Close Menu
Voice India News
  • होम
  • अंतराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • वाराणसी
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • पूर्वांचल
  • खेल
  • शिक्षा
  • फोटो गैलरी
  • लोकसभा चुनाव 2024
What's Hot

पुलिस भर्ती परीक्षा का दूसरा दिन सख्त सुरक्षा घेरे में, हर केंद्र पर पैनी नजर: नकलविहीन परीक्षा का दावा

Tuesday, 9 June 2026, 17:36 IST

जागरूकता शिविर का हुआ आयोजनगाजीपुर

Tuesday, 9 June 2026, 17:34 IST

गंगा पुल तिराहे से पाक्सो एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार, जमानियां पुलिस को मिली सफलता।।

Tuesday, 9 June 2026, 17:31 IST
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Voice India NewsVoice India News
Contact Us
  • होम
  • अंतराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • वाराणसी
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • पूर्वांचल
  • खेल
  • शिक्षा
  • फोटो गैलरी
  • लोकसभा चुनाव 2024
Voice India News
Home » सौर ऊर्जा से रोशन होंगे अयोध्या, गोरखपुर व वाराणसी शहर
उत्तरप्रदेश

सौर ऊर्जा से रोशन होंगे अयोध्या, गोरखपुर व वाराणसी शहर

adminBy adminFriday, 21 June 2024, 10:35 ISTNo Comments3 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit Email
Share
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

प्रदेश में 25 लाख घरों पर सोलर रूफटॉप संयंत्रों की होगी स्थापना

केन्द्र एवं राज्य सरकार से सोलर रूफटॉप संयंत्र लगाने के लिए उपभोगताओं को मिल रहा अनुदान

लखनऊ: प्रमुख सचिव ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत श्री नरेन्द्र भूषण की अध्यक्षता में सोलर सिटी कार्यक्रम के अन्तर्गत वर्ष 2024-25 में नगर निगमों से प्राप्त प्रस्तावों पर विचार करने हेतु गठित राज्य स्तरीय समिति की बैठक गुरूवार को बापू भवन सचिवालय स्थित उनके कार्यालय कक्ष में हुई। उल्लेखनीय है कि सोलर सिटी कार्यक्रम के अन्तर्गत अयोध्या, गोरखपुर एवं वाराणसी शहरों की कुल विद्युत खपत का 10 प्रतिशत सौर ऊर्जा से प्राप्त किया जाना है।

बैठक में नगर निगम अयोध्या में स्मार्ट सोलर स्ट्रीट लाइट, नगर निगम गोरखपुर में स्मार्ट सोलर स्ट्रीट लाइट, सोलर हाई मास्ट एवं सोलर स्ट्रीट लाइट तथा नगर निगम वाराणसी में स्मार्ट सोलर स्ट्रीट लाइट, सोलर हाई मास्ट, सोलर स्ट्रीट लाइट, सोलर ट्री एवं वॉटर किऑस्क की स्वीकृति प्रदान करने के साथ अन्य प्रस्तावों पर सैद्धान्तिक सहमति प्रदान की गयी।

उल्लेखनीय है कि अयोध्या सोलर सिटी के अन्तर्गत सरयू नदी के तट पर स्थापित हो रहे 40 मेगावाट सोलर पावर प्लान्ट में से 14 मेगावाट की स्थापना हो चुकी है, शेष 26 मेगावाट का कार्य प्रगति पर है। साथ ही अयोध्या, गोरखपुर व वाराणसी में ’’पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना’’ के अन्तर्गत घरेलू क्षेत्र के उपभोक्ताओं को आच्छादित करने हेतु क्रमशः 50000, 75000 तथा 75000 का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जिसको प्राप्त करने हेतु नगर निगम एवं मुख्य विकास अधिकारी को कार्ययोजना तैयार करने तथा इसके बृहद प्रचार-प्रसार करने के निर्देश प्रदान किये गये। यूपीनेडा द्वारा उक्त योजना के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु प्रचार सामग्री तैयार कराकर जिला प्रशासन को उपलब्ध करायी जायेगी। प्रदेश में 25 लाख घरों पर सोलर रूफटॉप संयंत्रों की स्थापना का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

इस योजना के अन्तर्गत केन्द्र तथा प्रदेश सरकार द्वारा अनुदान प्रदान किया जा रहा है, इसमें 01 कि0वाट का सोलर संयंत्र लगवाने के लिए केन्द्र से 30 हजार और राज्य से 15 हजार कुल 45 हजार रूपये का अनुदान मिल रहा है। 02 कि0वाट के लिए केन्द्र से 60 हजार और राज्य से 30 हजार कुल 90 हजार रूपये का अनुदान मिल रहा है। 03 कि0वाट के लिए केन्द्र से 78 हजार और राज्य से 30 हजार कुल 1,08000 हजार रूपये का अनुदान मिल रहा है। 03 कि0वाट से अधिक के लिए केन्द्र से 78 हजार और राज्य से 30 हजार कुल 1,08000 हजार रूपये का अनुदान दिया जा रहा है।

