Author: admin
वाराणसी: रविवार को पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रतिष्ठित एवं ख्यातिलब्ध आनन्द क्रिकेट अकादमी वाराणसी द्वार स्थानीय होटल शिवाय ग्रैंड शिवाला में स्व.मोहनलाल चौरसिया एवं स्व.प्रेमा देवी चौरसिया के स्मृति में आयोजित बेसिक ट्रेनिंग सेशन एवं संरक्षक रत्न अलंकरण समारोह का आयोजन किया गया।आयोजन के मुख्य अतिथि आईएमएस बीएचयू के डायरेक्टर ख्यातिप्राप्त सर्जन प्रो. एस. एन.शंखवार थे समारोह के गेस्ट ऑफ ऑनर प्रख्यात ज्योतिष विद्वान प्रो.चंद्रमौली उपाध्याय प्रख्यात शास्त्रीय संगीत गायक पदमश्री डॉक्टर राजेश्वर आचार्य थे।समारोह के विशिष्ट अतिथि सी एम एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज के पूर्व प्रधानाचार्य डॉ. विश्वनाथ दूबे आनन्द क्रिकेट अकादमी के अध्यक्ष डॉ.अजय चौरसिया एवं सीनियर एडवोकेट…
वाराणसी: चांदमारी बड़ा लाल पुर वाराणसी में प्रेस वार्ता के दौरान आनंद तिवारी उर्फ राजू तिवारी ने बताया की सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर को बहुत-बहुत बधाई देता हूं। कि हमारे नेता ओमप्रकाश राजभर जी ने हमारे ऊपर विश्वास करके हमको दोबारा पुनः प्रवक्ता बनाया इसके लिए मैं पार्टी का हमेशा आभारी रहूंगा। उन्होने मिडिया को बताया की सुहेल भारतीय समाज पार्टी जनता के हर मुददे को प्रमुखता से उठाने का काम करेगी एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि महंगाई भी धीरे धीरे आने वाले दिनों में कम होगी आनंद तिवारी ने कहा कि…
वाराणसी: संघर्ष का ही परिणाम रहा कि अन्तोगत्वा राष्ट्रीय संयोजक एन जे सी ए शिव गोपाल मिश्र से प्रधानमंत्री ने सकारात्मक वार्ता कर यूनिफाइड पेंशन स्कीम यू पी एस को घोषित किया जो न्यू पेंशन स्कीम एन पी एस की तुलना में 99% तक बेहतर है। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिला अध्यक्ष शशिकान्त श्रीवास्तव ने एक बार फिर सभी कर्मचारी साथियों को आभार व्यक्त करते हुए कहा कि तमाम संगठनों ने आन्दोलन किया परन्तु राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद द्वारा शान्ति प्रिय ढंग से चलायें गये आन्दोलन का ही परिणाम रहा कि ई हरि किशोर तिवारी प्रदेश अध्यक्ष एवं शिव…
वाराणसी: जल जीवाणु व विषाणु जनित बीमारियों के लिए बहुत मुफीद होता है। इसलिए हमें अपने पेयजल खानपान व्यक्तिगत और आसपास की सफाई पर विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता होती है। उक्त विचार वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ और ओपल हॉस्पिटल की निदेशक डॉ पूनम राय नें व्यक्त किए। वे डॉ.शंभुनाथ सिंह रिसर्च फाउन्डेशन द्वारा वरुणा नदी के बाढ़ से प्रभावित परिवारों हेतु शैलपुत्री मंदिर परिसर में आयोजित राहत सामग्री वितरण समारोह की मुख्य अतिथि के रूप में अपने विचार व्यक्ति कर रही थीं। उन्होंने कहा कि आपदा के समय बड़ी उम्र के लोग तो किसी प्रकार अपनी समस्याओं का समाधान…
वाराणसी: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर देश के पूर्व राष्ट्रपति सुविख्यात दार्शनिक डाॅ सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती मनाई जायेगी। सपा के जिलाध्यक्ष सुजीत यादव लक्कड एवं पूर्व महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा विश्वकर्मा ने संयुक्त रूप से बताया कि पाॅच सितंबर को प्रातः 11 बजे अर्दली बाजार स्तिथ पार्टी कार्यालय पर देश के पूर्व राष्ट्रपति डाॅ सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती समाजवादी शिक्षक सभा द्वारा गोष्ठी का आयोजन किया जायेगा एवं शिक्षको बुध्दिजीवी के साथ डाॅ राधाकृष्णन के जीवन मुल्यो पर चर्चा की जायेगी।
