Author: admin
हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत भारतीय डाक विभाग द्वारा वाराणसी के महापौर अशोक कुमार तिवारी को प्रवर अधीक्षक डाकघर वाराणसी पूर्व मंडल राजीव कुमार द्वारा तिरंगा झंडा भेंट किया गया l इसी क्रम में महामहिम राष्ट्रपति द्वारा वर्ष 2021 के नारी शक्ति पुरस्कार से सम्मानित प्रसिद्ध साहित्यकार नीरजा माधव, राष्ट्रपति महोदय द्वारा वर्ष 2014 के राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित डॉक्टर बेनी माधव एवं केंद्रीय तिब्बती उच्च शिक्षण संस्थान वाराणसी के कुलाधिपति को प्रवर अधीक्षक डाकघर वाराणसी पूर्व मंडल द्वारा राष्ट्रीय ध्वज प्रदान किया गया तथा यह भी अवगत कराया गया कि इस अभियान के अंतर्गत डाकघरो मे मात्र…
पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव ने की गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्रभाई पटेल से शिष्टाचार मुलाकात
पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव ने मुख्यमंत्री गुजरात को श्री काशी विश्वनाथ मंदिर प्रसाद और रामायण डाक टिकट किया भेंट वाराणसी से हाल ही में स्थानांतरण पश्चात बने उत्तर गुजरात के पोस्टमास्टर जनरल उत्तर प्रदेश के वाराणसी से स्थानांतरित होकर उत्तरी गुजरात परिक्षेत्र, अहमदाबाद के पोस्टमास्टर जनरल बने कृष्ण कुमार यादव ने गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्रभाई पटेल से गांधीनगर स्थित उनके कार्यालय में शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान डाक विभाग द्वारा विभिन्न सेवाओं में किये जा रहे नवाचार के बारे में उन्हें जानकारी दी। मुलाकात के दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री को अपनी पुस्तकें भी भेंट की। श्री काशी विश्वनाथ मंदिर प्रसाद…
श्री अग्रसेन कन्या पी .जी. कॉलेज, वाराणसी के बुलानाला परिसर में एल्बर्ट डेविड लिमिटेड संस्था द्वारा महिलाओं के स्वास्थ्य सुरक्षा हेतु सखी एक शैक्षणिक पहल नामक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसके अंतर्गत पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम तथा सर्वाइकल कैंसर के विषय में जानकारी दी गई। कार्यक्रम के प्रारंभ में प्राचार्य प्रोफेसर मिथिलेश सिंह ने सभी का स्वागत किया तथा छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारत में कैंसर आज खतरनाक बीमारी बन गया है जैसे सर्वाइकल कैंसर, स्तन कैंसर, यूट्रस कैंसर इत्यादि। WHO के अनुसार कैंसर वैश्विक स्तर पर मृत्यु का दूसरा प्रमुख कारण है। विश्व के कुल कैंसर…
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या में 6.86 एकड़ में ‘श्रीराम लला पार्क’ बनाया जाएगा। इसके निर्माण पर 15 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। इसमें ओपन जिम, गजेबो कैफेटेरिया, लाइट एंड साउंड शो और किड्स प्ले एरिया होगा। पार्क में रामायण काल के पौधे लगाए जाएंगे। इसे लगेसी वेस्ट साइट पर बनाया जाएगा। अमृत-दो के अंतर्गत इस पार्क का निर्माण कराया जाएगा। राम के जीवन से जुड़ी लगेंगी मूर्तियां पार्क में भगवान राम का जन्म, बाल रूप की लीलाएं, गुरुकुल में शिक्षा-दिक्षा और ताड़का वध की कथा के साथ उनके जीवन का वर्णन…
कार्यकारिणी की बैठक में महापौर ने मंगाया सेब, खुली प्रतिबंधित प्लास्टिक मुक्त शहर बनाने की पोलवाराणसी नगर निगम की कार्यकारिणी के बैठक में शहर के गलियों में हो रहे सीवर सफाई के काम में तेजी लाने के लिए अहम निर्णय लेते हुए अब छोटे – छोटे कार्यों के लिए टेंडर की परंपरा खत्म करने का निर्णय लिया है। इसके स्थान पर शहर में निर्माण विभाग की 17 चौकियों पर निगम संविदा के कर्मचारियों की तैनाती करेगा। इस क्रम में चौकियों पर 55 बेलदार,पांच मेठ व 11 सुपरवाइजर की तैनाती कर भी दी गई है। निर्माण सामग्री क्रय करने की कार्रवाई…
