Author: admin

वाराणसी पार्टी कार्यालय लोहिया नगर फेज 2 आशापुर में संपन्न हुई कार्यक्रम के मुख्य उद्देश्य 23 जनवरी को राष्ट्रवीर महाराजा सुहेलदेव राजभर की जयंती को लेकर व संगठन विस्तार हेतु बैठक हुई जिसमें महिला विंग का भी विस्तार किया गया जिसमें अपने वक्तक में प्रदेश उपाध्यक्ष नित्यानंद पांडे ने कहा कि राष्ट्रवीर महाराजा सुहेलदेव राजभर जी महापुरुष वीर योद्धा है उनका इतिहास गौरवशाली रहा है उनका जयंती पार्टी उत्सव के साथ मनाएगी महानगर अध्यक्ष जागेश्वर राजभर ने मीडिया को बताया कि 23 जनवरी 2026 शुक्रवार के दिन सारनाथ स्थित महाराजा सुहेलदेव राजभर जी के प्रतिमा पर माल्या अर्पण का कार्यक्रम…

Read More

वाराणसी उत्तर प्रदेश स्थानीय निकाय संयुक्त सफाई कर्मचारी संघ रजिस्टर्ड संख्या 10478 के प्रदेश अध्यक्ष सोनचंद बाल्मीकि ने मंडल प्रमुख मंडल अध्यक्ष बेरिहा की अनुशंसा पर (फतेहपुर) वाराणसी निवासी श्री *संतोष कुमार बौद्ध पुत्र मौजी लाल को समाजिक भागीदारी व सक्रियता को देखते हुए संघ से वाराणसी जनपद वाराणसी का महानगर अध्यक्ष पद पर मनोनीत किया जाता है। आशा ही नहीं पूर्ण विश्वास है कि बौद्ध जी द्वारा सामज हित में संघ के संविधान एवं गरिमा अनुरूप कर्मचारी हितों में कार्य करते हुए संगठन को मजबूती प्रदान करेंगे।

Read More

वाराणसी व्यापार मंडल द्वारा आज भगवान श्री राम मंदिर के उद्घाटन के तीसरी ववाराणसी व्यापार मंडल द्वारा आज भगवान श्री राम मंदिर के उद्घाटन के तीसरी वर्षगांठ के पूर्व दिवस पर एक शोभा यात्रा निकाली गई इस बार शोभा यात्रा पैदल या ढोल बाजे के साथ निकालील जाती थी इस बार गाड़ियों को सजाकर भगवान श्री राम की फोटो लगाकर सजा कर अलग तरीके से शोभायात्रा निकाली जिसमें लोगों को बहुत आनंद आ रहा था लोग भगवान राम मंदिर की वर्षगांठ धूमधाम से मना रहे हैं इस शोभायात्रा में विशेष तौर पर दिंव्याग पीठ स्वामी कृपानंद जी महाराज लगातार गाड़ी…

Read More

वाराणसी, 15 जनवरी:2026 हरिश्चंद्र स्नातकोत्तर महाविद्यालय में प्रथम दीक्षांत समारोह का भव्य, गरिमामय एवं ऐतिहासिक आयोजन किया गया। यह समारोह महाविद्यालय के शैक्षणिक इतिहास में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में दर्ज हुआ, *जिसमें सत्र 2022-23 के उत्तीर्ण कुल 728 विद्यार्थियों को उपाधियां प्रदान की गईं।इनमें 587 विद्यार्थी स्नातक स्तर पर बीए, बीकॉम, बीएससी, बीएड व एलएलबी के तथा 141 स्नातकोत्तर स्तर के 12 विषयों के विद्यार्थी शामिल रहे। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के कुलपति प्रो. आनंद कुमार त्यागी तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में काशी विद्यापीठ की कुलसचिव डॉ. सुनीता पांडेय की…

Read More

संस्कृत जन भाषा बने यहीप प्रयास होगा- प्रो. रमाकांत पांडेय सम्पूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय, वाराणसी के पूर्व छात्र एवं केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय, जयपुर परिसर के निदेशक प्रो. रमाकांत पांडेय को उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय, हरिद्वार के कुलपति के रूप में नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति उत्तराखंड के राज्यपाल एवं कुलाधिपति ले.ज. गुरमीत सिंह द्वारा 3 वर्षों के लिए की गई है, जो उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय अधिनियम, 2005 की धारा 12 के उपधारा (1) के अंतर्गत प्रदान की गई शक्तियों का प्रयोग करते हुए की गई है। प्रो. रमाकांत पांडेय एक प्रतिष्ठित संस्कृत विद्वान और शिक्षाविद् हैं। उनका जन्म 2 फरवरी 1965…

