Author: admin
हमले में बाल बाल बचे थे मिश्रा परिवार के पुत्र-पुत्र वधु, विधायक जम्मू से लेकर काशी तक, विधायक लगातार जानते रहे कुशलक्षेम
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी काशी के दशाश्वमेध घाट पर गंगा सेवा निधि द्वारा होने वाली विश्व प्रसिद्ध मां गंगा की आरती में पांचवी बार होंगे शामिल| इस दौरे पर काशीवासी समेत गंगा सेवा निधि हर्षो उत्साहित है गंगा सेवा निधि के अध्यक्ष सुशांत मिश्रा ने बताया की कल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पांचवी बार मां गंगा की महा आरती में शामिल होंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मां गंगा का वैदिक रीति पूजन करेंगे प्रधानमंत्री के आगमन पर मां गंगा की आरती में गंगा सेवा निधि द्वारा सात अर्चक की जगह नव अर्चक मां गंगा की आरती करेंगे व 18 देव कन्याएं इस महा…
नगर निगम वाराणसी द्वारा नालों की सफाई अब “फासी” मशीन के माध्यम से कराएगा। यह मशीन नगर निगम को प्राप्त हो गई है। इसकी शुरूआत पांडेयपुर दौलतपुर मार्ग पर सुबह 8:15 बजे महापौर अशोक कुमार तिवारी एवं नगर आयुक्त अक्षत वर्मा के उपस्थिति में किया जाएगा, जिसमे फासी मशीन के संचालन एवं क्रियान्वयन की जानकारी दी जाएगी।
सभी टीबी रोगी एप को डाउनलोड कर उठाएं लाभ, एसटीएस व टीबी एचवी करें मदद एंड्रायड प्लेटफॉर्म व गूगल प्ले स्टोर पर मौजूद है एप, निक्षय आईडी दर्ज कर करें लॉग इन सामान्य व्यक्ति भी एप से ले सकते हैं टीबी की जांच, लक्षण, उपचार व बचाव की जानकारी वाराणसी। क्षय रोगियों के उपचार सहयोग के साथ ही साथ टीबी बीमारी के संबंध में जानकारी प्राप्त करने के लिए जनपद की समस्त 23 टीबी यूनिट पर ‘टीबी आरोग्य साथी’ एप्लीकेशन के उपयोग के बारे में ज़ोर दिया जा रहा है। इस एप से टीबी रोगियों को उपचार और देखभाल में…
दो दिवसीय दौरे पर मंगलवार को वाराणसी आएंगे प्रधानमंत्री वाराणसी में प्रधानमंत्री की अगवानी करेंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सेवापुरी विधानसभा स्थित मेंहदीगंज में “किसान सम्मान सम्मेलन” को करेंगे संबोधित काशी विश्वनाथ मंदिर में करेंगे दर्शन-पूजन, दशाश्वमेध घाट पर गंगा आरती में भी होंगे शामिल 9.26 करोड़ लाभार्थी किसानों के खातों में ट्रांसफर करेंगे 20 हजार करोड़ रुपये किसान सम्मान निधि स्वयं सहायता समूह की 30,000 कृषि सखियों को प्रमाणपत्र देंगे प्रधानमंत्री प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं और काशी की जनता में उत्साह वाराणसी: तीसरी बार देश की सत्ता संभालने के उपरांत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को ‘अपनी काशी’…
वाराणसी के जिलाधिकारी एस राजलिंगम ने आज वाराणसी के मंडलायुक्त सभागार में किसानों के विभिन्न वर्गों के साथ बातचीत की और उनकी समस्याओं को जाना। किसानों से बातचीत करने के पश्चात पत्रकारों से बात करते हुए जिलाधिकारी एस राज लिंगम ने कहा कि यह एक रूटीन बैठक थी। जिसमें किसानों की समस्याओं को जानने का प्रयास किया गया इसके पूर्व किसानो की समस्याओं को जानने के लिए लगातार बैठकर की जाती रही हैं उसी क्रम में बैठक की गई है इसमें किसी विरोध या अन्य बातों की बात नहीं हुई है। किसानों ने अपनी जो बातें बताई है या समस्याएं…
रोहनिया। मोहनसराय चौराहा के पास हाईवे पर सोमवार की भोर में लगभग 4 बजे अखरी से राजातालाब की तरफ जाते समय ओवरटेकिंग के दौरान अनियंत्रित होकर ट्रक सामने सड़क के किनारे खड़ी हाईवा ट्रक के पीछे जा घुसी। जिससे ट्रक का केबिन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और बाराबंकी निवासी ड्राइवर मनीष कुमार 28 वर्ष तथा खलासी कुलदीप 23 वर्ष दोनों घायल हो गये।स्थानीय लोगों ने उक्त दोनों घायलों को बगल के हास्पिटल में उपचार कराया।जिसकी सूचना पाकर घटनास्थल पर पहुंचे एनएचएआई विभाग के कर्मचारियों ने सुचारू रूप से आवागमन के लिए क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त ट्रक को सड़क…
शहर में लगेंगे सैकड़ो होर्डिंग्स वाराणसी। केंद्र में लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ के पश्चात पीएम मोदी 18 जून को पहली बार काशी आ रहे हैं। इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी महानगर के पदाधिकारी, कार्यकर्ता काशीवासियों के साथ पुलिस लाइन से दशाश्वमेध घाट तक दर्जनों पॉइंट पर काशी की गरिमा के अनुरूप भव्य स्वागत करने की व्यापक योजना तैयार की है।महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय ने गुलाब बाग स्थित पार्टी कार्यालय में भाजपा प्रकल्प एवं विभागों के साथ बैठक करते हुए कहा कि महानगर के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता काशीवासियों के साथ मिलकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का…
कुवैत में हुए अग्नि हादसे में मृत गोरखपुर के दो कामगारों के परिजन को दी पांच-पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता जम्मू के शिवखोड़ी में हुए आतंकी हमले में घायलों को दी एक-एक लाख रुपये की मदद गोरखपुर। दुख और विपदा की घड़ी में हर व्यक्ति के साथ एक अभिभावक जैसे खड़े रहना, उसकी वेदना में संवेदना के साथ भरपूर मदद करना मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कार्यशैली की विशिष्ट पहचान है। पीड़ितों के प्रति उनकी संवेदनशीलता और आत्मीयता का सजीव दर्शन रविवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में एक बार फिर देखने को मिला। बीते दिनों कुवैत में हुए एक अग्नि हादसे…
