Author: admin
आज भाजपा राज्यसभा सांसद सुधांशु त्रिवेदी वाराणसी आ रहे है वह काशी विद्यापीठ के गांधी अध्यन पीठ में भाजपा के कार्यक्रम में शामिल होंगे इसी मुद्दे पर कांग्रेस ने अपना विरोध दर्ज कराया है।महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे ने कहा की सरकारी शिक्षण संस्थाओं का भाज़पाई कारण तत्काल बंद हो। आज भाजपा नेता सुधांशु त्रिवेदी का कार्यक्रम गांधी अध्यन पीठ में आहुत है जो की ग़लत है यही विद्यापीठ के कुलपति ने विगत कुछ माह पहले कांग्रेस के एक सामाजिक कार्यक्रम को जिसने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय को शामिल होना था उस कार्यक्रम को राजनीतिक कार्यक्रम बताते हुए निरस्त…
वित्त वर्ष 2024 में एलआईसी हाउसिंग को 4,765.41 करोड़ रुपये साल-दर-साल 65% ज्यादा का शुद्ध लाभ हुआ और 27,228.22 करोड़ रुपये साल-दर-साल 20% ज्यादा का राजस्व प्राप्त हुआ वाराणसी एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड (एलआईसी एचएफएल) ने देश के वित्तीय क्षेत्र में विश्वास प्रतिबद्धता और उत्कृष्टता के अपने सफर में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए हाल ही में अपने 35वें स्थापना दिवस का जश्न मनाया। इन 35 सालों में एलआईसी एचएफएल भारत की मुख्य हाउसिंग फाइनेंस कंपनियों में से एक बन गई है जो अनेकों परिवारों को निरंतर किफायती आवासीय समाधान प्रदान कर रही है।कंपनी के भविष्य के प्रति आशान्वित…
कोर्ट ने कहा कि-” अभियुक्त शशि नाई उर्फ कलुआ ने नाबालिग लड़की(पीड़िता) के साथ कई बार बालात्संग किया है। जिसकी वजह से पीड़िता गर्भवती हो गई। जिसे परिवीक्षा का लाभ देने का कोई औचित्य नहीं है।”बचाव पक्ष के अधिवक्ता ने प्रथम अपराध बताते हुए जहां कम से कम सजा की मांग की, वहीं अभियोजन पक्ष की ओर से सरकारी अधिवक्ता दिनेश प्रसाद अग्रहरि ने कहा कि नाबालिग पीड़िता के साथ कई बार बालात्संग किया है, जिससे गर्भवती हो गई। जब तीन माह के गर्भ का पता अभियुक्त को चला तो दवा खिलाकर गर्भपात करवा दिया। यह गंभीर प्रकृति का अपराध…
सोनभद्र। रामगढ़ कसारी स्थित भिखारी बाबा आश्रम परिसर से शनिवार को 51 की संख्या में महिलाओं एवं कुंवारी कन्याओं द्वारा कलश, नारियल के साथ कलश यात्रा निकाली गई, जो शीतला माता घाट तालाब से कलश में जल भरकर यज्ञ मंडप में लाया गया, जहां कलश स्थापना के साथ ही नौ दिवसीय मारुति नंदन महायज्ञ शुरू हो गई। जिसका समापन 14 जुलाई को गरीब कन्याओं की शादी के साथ होगा। शिव शक्ति की रथ पर निकली झांकी, धवज के साथ निकाली झांकी, साधु संतों की शंख ध्वनि, डमरू वादन आकर्षक रहा। हर हर महादेव के जयकारे से समूचा स्थल गुंजायमान रहा।…
काशी प्रांत में “परिसर चलो अभियान” के अंतर्गत वाराणसी महानगर ने दुद्धी से चल रहे रथ का जोर-शोर से किया स्वागत। परिसर चलो यात्रा का रथ राजघाट पर शनिवार के सुबह 8 बजे स्वागत बड़े ही उत्साह से किया। जिसमें रथ के संयोजक अमन , एसएफडी की राष्ट्रीय सह संयोजक पायल, अभिनव, नमन और डॉक्टर सिद्धार्थ सिंह जी उपस्थित रहे। संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में 11 बजे बटुको द्वारा रथ की आरती और मंत्रोचारण के साथ प्रार्थना कि की परिसर चलो अभियान अपने उद्देश्य में सफलता प्राप्त करें। रथ को मलदहिया चौराहा ले जाया गया और 12 बजे नुक्कड़ नाटक किया…