संयंत्र स्थापना हेतु बैंकों द्वारा 07 प्रतिशत ब्याज दर पर ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है। संयंत्र का अनुमानित मूल्य लगभग रू0 60 हजार प्रति किलोवाट है। उपभोक्ता 03 कि०वा० का संयंत्र मात्र 1100 रु० की ईएमआई से स्थापित करा सकते हैं। सौर ऊर्जा संयंत्र लगाने से विद्युत बिल में दो-तिहाई की बचत होती है।

उपभोक्ता द्वारा संयंत्र लगाने में व्यय की गयी धनराशि की प्रतिपूर्ति बचत के रूप में 3-4 वर्षों में हो जाती है। संयंत्र की अवधि 25 वर्ष की होती है। अतः शेष वर्षों तक संयंत्र से उत्पादित विद्युत उपभोक्ता को निःशुल्क प्राप्त होती है। 03 कि०वा० के संयंत्र से 25 वर्षों में लगभग 10 लाख की बचत होगी।

यूपीनेडा के इम्पैनल्ड वेण्डर से सोलर रूफटॉप संयंत्रों की स्थापना कराने पर उपभोक्ता को संयंत्र की स्थापना के उपरांत केन्द्र एवं राज्य सरकार के अनुदान उनके खातों में प्राप्त होता है। योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए नेशनल पोर्टल https://pmsuryaghar.gov.in/ पर ऑनलाइन आवेदन करना होता है। इम्पैनल्ड वेण्डर के अतिरिक्त किसी अन्य वेण्डर से संयंत्र स्थापित कराने पर कोई भी अनुदान अनुमन्य नहीं होगा।

बैठक में यूपीनेडा के अधिकारियों के साथ संबंधित जिलो के सीडीओ तथा नगर निगमों के अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Views: 298
latest news news Varanasi voice india news
Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
Previous Articleमहापौर ने की गृहकर पर छूट की घोषणा
Next Article कार्यकारिणी के छः सदस्य हुये सेवानिवृत्त

Related Posts

पुलिस भर्ती परीक्षा का दूसरा दिन सख्त सुरक्षा घेरे में, हर केंद्र पर पैनी नजर: नकलविहीन परीक्षा का दावा

Tuesday, 9 June 2026, 17:36 IST

जागरूकता शिविर का हुआ आयोजनगाजीपुर

Tuesday, 9 June 2026, 17:34 IST

गंगा पुल तिराहे से पाक्सो एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार, जमानियां पुलिस को मिली सफलता।।

Tuesday, 9 June 2026, 17:31 IST
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Top Posts

गंगा पुल तिराहे से पाक्सो एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार, जमानियां पुलिस को मिली सफलता।।

Tuesday, 9 June 2026, 17:31 IST1 Min Read

लट्ठूडीह क्रिकेट प्रतियोगिता का रोमांचक फाइनल शुरू, हिमांशु राय ने खिलाड़ियों का किया उत्साहवर्धन।।

Tuesday, 9 June 2026, 17:23 IST1 Min Read

प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के 10 वर्ष पूर्ण, सीएचसी करंडा में गर्भवती महिलाओं को मिली नि:शुल्क जांच व स्वास्थ्य परामर्श

Tuesday, 9 June 2026, 17:20 IST1 Min Read

Subscribe to Updates

Get the latest sports news from SportsSite about soccer, football and tennis.

Advertisement
Demo

Our Head Office → Flat No - 287, New Colony, Tilampur, Ashapur, Sarnath, Varanasi, 221007, Ph No - 9219824500, Mail us - manishupadhyaybhu@gmail.com

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
Top Insights

पुलिस भर्ती परीक्षा का दूसरा दिन सख्त सुरक्षा घेरे में, हर केंद्र पर पैनी नजर: नकलविहीन परीक्षा का दावा

Tuesday, 9 June 2026, 17:36 IST

गंगा पुल तिराहे से पाक्सो एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार, जमानियां पुलिस को मिली सफलता।।

Tuesday, 9 June 2026, 17:31 IST

लद्दाख की ऊंचाई बनी चुनौती, यूपी के चार सांसदों की तबीयत बिगड़ी, अफजाल अंसारी को देना पड़ा ऑक्सीजन सपोर्ट।।

Tuesday, 9 June 2026, 17:29 IST
Get Informed

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Voice India News. Designed by Hoodaa.
  • होम
  • अंतराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • वाराणसी
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • पूर्वांचल
  • खेल
  • शिक्षा
  • फोटो गैलरी
  • लोकसभा चुनाव 2024

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.