Author: admin
सावन मेले से पूर्व, सभी सीवर संबंधित समस्या के निदान हेतु, अधिकारी को किया निर्देशित दुर्गाकुंड के मानस मंदिर क्षेत्र से सुरेखा समेत तमाम लोगों ने सीवर संबंधित शिकायत की। प्रार्थियों के अनुसार सावन महीने में लगने वाले मेले में हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं का आगमन होता है, ऐसे में सीवर जाम होने के वजह से जल जमाव की स्थिति पैदा हो रही है। विधायक डा नीलकंठ तिवारी ने तत्काल महाप्रबंधक जलकल को फोन कर समस्या से अवगत कराया तथा निर्देशित किया की सावन मेला शुरू होने से पहले समस्त सीवर संबंधित समस्या को प्राथमिकता से दूर करें।विंध्यवासिनी नगर,…
स्टेमी केयर प्रोजेक्ट के तहत स्वामी विवेकानंद राजकीय चिकित्सालय में हुआ उपचार वाराणसी। जनपद में स्वास्थ्य विभाग और आईसीएमआर के सहयोग से संचालित किए जा रहे स्टेमी केयर प्रोजेक्ट हृदयाघात रोगियों के लिए वरदान साबित हो रहा है। बीते बुधवार को दशाश्वमेघ घाट स्थित भूतेश्वर गली निवासी 34 वर्षीय राजेश कुमार को सुबह अचानक सीने में तेज दर्द होने पर वह किसी तरह भेलूपुर स्थित स्वामी विवेकानंद राजकीय चिकित्सालय पर पहुंचे। यहाँ अधीक्षक डॉ क्षितिज तिवारी, डॉक्टर रोहित कुमार सोनी व फार्मासिस्ट जय प्रकाश ने मरीज की तुरंत जांच प्रक्रिया शुरू की। ईसीजी जांच की तो पता चला कि हृदय…
वाराणसी पर्यावरण में बढ़ता हुआ ताप अब एक जटिल समस्या बना हुआ है। आये दिन पेड़ो की कटाई, प्रदूषण से पर्यावरण को बेहद नुकसान का सामना करना पड़ता है और इसका असर मनुष्यो और दूसरे जीवो पर भी पड़ रहा।इसका उपाय बस यही है कि ज़्यादा से ज़्यादा वृक्ष लगा कर पर्यावरण को सुरक्षित किया जाए और बारिश के साथ ही नदियों के कटाव को रोका जा सके। पर्यावरण संरक्षण एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम के सुअवसर पर वृक्षो की कटाई और पर्यावण पर उसके दुष्प्रभाव की ओर ध्यान कराते हुए आज ए एस आर दीप ग्रुप के चेयरमैन डॉ अखिलेश ने…
वाराणसी। देश में इन दिनों सड़क से लेकर संसद तक परीक्षाओं में पारदर्शिता की मांग को लेकर हंगामा चल रहा है। इन सबके बीच वाराणसी के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में चल रहे सेमेस्टर परीक्षा के दौरान छात्रों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया। परीक्षा के बीच मोबाइल से वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल होने पर विश्व विद्यालय प्रशासन में हड़कंप मच गया हैं। परीक्षा की व्यवस्थाओं पर विश्वविद्यालय प्रशासन के ऊपर उठ रहे सवालों को लेकर आनन – फानन में विश्वविद्यालय प्रशासन ने एक कमेटी गठित कर जांच का आदेश दिया है।वही विश्वविद्यालय की रजिस्टार सुनीता…
वाराणसी में अपराधियों ने किशोरी के अपहरण के बाद उसकी हत्याकर कर दी। हत्या के बाद शव को काशीराज अपार्टमेंट की छत पर पानी की टंकी में फेंक दिया। परिजन बेटी की फोटो लेकर दिन रात तलाशते रहे, वहीं किशोरी के घर से कुछ दूरी पर उसका शव पड़ा रहा। शुक्रवार सुबह शव मिलने की सूचना पर सैकड़ों लोग जुट गए। सूचना पाकर थाना पुलिस के अलावा आला अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम ने पानी की टंकी के अलावा आसपास के साक्ष्य जुटाए। आईजी के एंजिलरसन ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले और आसपास के लोगों से जानकारी ली। बताया…