प्रादेशिक होमियोपैथिक वैज्ञानिक संगोष्ठी 7 को – डॉ कुसुमाकर श्रीवास्तवसोनभद्र। प्रादेशिक होमियोपैथिक वैज्ञानिक संगोष्ठी 7 जुलाई रविवार को राबर्ट्सगंज स्थित द लोटस बैंक्वेट सभागार में सुबह 9 बजे से सायं 4 बजे तक आयोजित होगा । आइडियल होमियोपैथिक वेलफेयर ऑर्गनाइजेशन शाखा सोनभद्र के अध्यक्ष डा. कुसुमाकर श्रीवास्तव व सचिव डा. सी बी डी पाण्डेय ने संयुक्त रूप से बताया कि-” उदघाटन सत्र के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के समाज कल्याण राज मंत्री संजीव सिंह गोंड, अध्यक्ष आई० एच० डब्लू० ओ० के राष्ट्रीय अध्यक्ष,नि० सदस्य उत्तर प्रदेश होम्योपैथी मेडिसिन बोर्ड के डा. जे एन सिंह, कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि राज्यसभा…
वाराणसी कैंट जीआरपी के द्वारा आगामी त्योहारों के मध्दे नजर चेकिंग के दौरान प्लेटफार्म नंबर पांच पर चेकिंग के बीच मौजूद मौजूद एक व्यक्ति को तलाशी लेने पर उसके पास से 766000 नगद मिलने के बाद पुलिस ने पूछताछ शुरू कर दी इसके बाद अभियुक्त रुपए के बारे में पुख्ता सबूत न दिए जाने पर जीआरपी कैंट इनकम टैक्स विभाग को बुलाया व विधिक कार्यवाही करनी शुरू कर दी पुलिस द्वारा पूछताछ के दौरान बताया गया कि अभियुक्त श्याम दर्शन प्रसाद निवासी झारखंड का रहने वाला है अभियुक्त दिल्ली से मुंबई जा रहा था वाराणसी काशी विश्वनाथ दर्शन करने आया…
Varanasi: मनीष कुमार शांडिल्य, पुलिस उपायुक्त गोमती जोन द्वारा तहसील राजातालाब सभागार में आगामी त्यौहार मुहर्रम, रथयात्रा मेला व श्रावण मास कांवड़ यात्रा में शान्ति/सुरक्षा, कानून व्यवस्था, साम्प्रदायिक सौहार्द एवं सद्भावना तथा आपसी भाई-चारा बनाये रखने हेतु पीस कमेटी की मीटिंग की गयी। मीटिंग में उपस्थित सम्भ्रान्त व्यक्तियों, ताजियादारों, धर्मगुरुओं व मेला आयोजकों को शासन द्वारा जारी किये गये दिशा-निर्देश से अवगत कराते हुए आपसी भाईचारा सांप्रदायिक सौहार्द बनाये रखने हेतु अपील की गयी। मीटिंग में उपस्थित लोगों की समस्याओं को सुना गया तथा उनके तत्काल समाधान हेतु संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गए। त्यौहार पर किसी भी नई परंपरा…
Varanasi। राजातालाब और भैरवतालाब पर आयोजित होने वाले दो दिवसीय ऐतिहासिक रथ यात्रा मेले की तैयारियां जोरों पर है। यह रथयात्रा मेला 7 और 8 जुलाई को लगेगा जिसका शुभारंभ परंपरागत कुंवर आनंद नारायण सिंह ने भगवान जगन्नाथ जी के रथ को रस्सी के सहारे से खींचकर करते हैं। जिसे ग्रामीण श्रद्धालुओं द्वारा रानी बाजार स्थित महाराज बलवंत सिंह के किले से रथ को खींचकर राजातालाब कचनार,विरभानपुर, ओदार होते हुए भैरव तालाब स्थित मेला परिसर तक खींच कर ले जाते हैं। जहां पर पहुंचे कुँवर अनंत नारायण सिंह दर्शन पूजन करने के उपरांत क्षेत्र के ब्राह्मणो व यजमाओं को दक्षिणा…
जनता दर्शन में सीएम योगी ने सुनीं करीब 400 लोगों की समस्याएं, महिलाओं की संख्या रही अधिक जनसमस्याओं के निस्तारण में हीलाहवाली अक्षम्य :मुख्यमंत्री गोरखपुर, 6 जुलाई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि किसी की जमीन पर अवैध कब्जा करने वाले भूमाफिया और कमजोरों को उजाड़ने वाले दबंग किसी भी दशा में बख्शे न जाएं। उनके खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति का अनुसरण करते हुए कठोर से कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। सरकार का संकल्प है कि किसी के भी साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने जमीन कब्जा करने के मामलों में…
