Author: admin
वाराणसी :- शिवपुर थानाक्षेत्र अंतर्गत गिलट बाजार अतुलानंद के पास, वर्तमान पता मयूर विहार कॉलोनी फुलवरिया निवासी श्रद्धा सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि मेरा विवाह एक जुलाई सन 2021 में अमन यादव के साथ हुई थी। शादी के तीन वर्ष तक सब कुछ ठीक था परंतु मुझे पूजा-पाठ करने नहीं दिया जाता था, जब 16 जनवरी सन 2025 को कुंभ जाने के लिए जब अपनी सास को बोली तो उन्होंने मना कर दिया। मेरे माता-पिता जब महाकुंभ गए थे, तो मैंने वहां की फोटो अपने स्टेटस पर लगाई तो मेरी सास और पति ने मुझे गाली…
वाराणसी,देश में ऐसा वातावरण बनाया जा रहा कि मनुस्मृति बहुत खराब किताब है।इतनी खराब कि संसार में जितनी समस्याएं हैं वो इसी के कारण उत्पन्न हो गई हैं। यह भी कहा जाता है कि डॉ. अम्बेडकर ने मनुस्मृति जलाकर उसकी जगह नया संविधान बना दिया इसीलिए कुछ राहत है। परमाराध्य ने कहा कि जिस मनुस्मृति से लोक-परलोक दोनों सुधर रहे थे, जिस मनुस्मृति ने हमको पशुता से ऊपर उठाकर मानव बनाया उसके बारे में ऐसा प्रचार वही कर सकता है जो हमको नष्ट करना चाहता हो या जो हमारा शत्रु हो। जो विधर्मी लोग हैं उन्हीं के द्वारा सनातन धर्म…
जौनपुर : एजुकेशन कंपनी फिजिक्सवाला (पीडब्ल्यू) के टेक-सक्षम हाइब्रिड केंद्र पीडब्ल्यू पाठशाला – पावर्ड बाय विद्यापीठ ने अपने छात्र पार्थ सारथी की उल्लेखनीय उपलब्धि का जश्न मनाया, जिन्होंने सीबीएसई कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा 2025 में 98% अंक प्राप्त किए। उत्तर प्रदेश के जौनपुर के नईगंज निवासी पार्थ की सफलता की यात्रा प्रेरणादायक रही है। अपनी सफलता के बारे में पार्थ सारथी ने कहा, “मेरे लिए आशावादी बने रहना सबसे अहम था, और किसी भी शॉर्टकट से ज़्यादा महत्वपूर्ण थी निरंतरता। मैंने कोई अनोखी रणनीति नहीं अपनाई—बस यह सुनिश्चित किया कि हर विषय को समान महत्व दूं और पाठ्यक्रम पूरा करने…
वाराणसी। भाग्यलक्ष्मी वेबसाइट बनाकर ऑनलाइन जुए के धंधे का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। सिगरा पुलिस ने सात अभियुक्तों को पकड़ा। उनके पास से नकदी, दो मोबाइल, एक घड़ी, कैलकुलेटर व स्कैनर बरामद किया गया। पुलिस आरोपितों से पूछताछ के साथ ही विधिक कार्रवाई में जुटी रही।डीसीपी काशी जोन गौरव बंसवाल ने बताया कि सिगरा थाना अंतर्गत सोनिया चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक पंकज पाण्डेय उपनिरीक्षक सलमान खान व हेड कांस्टेबल ध्यानचन्द्र, फैण्टम 31 के कर्मचारीगण हेड कांस्टेबल कृपा सिंधु भारती व कांस्टेबल दीपक गुप्ता चेकिंग अभियान चला रहे थे। तभी सूचना मिली कि सोनिया पोखरा के आगे वाली गली में बाउन्ड्री…
उत्तर प्रदेश सरकार की मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत गुरुवार को हरहुआ स्थित काशी कृषक इंटर कॉलेज मैदान एक विशेष आयोजन का साक्षी बना, जब एक साथ 197 जोड़ों ने वैवाहिक जीवन की नई शुरुआत की। इस विवाह समारोह में जिले के चिरईगांव, हरहुआ, चोलापुर, पिंडरा, बड़ागांव और अराजीलाइन विकास खंड से आए जोड़े शामिल हुए। इन सभी की शादियां धार्मिक रीति-रिवाजों और वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ संपन्न कराई गईं। समारोह में मौजूद स्टांप एवं न्यायालय शुल्क पंजीयन राज्य मंत्री रविंद्र जायसवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की इस योजना का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि आर्थिक…