Read More

वाराणसी केन्द्रीय उच्च तिब्बती शिक्षा संस्थान, सारनाथ, वाराणसी (CIHTS) में वंदे मातरम के 150 साल का पूरे होने पर उत्सव समारोह आज से शुरू हुआ जो 20-26 जनवरी 2026 तक चलेगा।भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के दिशानिर्देशों के अनुसार आज 20 जनवरी 2026 को संभोट भवन में एक भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई।कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन से हुई, जिसके बाद वंदे मातरम की ऐतिहासिक विरासत और समकालीन प्रासंगिकता पर संक्षिप्त चर्चा हुई। समारोह की नोडल अधिकारी डॉ. दीप्ति अग्रवाल ने रजिस्ट्रार डॉ. सुनीता चंद्र को सम्मानित किया। अध्यक्षता करते हुए कुलसचिव डॉ सुनीता चंद्रा ने कहा कि यह केवल…

Read More

सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय, वाराणसी के कुलपति प्रो॰ बिहारी लाल शर्मा ने जन-सामान्य को सूचित किया कि विद्या, ज्ञान एवं वाणी की अधिष्ठात्री देवी माँ सरस्वती को समर्पित बसन्त पंचमी का पावन पर्व इस वर्ष गुरुवार, 23 जनवरी 2026 को शास्त्रीय विधि-विधान एवं श्रद्धा के साथ मनाया जाएगा। कुलपति प्रो॰ शर्मा ने बताया कि विश्वविद्यालय के ज्योतिष विभाग द्वारा उपलब्ध कराए गए प्रामाणिक पंचांगों, धर्मशास्त्रीय मान्यताओं एवं ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार बसन्त पंचमी (माघ शुक्ल पंचमी) तिथि का शुभारम्भ 22 जनवरी 2026 की मध्यरात्रि के पश्चात 23 जनवरी की प्रातः 02:29 बजे होगा, जो 23 जनवरी की मध्यरात्रि के उपरान्त 24…

Read More

अभियोजन व पीड़ित पक्ष की सशक्त बहस से न्यायालय संतुष्ट, युवा अधिवक्ताओं में हर्ष। वाराणसी जनपद के एक गंभीर आपराधिक मामले में माननीय सत्र न्यायाधीश, वाराणसी द्वारा अभियुक्त सुनील यादव उर्फ सोपाडू यादव की जमानत याचिका को तथ्यों, चिकित्सकीय साक्ष्यों एवं विधिक नज़ीरों के आधार पर निरस्त कर दिया गया। मामला थाना चितईपुर, जनपद वाराणसी से संबंधित है, जिसमें अभियुक्त पर दिनांक 24 अगस्त 2025 को सरेआम गाली-गलौज के बाद चाकू से जानलेवा हमला करने का आरोप है। इस हमले में पीड़ित अमित केशरी को गंभीर चोटें आईं, जिनका उपचार बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में किया गया। सी.सी.टी.वी. फुटेज एवं चिकित्सकीय…

Read More

वाराणसी। प्रधानमंत्री की प्रेरणा से महिलाओं में स्तन कैंसर की समय पर पहचान और निवारक देखभाल के उद्देश्य से “नमो शक्ति रथ” का शुभारंभ बुधवार को मंडलायुक्त सभागार से किया गया था। यह पहल प्रधानमंत्री के “स्वस्थ नारी–सशक्त परिवार” विज़न से प्रेरित है तथा महिला- केंद्रित निवारक स्वास्थ्य सेवा को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्त्वपूर्ण कदम है।उसी क्रम में आज वाराणसी सिगरा थाना सामने स्थित पानी टंकी लल्लापुरा खुर्द के पास में नमो शक्ति रथ स्तन कैंसर की जांच आयोजन किया गया जिसमें 27 महिलाओं जांच की गई जांच करने वाली टीम में अंजलि (स्टाफ नर्स) सावित्री -एएनएम…

Read More

वाराणसी :- श्री विष्णु महायज्ञ का आयोजन 19 जनवरी से 24 जनवरी 2026 तक किया जा रहा है इस महायज्ञ के अंतर्गत विभिन्न धार्मिक,सांस्कृतिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों का होगा आयोजन | सोमवार को प्रातः काल कलश यात्रा का आयोजन किया गया । कलश यात्रा लहरतारा से शुरू होकर मडुवाड़ीह सकलपुरा पर समाप्त हुई। इस महायज्ञ का उद्देश्य समाज में आध्यात्मिक चेतना का विस्तार करना,आपसी सद्भाव,भाईचारा एवं सामाजिक समरसता को सुदृढ़ करना है | यह महायज्ञ मानव जीवन में धर्म,अर्थ,काम और मोक्ष के संतुलन की भावना को जाग्रत करता है तथा समाज को नैतिक मूल्यों की ओर अग्रसर करता है |…

Read More