वाराणसी: लोटस एकेडमी औसनगंज आज सुबह 7:30 बजे से पेड़ों के संरक्षण और वृक्षारोपण के महत्व को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक जागरूकता रैली का आयोजन किया गया इस रैली का आरंभ लोटस एकेडमी से होकर नाटी इमली स्थित पार्क तक गयी। रैली के माध्यम से 200 परिवारों में पौधे का वितरण किया गया एवं नाटीमली स्थित संस्कृत विद्यालय में वृक्षारोपण किया गया।
गो ग्रीन रैली में विद्यालय के बच्चों ने पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर जोर दिया एवं स्थानीय लोगों को पौधे वितरित किये। इस पहल का मुख्य उद्देश्य सभी को पर्यावरण की सुरक्षा और हरियाली बनाए रखने के लिए प्रेरित करना था।
रैली के दौरान बच्चों द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न प्रयास और उनके द्वारा दिए जाने वाले संदेश पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होंगे। इस आयोजन के माध्यम से हम उम्मीद करते हैं कि समाज में हरित पहलुओं के प्रति जागरूकता बढ़ेगी और सामूहिक प्रयासों से हमारे परिवेश को और भी सुंदर और हरा भरा बनाया जा सकेगा।
रैली का आयोजन विद्यालय की प्रधान अध्यापिका नेहा कक्कड़ जी के मार्गदर्शन में हुआ। कार्यक्रम में विद्यालय की सभी शिक्षक एवं शिक्षिकाओं का अभूतपूर्व सहयोग रहा। शिक्षिकाओं में श्रेया यादव श्रुति यादव शिवांगी मिश्रा रजनी खन्ना सुषमा चौरसिया प्रीति बाजपेई प्रीति गुजराती श्रेया जयसवाल तनीषा वर्मा आरती पाठक गुनिशा साहू शालिनी यादव आदि सभी की उपस्थित रही।
रैली का नेतृत्व क्रीड़ा प्रभारी पंकज यादव एवं श्रुति यादव ने किया।
लोटस एकेडमी द्वारा पर्यावरण संरक्षण पर जागरूकता रैली का आयोजन एवं पौधों का वितरण
Related Posts
Add A Comment