वाराणसी: विधायक कैन्ट सौरभ श्रीवास्तव व भगवानपुर पार्षद अमित सिंह चिन्टू ने भगवानपुर के शंकर मंदिर के पास से इंद्रभूषण के आवास तक ₹29.13 लाख की लागत से इंटरलॉकिंग व जल निकासी निर्माण कार्य का शिलान्यास कराया। शिलान्यास का पूजन रज्जो देवी से कराया गया पार्षद अमित सिंह चिंटू ने नारियल फोड़कर पूजन सम्पन्न कराया।साथ ही विधायक ने भगवानपुर के रामसजीवन के आवास से राजेश कुमार पटेल के आवास तक ₹6.47 लाख की लागत से इंटरलॉकिंग निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। शिलान्यास का पूजन राजनाथ सिंह पटेल और राजगृही सिंह से कराया गया। जबकि नारियल फोड़कर पूजन सम्पन्न कराने का…
पितरों की आत्मा की शांति के लिए श्राद्ध, तर्पण और पिंडदान का पक्ष 19 सितंबर से आरंभ होगा, लेकिन प्रतिपदा का श्राद्ध 18 सितंबर को संपन्न होगा। उदया तिथि नहीं मिलने के कारण द्वितीया तिथि की हानि भी हो रही है। महालया की शुरुआत भाद्रपद पूर्णिमा से होगी और अश्विन अमावस्या तक श्राद्ध कर्म किए जाएंगे।बीएचयू के ज्योतिष विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो. विनय कुमार पांडेय ने बताया कि पितृपक्ष अश्विन कृष्ण पक्ष प्रतिपदा की शुरुआत तो 19 सितंबर से हो रही है लेकिन पितृपक्ष के प्रतिपदा का श्राद्ध 18 सितंबर को भाद्रपद पूर्णिमा में किया जाएगा। 17 सितंबर को…
सर्वार्थसिद्धि योग में मनेगा श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव, बोल गोपाल के भोग में तुलसी के पत्ते रखना न भूलें~सोमवार, 26 अगस्त को भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाया जाएगा। द्वापर युग में भगवान विष्णु ने भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी पर श्रीकृष्ण अवतार लिया था। इस बार जन्माष्टमी पर सोमवार और रोहिणी नक्षत्र का योग होने से सर्वार्थसिद्धि योग बन रहा है। इस योग में किए गए पूजा-पाठ अक्षय पुण्य देते हैं।उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा के मुताबिक, श्रीकृष्ण विष्णु जी के आठवें अवतार हैं। द्वापर युग में जब अधर्म बढ़ रहा था, तब विष्णु जी ने धर्म की…
पारिवारिक कलह वजह बताई जा रही है रामनगर।थाना क्षेत्र के भीटी गांव की रहने वाली श्रीमती रूपम 25 वर्ष शनिवार को अपने ससुराल में किसी बात से नाराज होकर रात 11बजे अपने एक वर्ष पुत्र के साथ विश्व सुंदरी पुल से कूदने जा रही थी उसी समय राहगीरों ने उसे पकड़ लिया और 112 नम्बर पर फोन कर पुलिस को खबर किया। पुलिस मौके पर पहुंची और वार्ड नंबर 12 के पार्षद पति को खबर कर जानकारी दी। महिला को पकड़ कर दुर्गा साहनी के सहयोग से पुलिस को सूचना देकर बुलाकर सौंपा गया ।महिला पुलिस अपने साथ थाने ले…
वाराणसी के हरहुआ में 9 सचिवो का रोका वेतन, दी कड़ी चेतावनीवाराणसी क्षेत्र के हरहुआ विकासखंड में मनरेगा के अंतर्गत कामकाज को लेकर बीडीओ बद्री प्रसाद वर्मा ने एक कठोर कदम उठाया है। शनिवार को बीडीओ ने नौ ग्राम पंचायत सचिवों का एक दिन का वेतन अवरुद्ध करने का आदेश जारी किया।बीडीओ बद्री वर्मा ने आरोप लगाया कि सचिवों द्वारा मस्टररोल जारी करने के बाद भी मजदूरों की उपस्थिति द्वितीय पाली में ठीक से दर्ज नहीं की जा रही, जिससे श्रमिकों को काम नहीं मिल रहा। बीडीओ बद्री प्रसाद वर्मा ने स्पष्ट किया कि यह निष्क्रियता और कर्तव्यहीनता का परिणाम…