वाराणसी। जनपद की स्वास्थ्य इकाइयों में सुविधाओं की लगातार बढ़ोतरी हो रही है। इसी क्रम में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ संदीप चौधरी के निर्देशन में वृहस्पतिवार से शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) चौकाघाट में अल्ट्रासाउंड की सुविधा शुरू की गई है।शहरी सीएचसी चौकाघाट की अधीक्षक डॉ फाल्गुनी गुप्ता ने बताया कि यहां प्रत्येक वृहस्पतिवार को चिकित्सक डॉ उपमा पाण्डेय के द्वारा सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक अल्ट्रासाऊंड की सुविधा प्रदान की जा रही है। आज 18 लाभार्थियों का अल्ट्रासाउंड किया गया। पिछले वृहस्पतिवार को 10 लाभार्थियों को सुविधा प्रदान की गई थी। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य इकाई…
वाराणसी टाइम्स ऑफ इंडिया अपने मंच से टीओआई डायलॉग्स प्रस्तुत करता है, जिसका उद्देश्य महत्वपूर्ण मुद्दों के बारे में व्यावहारिक, जरूरी और रचनात्मक बहस को बढ़ावा देना है। अखिल भारतीय सम्मेलनों की एक श्रृंखला के रूप में , टीओआई डायलॉग्स नेताओं के विचार, पॉलिसी मेकर, नीति निर्माताओं, सांस्कृतिक विचारकों और इंडस्ट्रियल एक्सपर्ट से रू-ब-रू कराएगा। इसका उद्देश्य कानून और व्यवस्था, प्रौद्योगिकी, स्वास्थ्य, स्थिरता, उद्यमिता, मनोरंजन, शिक्षा और वित्त सहित विभिन्न क्षेत्रों के प्रमुख हितधारकों के बीच सार्थक संवाद को सुविधाजनक बनाना है। टीओआई डायलॉग्स के प्रत्येक संस्करण में एक डेडिकेटेड एजेंडा होगा, जो बदले में, भारत के वाइब्रेंट ग्रोथ कहानी…
वाराणसी: युवराज सिंह फाउंडेशन के साथ स्तन कैंसर जाँच अभियान शुरू कियाभारत में इनोवेशन और सामुदायिक कल्याण में योगदान देते हुए दस साल पूरे करने के अवसर पर ग्लोबल टेक्नोलॉजी लीडर, शाओमी इंडिया ने क्रिकेटर और कैंसर सर्वाईवर, युवराज सिंह द्वारा स्थापित एक नॉन-प्रॉफिट संगठन, युवराज सिंह फाउंडेशन (यूवीकैन) के साथ एक ऐतिहासिक साझेदारी की घोषणा की। इसके अंतर्गत ‘स्वस्थ महिला, स्वस्थ भारत’ प्रोजेक्ट द्वारा वंचित और संसाधनों की कमी वाली महिलाओं पर केंद्रित रहते हुए 15 राज्यों में 12 महीनों के दौरान स्तन कैंसर से पीड़ित 1,50,000 महिलाओं की जाँच की जाएगी। यह अभियान भारत में प्रभाव और पहुँच…
Varanasi: श्री स्वर्णकार का स्थानांतरण अनुसंधान डिजाइन एवं मानक संगठन (आरडीएसओ)/ लखनऊ में होने से उनके स्थान पर अभिषेक राय मंडल रेल प्रबंधक, यांत्रिक के पद पर कार्यभार ग्रहण कर चुके हैं। समारोह में शामिल कार्यालय में कार्यरत सभी कर्मचारियों द्वारा भावुक मन से उन्हे अपने-अपने शब्दों में बाबा विश्वनाथ से प्रार्थना करते पुनः उच्च अधिकारी बनकर वापिस वाराणसी में ही पदस्थापना की कामना के साथ विदाई दी। कर्मचारियों का कहना था कि श्री स्वर्णकार बेहद ईमानदार कर्तव्यनिष्ठ और कर्मठ अधिकारी हैं। उनके अच्छे स्वभाव के कारण कर्मचारी उनसे काफी सहज थे। छोटे से कार्यकाल में अपने विभागीय कार्यों के…
Varanasi: काशी के महापौर अशोक कुमार तिवारी की गरिमामयी उपस्थिति में पूर्वोत्तर रेलवे श्रमिक संघ के पदाधिकारियों द्वारा कर्मचारियों के बहुप्रतिक्षित मांगों को लेकर मंडल रेल प्रबंधक, वाराणसी विनीत कुमार श्रीवास्तव से विस्तृत अनौपचारिक वार्ता हुई। मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय पर पूर्वोत्तर रेलवे श्रमिक संघ के संगठन मंत्री विकास केशरी ने माननीय महापौर के आगमन पर उन्हे अंग वस्त्र भेट कर स्वागत किया। वार्ता के दौरान कई विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई, जिसमें राजधानी एक्सप्रेस और वंदे भारत एक्सप्रेस को बढ़ाने, बनारस से हावड़ा नए ट्रेनो के संचालन करने और कई प्रमुख ट्रेनो का ठहराव बनारस स्टेशन पर करने की…
