Author: admin
राजातालाब।पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह पटेल के राजातालाब बीरभानपुर स्थित आवास पर आयोजित बैठक में किसान समस्याओं को लेकर चार दिनों तक होने वाले किसान सम्मेलन मोहन सराय मोड़ पर आयोजन करने का निर्णय हुआ।यह सम्मेलन 19 फरवरी को छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती से प्रारंभ होकर 22 फरवरी किसान आंदोलन के जनक स्वामी सहजानंद सरस्वती की जयंती तक मनाया जाएगा।बैठक में पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह पटेल ने कहा कि किसानों की समस्याएं दिनों दिन बढ़ती जा रही हैं। आज किसान बेचारगी की हालत में जीवन जीने को मजबूर है। इस दौरान बैठक में किसान महाकुंभ आयोजन समिति के अध्यक्ष अविनाश…
वाराणसी, 1 फरवरी – वाराणसी फर्नीचर एंड फर्निशिंग मंडल ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए एक विशेष पहल की है। मंडल के अध्यक्ष अजय गुप्ता एवं महामंत्री रमेश यादव के नेतृत्व में 1 फरवरी से 5 फरवरी तक जगमबाड़ी महाकुंभ में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए बिस्कुट, पानी और गुड़ की नि:शुल्क व्यवस्था की जा रही है। इस पहल का मुख्य उद्देश्य महाकुंभ में आए श्रद्धालुओं को जलपान सुविधा उपलब्ध कराना है, क्योंकि महाकुंभ में पानी के लिए लोगों को परेशानी हो रही थी। इस स्थिति को देखते हुए व्यापार मंडल ने सेवा भाव से यह व्यवस्था की है ताकि…
मोदी-3 का बजट माननीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमन का यह आठवां बजट है। इस बजट में वित्त मंत्री ने मध्यम वर्ग का विशेष ख्याल रखा है । इसे विकसित भारत 2047 का रोड में तैयार करने में काफी हद तक सफलता मिलेगा। वर्ष 2025 -26 का यह बजट विकास में तेजी लाने, समावेशी विकास को बढ़ावा देने, निजी क्षेत्र में निवेश को बढ़ावा देने, भारत के मध्यम वर्ग के खर्च करने की शक्ति को बढ़ाने का प्रयास है। आज हम लोग 21वीं सदी की यात्रा पूरी कर रहे हैं। देश के सामने जो प्रतिकूल परिस्थितियां है उसे दूर करते…
मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट वाराणसी की अदालत ने थाना सिगरा में दर्ज घर में रात्रि में घुस कर चोरी करने तथा घर में रखे AC,फ्रिज,इत्यादि चुराने के आरोपी अमरजीत कुमार पुत्र राजेंद्र प्रसाद की जमानत प्रार्थना पत्र माननीय न्यायालय ने स्वीकृत किया । अदालत में अमरजीत कुमार की ओर से बहस अभय अग्निहोत्री एडवोकेट ने किया ।अभय अग्निहोत्री एडवोकेट द्वारा जमानत हेतु यह तर्क प्रस्तुत किया गया कि प्रार्थी अभियुक्त FIR में नामजद नहीं है ।तथा प्रार्थी अभियुक्त के पास से कोई माल बरामद नहीं हुआ है तथा उक्त मामले में अधिकतम सजा 7 वर्ष की है।अदालत ने तमाम तर्क सुनने…
वाराणसी में विकास के नाम पर चल रही लूट और दमन के संदर्भ में हम वाराणसी के विभिन्न दलों, संगठनों व नागरिक समाज की ओर से वाराणसी में गंभीर समस्याओं की ओर ध्यान दिलाना चाहते हैं। वाराणसी में चल रही विकास के नाम पर अनेकों परियोजनाओं के तहत जमीन की लूट, लोगों के घरों को बुलडोज करना, बस्तियों व गांवों को उजाड़ा जा रहा। यह शहर बर्बर दमन का केंद्र बनता जा रहा है। गलत नीतियों के खिलाफ बोलने पर तमाम राजनैतिक- सामाजिक कार्यकर्ताओं पर फर्जी मुकदमें थोपे जा रहे। कई तरह की एजेंसियां उनपर नजर लगाए हुए है और…
