Author: admin
वाराणसी जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान को देखते हुए पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी द्वारा दो पहिया वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। जिसमें चेतगंज चौकी इंचार्ज शिवम मिश्रा ने अपनी टीम को लेकर चेतगंज चौराहे पर संघन चेकिंग अभियान चलाया। जिसमें मुख्य रूप से बिना नंबर प्लेट की गाड़ियां व ट्रिपलिंग सवारी के साथ साथ बिना हेलमेट लगाए लोगों की चेकिंग किया गया। जिसमें कुछ गाड़ियां ऐसी भी पकड़ी गई जिनके मौके पर वाहन के कागजात नहीं थे। उन्हें कड़ी हिदायत देते हुए चौकी प्रभारी ने जाने दिया क्योंकि ऐसे लोग बुजुर्ग आदमी या तो महिला…
वाराणसी: डर्बीशायर क्लब के तत्वावधान में हर साल की तरह इस साल भी फिल्मी दुनिया के महान गायक मुकेश साहब की 48 वीं पुण्यतिथि क्लब अध्यक्ष शकील अहमद जादूगर के नेतृत्व में पितरकुण्डा के कुण्ड पर मछलियों को चारा खिलाते हुए मुकेश साहब को श्रद्धांजलि अर्पित की गयी।इस अवसर पर शकील अहमद जादूगर ने बताया कि मुकेश साहब मुम्बई में नायक बनने आए थे मगर वे एक गायक बनकर इस फिल्मी दुनिया में इतने नायाब गीत गाये जो उन्हें महान गायक की श्रेणी में खड़ा कर दिया। श्रीशकील ने कहा कि वैसे तो मुकेश साहब ने हजारों गीत गाये हैं…
वाराणसी: बरेका बनारस रेल इंजन कारखाना के प्रमुख मुख्य विद्युत इंजीनियर श्री सुशील कुमार श्रीवास्तव ने अगस्त माह में सेवानिवृत्त हो रहे महानिरीक्षक सह प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त रणवीर सिंह चौहान और अन्य सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों से कर्मशाला परिसर में शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान प्रमुख मुख्य कार्मिक अधिकारी जनार्दन सिंह वरिष्ठ कार्मिक अधिकारी श्री राजकुमार गुप्ता जन सम्पर्क अधिकारी राजेश कुमार और कल्याण विभाग के कर्मचारी भी उपस्थित रहे।उल्लेखनीय है कि बरेका द्वारा शुरू की गई एक अनूठी पहल के अंतर्गत पर्यावरण के प्रति समर्पित भाव से सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों के साथ बरेका परिसर में एक पेड़…
वाराणसी: पुलिस लाइन में तैनात सिपाही रितेश कुमार का निधन हो गया है. वह वर्तमान समय में कमिश्नरेट वाराणसी के पुलिस लाइन में तैनात थे। रितेश काफी लंबे समय से बीमार चल रहे थे। बीमारियों से लड़ते हुए रितेश अपने कर्तव्यों का पालन करते रहे। रितेश की तबियत बिगड़ने पर उन्हें बीएचयू ले जाया गया जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई.रितेश कुमार मूलरूप से आजमगढ़ के आदिलपुर जहानागंज के रहने वाले थे। वह अपने पिता बिरजू नाथ के अकेले पुत्र थे. रितेश की छोटी बहन मात्र है. रितेश की इसी वर्ष मई माह में शादी हुई थी। पति…
जुलाई माह में जारी हुई रैंकिंग में जनपद को प्रदेश में पहला स्थान मिला काशी में लगातार सुदृढ़ हो रहीं स्वास्थ्य सेवाएँ, लोगों को मिल रहा लाभ – सीएमओ वाराणसी। उत्तर प्रदेश की हेल्थ रैंकिंग डैशबोर्ड में एक बार फिर से वाराणसी ने प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया है। हाल ही जारी हुई डैशबोर्ड में जनपद ने 78 फीसदी अंक हासिल किए हैं। इसी के साथ ही जनपद अब तक 10 बार यूपी हेल्थ रैंकिंग डैशबोर्ड में पहला स्थान प्राप्त कर चुका है। यह जानकारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ संदीप चौधरी ने दी।सीएमओ ने बताया कि हाल ही…
