Author: admin

नगर निगम, वाराणसी एवं प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के रिजनल डायरेक्टर कमल कुमार, एवं नगर निगम, वाराणसी के संयुक्त नगर आयुक्त कृष्ण चन्द ने सुयंक्त रूप से शहीद उद्यान में ‘‘एक पेड़ माॅ के नाम’’ पर वृक्षारोपण किया गया। किये गये वृक्षारोपण कार्यक्रम में आॅवला, सागौन एवं आम के वृक्ष लगाये गये, जिस पर ‘‘एक पेड़ माॅ के नाम’’ पर लगाये गये वृक्ष को सुरक्षित रखने का प्रण किया गया। वृक्षारोपण कार्यक्रम में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के रिजनल डायरेक्टर कमल कुमार, वरिष्ठ वैज्ञानिक मोहम्मद फैजल, राजनाथ चैधरी, सी0पी0 वर्मा, रंजीत, सलाहकार डा0 नवनीत, नगर निगम की तरफ से संयुक्त नगर आयुक्त…

Read More

प्रधानमंत्री के वाराणसी संसदीय कार्यालय में मंत्री रविंद्र जायसवाल ने की जनसुनवाई मंत्री रविंद्र जायसवाल ने जनसुनवाई के दौरान कई प्रकरणों में अधिकारियों से मोबाइल पर वार्ता कर शीघ्र समाधान कराये जाने का दिया निर्देश

Read More

युवाओं के भाषा कौशल को निखारने के लिए योगी सरकार ने की अनूठी पहल कौशल विकास मिशन के तहत मुफ्त मिलेगा फ्रांसीसी, स्पैनिश और जर्मन भाषा का प्रशिक्षण पहले चरण में लखनऊ, कानपुर, गोरखपुर, वाराणसी समेत 9 जिलों में शुरू होगा प्रशिक्षण करियर में उन्नति के साथ ही देश और विदेशों में रोजगार के नए अवसर प्राप्त कर सकेंगे छात्र लखनऊ की विशेषज्ञ फैकल्टी द्वारा दिया जाएगा प्रशिक्षण, जिलों में आयोजित होंगे प्रशिक्षण सत्र 192 घंटे का होगा प्रशिक्षण कार्यक्रम, पूरा खर्च वहन करेगा यूपी कौशल विकास मिशन वीकेंड में आयोजित होंगे प्रशिक्षण सत्र, यूपीएसडीएम के पोर्टल पर करा सकेंगे…

Read More

बनारस रेल इंजन कारखाना में बैडमिंटन हाल में फर्श पर नया सिंथेटिक लेयर बिछाया गया है जिसका शुभारंभ फीता काटकर महाप्रबंधक एवं खेलकूद संघ के संरक्षक अभय बाकरे ने किया। सर्वप्रथम उद्घाटन मैच बरेका महाप्रबंधक अभय बकरे एवं प्रमुख मुख्य विद्युत इंजीनियर एस. के. श्रीवास्तव के बीच खेला गया। बाकरे ने बताया कि सिंथेटिक लेयर के लगने से बैडमिंटन कोर्ट अब अंतर्राष्ट्रीय स्तर का हो गया है। खिलाड़ियों को पहले की अपेक्षा अब खेल इंजरी की संभावना कम होगी। सिंथेटिक लेयर के प्रभाव से खिलाड़ियों के घुटने पर कम दबाव पड़ेगा जिससे खिलाड़ी के परफॉरमेंस में सुधार तथा उसके खेल…

Read More

समाज कार्य संकाय काशी विद्यापीठ में विश्व जनसंख्या दिवस पर संगोष्ठी का आयोजन। वाराणसी समाज कार्य विभाग महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ द्वारा विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर गुरुवार को एक दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। भारत में जनसंख्या वृद्धि अभिशाप या वरदान’ विषयक संगोष्ठी का शुभारंभ राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं प्रो. राजाराम शास्त्री के चित्रों पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन करके किया गया। मुख्य अतिथि सांख्यिकी विभाग बी.एच.यू. के सीनियर प्रो. कौशलेंद्र कुमार सिंह ने विश्व जनसंख्या दिवस के मनाए जाने तथा उसके विभिन्न आयामों एवं आंकड़ों को ध्यान में रखकर जनसंख्या वृद्धि की चुनौतियों को स्पष्ट किया।…