प्रयागराज :सीएनएच ब्रांड केस कंस्ट्रक्शन इक्विपमेंट ने प्रयागराज में कुंभ मेला 2025 में भाग लेने वाले लाखों श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए प्रोजेक्ट मिलाप लॉन्च किया है। यह एक अभूतपूर्व कॉर्पाेरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) पहल है, जिसका उद्देश्य प्रयागराज में कुंभ मेले में भाग लेने वाले लाखों श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। इस पहल को सीएसआर कमेटी के एमरे करज़ली, वीपी-कंस्ट्रक्शन सेगमेंट, सीएनएच एपीएसी, शलभ चतुर्वेदी, मैनेजिंग डायरेक्टर, केस इंडिया और सार्क, सतेंद्र तिवारी, एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर – ऑपरेशंस, श्री पुनीत विद्यार्थी, ब्रांड मार्केटिंग हैड, एपीएसी और कंपनी के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में आधिकारिक तौर पर हरी झंडी दिखाई गई।सीएनएच…
वाराणसी:76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर कौशल विकास और उद्यमशीलता मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) तथा शिक्षा मंत्रालय के राज्य मंत्री माननीय श्री जयन्त चौधरी की उपस्थिति में कौशल भवन में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में स्किल ईकोसिस्टम से भारत भर के 100 प्रतिष्ठित उद्यमियों की उपलब्धियों का उत्सव मनाया गया। भारत सरकार द्वारा आमंत्रित इन उद्यमियों को गणतंत्र दिवस परेड में विशेष अतिथि के रूप में सम्मानित भी किया गया, जिसमें स्किल इंडिया मिशन के तहत राष्ट्र के विकास और इनोवेशन को आगे बढ़ाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका पहचानी गई।दावोस में वर्ल्ड ईकोनोमिक फोरम से लौटने के बाद,…
बलिया। 27 जनवरी 2025: शिदीस्वा संवर्धन गुरुकुल ने 24 जनवरी 2025 को अपना 21वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि और ‘आयरन मैन ऑफ एशिया’ से विख्यात श्री विजय सिंह चौहान एवं शिदीस्वा संवर्धन गुरुकुल के ट्रस्टी श्री उज्जवल सिंह ने स्कूल में एक आधुनिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का भी उद्घाटन संयुक्त रुप से किया। यह स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स स्कूल के छात्रों को अपने खेल कौशल को निखारने, टीम वर्क को बढ़ावा देने और सर्वांगीण विकास प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायेगा। श्री विजय सिंह चौहान का जन्म एक खेल प्रेमी परिवार में हुआ। उन्हें बचपन से ही…
मीरापुर बसहीं उद्योग व्यापार मंडल द्वारा गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर (भारतीय संविधान के 76वें वर्षगांठ पर) मीरापुर बसहीं स्थित कार्यालय पर सुबह 10:00 बजे सैकड़ो व्यापारियों की उपस्थिति में संस्थापक सदस्य श्री मंगला यादव जी के कर कमलों द्वारा झंडा फहराया गया ततउपरांत वरिष्ठ सदस्य विजय नारायण वर्मा ने संविधान की प्रस्तावना का सभी व्यापारियों को सपथ दिलाया और पूरे वर्ष भर में व्यापार क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुरुष एवं महिला व्यापारियों को अध्यक्ष महामंत्री कोषाध्यक्ष द्वारा सम्मानित किया गया, सम्मानित होने वाले व्यापारी बबलू गुप्ता, प्रो०वालपेपर जोन, नागेन्द्र पटेल, मोहन प्रसाद ,त्रीभुवन पटेल, संतोष पटेल,…
वाराणसी:हर घर की अपनी कहानियां होती हैं, लेकिन भूमिका को अनोखे ढंग से रिवर्स करते हुए, कलर्स अपने नए शो ‘राम भवन’ में सत्ता संघर्ष से भरी एक हवेली के दरवाज़े खोलता है। यह आगामी पारिवारिक ड्रामा इस अशांत निवास की दीवारों के भीतर गर्व, बुद्धि और अहंकार के धमाकेदार झगड़े पर से पर्दा उठाता है। राम भवन में आपका स्वागत है, जहां विद्रोही स्वभाव का मनमौजी ‘हिसाब का बड़ा पक्का’ ओम, घमंडी अकड़ के साथ घूमता है, लेकिन जुगाड़ की अपनी आदत के दम पर जीने के लिए तरसता है। ओम के विपरीत, ईशा धैर्यवान और जमीन से जुड़ी…