भाजपा सांसद कंगना रणावत के किसान अंदोलन के अपमानजनक बयान के खिलाफ किसानों ने निकाली आक्रोश मार्च रोहनिया। बैरवन मोहनसराय से किसानो ने सायं 4 बजे दिल्ली किसान अंदोलन के संदर्भ में भाजपा सांसद कंगना रणावत के अपमानजनक बयान के खिलाफ आक्रोश मार्च किसान नेता विनय शंकर राय “मुन्ना” के नेतृत्व में किसान संघर्ष समिति के तत्वावधान में निकाला गया। विनय राय ने आक्रोश व्यक्त करते हुये कहा कि अन्नदाता के हक अधिकार के लिये दिल्ली किसान अंदोलन के संदर्भ में कंगना की बार बार टिप्पणी ये सिद्ध कर रही है कि वे देश के पालनहार “अन्नदाता” को या तो…
वाराणसी। श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के महंत डॉ. कुलपति तिवारी के गोलोकवासी होने के बाद महंत आवास पर श्रीकृष्णजन्माष्टमी का पर्व सादगी से सोमवार को मनाया गया। इस अवसर पर परंपरागत रूप से होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम स्थगित रहे किंतु हर का हरि स्वरूप में श्रृंगार करने की परंपरा का निर्वाह किया गया। प्रात: काल ब्रह्म मुहूर्त में महादेव का षोडशोपचार पुजन के बाद हर का हरि के रूप में श्रृंगार किया गया। उनकी जटाजूट पर चंद्रमा के साथ ही मोरपंखी भी सजाई गई। हाथ में डमरू युक्त त्रिशूल के स्थान पर बांसुरी नजर आई। महादेव का श्रीकृष्ण स्वरूप में…
वाराणसी इमाम हसन इमाम हुसैन समेत कर्बला के शहीदों का चेहल्लुम सोमवार को अकीदत के साथ मनाया गया है। इस मौके पर जहां अंजुमन इमामिया के संयोजन में चेहल्लुम का जुलुस का आगाज़ अर्दली बाजार में मौलाना गुलज़ार मौलाई की तकरीर से हुआ वहीं बाद मजलिस अलम ताबूत दुलदुल व हज़रत अली असगर का झूला उठाया गया। इस मौके पर अमारी की अकीदतमंदों ने नम आंखों से जियारत कर कर्बला के शहीदों को याद किया। जुलूस अपने कदीमी रास्तों से होता हुआ उल्फत बीबी कम्पांड सब्जी मंडी डिठोरी महाल होते हुए पुनः उल्फत बीबी कम्पाउंड में आकर समाप्त हुआ। मौलाना…
Varanasi: नगर आयुक्त अक्षत वर्मा ने जलकल के अवर अभियन्ता को लापरवाही बरतने एवं बिना सूचना दिये गायब रहने के आरोप में जलकल विभाग से कार्यमुक्त कर दिया गया है तथा उनके विरूद्ध कार्यवाही हेतु शासन को अवगत करा दिया गया है। जलकल विभाग में कार्यरत अवर अभियन्ता अभिषेक सिंह, जिनकी तैनाती जोन दक्षिणी में है। अधिशासी अभियन्ता (दक्षिणी) के द्वारा नगर आयुक्त को अवगत कराया गया कि अभिषेक सिंह, अवर अभियन्ता पिछले काफ दिनों से बगैर अनुमति लिये तथा बिना किसी सूचना के मुख्यालय से बाहर है, सिके कारण अभिषेक सिंह से कार्य लिया जाना सम्भव नही हो पा…
वाराणसी: इससे लगभग 23 लाख केंद्रीय कर्मचारी लाभान्वित होंगे। इस योजना से वाराणसी मंडल पर भी कर्मचारियों का एक बड़ा वर्ग लाभान्वित होगा। कर्मचारियों की गरिमा एवं आर्थिक सुरक्षा को सुनिश्चित करने वाली इस योजना की मंजूरी से कर्मचारियों एवं कर्मचारी संघों में हर्ष व्याप्त है और सभी ने इस योजना का खुल कर स्वागत किया है तथा इस योजना की मंजूरी के लिये प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के प्रति आभार व्यक्त किया है।इसी परिप्रेक्ष्य में मंडल रेल प्रबंधक पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी विनीत कुमार श्रीवास्तव ने भी मंडल कार्यालय वाराणसी में पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि यू.पी.एस. की…
