph No - 9219824500, Mail us - manishupadhyaybhu@gmail.com

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
Top Insights

पुलिस भर्ती परीक्षा का दूसरा दिन सख्त सुरक्षा घेरे में, हर केंद्र पर पैनी नजर: नकलविहीन परीक्षा का दावा

Tuesday, 9 June 2026, 17:36 IST

गंगा पुल तिराहे से पाक्सो एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार, जमानियां पुलिस को मिली सफलता।।

Tuesday, 9 June 2026, 17:31 IST

लद्दाख की ऊंचाई बनी चुनौती, यूपी के चार सांसदों की तबीयत बिगड़ी, अफजाल अंसारी को देना पड़ा ऑक्सीजन सपोर्ट।।

Tuesday, 9 June 2026, 17:29 IST
Get Informed

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Voice India News. Designed by Hoodaa.
  • होम
  • अंतराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • वाराणसी
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • पूर्वांचल
  • खेल
  • शिक्षा
  • फोटो गैलरी
  • लोकसभा चुनाव 2024

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.