Read More

वाराणसी: वक्फ मस्जिद व इमामबाडा मौलाना मीर इमाम अली के मोतवल्ली सै○ मुनाजिर हुसैन मंजू ने बताया कि गोविन्द पुरा कलां छत्तातला से पांचवी मोहर्रम का अलम का जुलूस 12 जुलाई को 8 बजे रात मे उठेगा जुलूस उठने से पूर्व मजलिस होगी जुलूस उठने पर मुजफ्फरपुर से खास तौर पर आए वज्जन अली खां साहब के पोते नजाकत अली खां साहब व साथी सवारी शुरू करेंगे जुलूस गोविन्द पुरा राजा दरवाजा नारियल बाजार चौक होते हुए दालमण्डी स्थित हकीम काज़िम साहब के निवास पहुंचेगा जहां से अंजुमन हैदरी चौक बनारस नौहाख्वानी व मातम शुरू करेगी। जुलूस नई सडक फाटक…

Read More

वाराणसी: टाइटन कंपनी लिमिटेड की ओर से भारत में सबसे ज़्यादा बिकने वाली घड़ियों का ब्राण्ड सोनाटा अपनी नई पहचान और नई प्रोडक्ट रेंज के साथ बाज़ार में बड़ा बदलाव लाने के लिए तैयार है। खासतौर पर शहरी एवं उपशहरी क्षेत्रों में अपने करियर की शुरूआत करने वाले युवा पेशेवरों की बदलती ज़रूरतों को ध्यान में रखते हुए, डिज़ाइनों पर नया दृष्टिकोण पेश करना इस नई पहचान का मुख्य उद्देश्य है। स्लीक और आधुनिक नए लुक के साथ सोनाटा ब्राण्ड के आकर्षण और उत्साह को बढ़ाने जा रहा है, और अपनी नई पहचान के साथ आज के दौर के युवाओं…

Read More

हजारों शिक्षको व शिक्षिकाओं ने मांगो को लेकर दिखाई अपनी ताकत। वाराणसी आज उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर बेसिक विभाग के शिक्षकों का हुजूम गुरुवार को पुलिस लाइंस स्थित बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर उमड़ पड़ा। भीड़ से उत्साहित शिक्षकों ने बेसिक कार्यालय से पुलिस लाइन्स चौराहे तक पैदल मार्च निकाल कर अपनी ताकत का एहसास कराया।पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत अनेक मांगो को लेकर अपराह्न 3 बजे बेसिक शिक्षा विभाग के कार्यालय पर एकत्र हुए। गेट मीटिंग के बाद शिक्षको का हुजूम पुलिस लाइन रोड पर उतर गया। उसके बाद पैदल मार्च करते…

Read More

वाराणसी: भारत के घरेलू ई-कॉमर्स मार्केटप्लेस फ्लिपकार्ट ने आज अपने ऐप पर फास्टैग, डीटीएच रिचार्ज, लैंडलाइन, ब्रॉडबैंड और मोबाइल पोस्टपेड बिल भुगतान समेत रिचार्ज एवं बिल भुगतान की पांच नई श्रेणियां जोड़ने की घोषणा की। ये सुविधाएं पहले से उपलब्ध बिजली बिल भुगतान एवं मोबाइल प्रीपेड रिचार्ज के विकल्पों के अतिरिक्त होंगी। फ्लिपकार्ट ने नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआई) द्वारा तैयार किए गए भारत बिल पेमेंट सिस्टम (बीबीपीएस) के साथ नई सेवाएं देने के लिए भारत की अग्रणी पेमेंट सॉल्यूशंस कंपनियों में शुमार बिलडेस्क के साथ साझेदारी की है। लिमिटेड टाइम डील के तहत ग्राहक फ्लिपकार्ट यूपीआई का प्रयोग…

Read More

वाराणसी: कबीर चौरा लहुरावीर मार्ग पर पुनः सड़क घंसने की शिकायत सपाजनो ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारीयो एवं जल कल के महाप्रबंधक से किया है। सपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा विश्वकर्मा ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारीयो एवं जल कल के महाप्रबंधक को फोन कर बताया कि कबीर चौरा से लहुराबीर मार्ग पर नागरी नाटक मंडली के समीप पुनः सड़क काफी गहरे आकार मे घंसने के कारण कभी भी भीषण दुर्घटना घटित हो सकती है। सपा नेता विष्णु शर्मा विश्वकर्मा ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारीयो से कहा कि उसी स्थान पर बार बार सड़क धंसने की…

Read More