सोशल मीडिया पर वायरल हुए अश्लील वीडियो के चलते भाजपा नेता बब्बन सिंह रघुवंशी को पार्टी ने तत्काल प्रभाव से निष्कासित कर दिया है। वायरल वीडियो में बब्बन सिंह एक डांसर को गोद में लेकर अशोभनीय हरकतें करते हुए दिखाई दे रहे हैं। यह वीडियो बिहार के एक शादी समारोह का है, जहां बब्बन सिंह बारात में शामिल थे। पार्टी की सख्त कार्रवाई वीडियो वायरल होने के बाद भाजपा में भारी आक्रोश और शर्मिंदगी का माहौल था। पार्टी ने इस व्यवहार को भाजपा की गरिमा और सिद्धांतों के खिलाफ मानते हुए बब्बन सिंह को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा…
वाराणसी। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के उपलक्ष्य में दशाश्वमेध घाट पर गुरुवार की शाम विशेष गंगा आरती की गई। इस दौरान सैनिकों की वीरता और शौर्य को नमन किया। वहीं 1001 दीपों से घाट पर जय हिंद लिखकर राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया। श्रद्धालु और पर्यटक हाथ में तिरंगा लेकर गंगा आरती में शामिल हुए। भव्य आयोजन की विशेष बात यह रही कि घाट पर 1001 दीप जलाकर ‘जय हिंद’ लिखा गया, जो भारतीय सेना के सम्मान और राष्ट्रप्रेम का प्रतीक बना। आरती में भाग लेने आए श्रद्धालुओं ने देशभक्ति के गीतों और नारों के माध्यम से वीर सैनिकों के प्रति…
ऑपरेशन सिंदूर में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली कर्नल सोफिया कुरैशी पर मध्य प्रदेश के मंत्री विजय शाह की टिप्पणी के विरोध में समाजवादी पार्टी ने प्रदर्शन कर विरोध जताया। प्रदर्शन में सपा की महिला सभा लीड कर रही थी। शास्त्री घाट वरुणापुल से अंबेडकर पार्क कचहरी तक सपा कार्यकर्ताओं ने शर्म करो मार्च निकाला। शास्त्री घाट से निकला विरोध मार्च अंबेडकर प्रतिमा तक गया। कार्यकर्ताओं ने विजय शर्मा शर्म करो, भाजपा शर्म करो, कर्नल सोफिया जिंदाबाद के नारे लगाए। इंडिया- पाक के बीच अघोषित वार के बाद जारी सीजफायर के दौरान कर्नल सोफिया कुरैशी को लेकर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी…
हापुड़ (मनीष कुमार) मोनाड विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एण्ड टेक्नोलॉजी के डिप्लोमा सिविल इंजीनियरिंग (चतुर्थ सेमेस्टर) के मेधावी छात्र फराज अहमद ने ग्रेटर नोएडा स्थित जीएनआईओटी में आयोजित टेक्नो स्किल 2025 प्रतियोगिता में तीसरा स्थान प्राप्त किया। इस प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय के सिविल इंजीनियरिंग विभाग के कुल 6 छात्रों ने भाग लिया तथा सिविल टेक श्रेणी के अंतर्गत आयोजित ऑटोकैड और लेबलिंग प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर अपने उत्कृष्ट तकनीकी कौशल, ड्राफ्टिंग क्षमता और व्यवहारिक ज्ञान का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले समस्त प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर वि०वि० के…