वाराणसी: जापान शोतो कान कराटे डू कांनीनजुकु आर्गेनाइजेशन उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में वाराणसी के साकेत नगर में स्थित संस्कार उत्सव वाटिका में बेल्ट टेस्ट का आयोजन किया गया जिसमे 150 से अधिक बच्चो ने दो पालियों में बेल्ट टेस्ट दिया बेल्ट टेस्ट के परीक्षक के तौर पर सेंसेई उदय सेंसेई जागृति यादव सेंसेई प्रियांशी गुप्ता सेंसेई अवनीश चौधरी सेंसेई संसृप्ति सेंसेई हर्ष सेठ सेंसेई ज्योति सोनकर सेंसेई प्रिया आदि लोगों की उपस्थिति रही।इस बेल्ट टेस्ट का मुख्य आकर्षण माँ लक्ष्मी पाठक 45 वर्ष और बेटी संस्कृति पाठक 6 वर्ष की जोड़ी रही दोनो ही अलग अलग शाखाओं में प्रशिक्षण…
वाराणसी: आधुनिक रेल डिब्बा कारखाना रायबरेली उत्तर प्रदेश में आयोजित 89वें अखिल भारतीय रेलवे एथलेटिक चैंपियनशिप में बनारस रेल इंजन कारखाना बरेका के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। बरेका के कर्मचारी श्री रोहित यादव ने 76.20 मीटर भाला प्रक्षेप कर रजत पदक जीता जबकि अजय कुमार बिंद ने 1500 मीटर दौड़ को 3:46:65 समय में पूरा कर कांस्य पदक हासिल किया। इन दोनों खिलाड़ियों ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से बरेका का नाम गौरवान्वित किया है।यह चैंपियनशिप 9 से 12 अगस्त 2024 तक आयोजित की गई जिसमें भारतीय रेल के 15 रेलवे जोन 6 उत्पादन इकाइयों रेल सुरक्षा बल अनुसंधान अभिकल्प…
वाराणसी: द ऋषिव लाइफ स्कूल शिवपुर बाइपास वाराणसी में तुलसी जयंती और भारत देश के 78वें स्वतंत्रता दिवस के शुभ उपलक्ष्य पर एक विशेष काव्य संध्या का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का केंद्रीय भाव प्रणम्यते मातृभूमि मातृशक्ति स्वस्तिनः था। यह काव्य संध्या रविवार 12 अगस्त 2024 को सायं 3 बजे से 6 बजे तक ऋषिव वैदिक अनुसंधान योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा केन्द्र सुद्धीपुर शिवपुर बाइपास वाराणसी में आयोजित की गई। देशप्रेमियों और साहित्यधर्मीयों के लिए यह रंगारंग आयोजन विशेष रूप से आह्लादित करने वाला रहा।कार्यक्रम की मुख्य अतिथिडॉ. नीरजा माधव ख्यातिलब्ध हिन्दी साहित्यकार राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित थीं अतिविशिष्ट…
वाराणसी रथयात्रा स्थित पिंड बलूची रेस्टोरेंट में रोटरी क्लब वाराणसी ईस्ट का 36वाँ पदग्रहण समारोह संपन्न हुआ।इस समारोह में क्लब की नव निर्वाचित अध्यक्ष रत्ना बागची ने अपने पदभार को संभाला है और विजय आचार्य ने सचिव व चंचल गांगुली ने कोषाध्यक्ष का कार्यभार सौंपा गया है साथ ही नए सदस्यों में महान बागची संगीता खुराना व अन्य सदस्यों ने शपथ लिया। निवर्तमान अध्यक्ष उमेश मिश्रा ने वर्तमान अध्यक्ष रत्ना बागची को पिन व गले में रोटरी कॉलर पहनाकर अध्यक्ष पद की शपथ दिलाई।इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डिस्ट्रिक्ट 3120 के मंडलाध्यक्ष 2025-26 डा. रो. आशुतोष अग्रवाल रहे व विशिष्ट…
भय एवं लालच में जनता हो रही है साइबर असुरक्षा का शिकार- महेश जैन वाराणसी: हर प्रसाद गुप्त इंक्यूबेंशन फाउंडेशन काशी विद्यापीठ एवं सेगा एकेडमी के संयुक्त तत्वाधान में साइबर सुरक्षा एवं संरक्षा विषयक एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित।वाराणसी हर प्रसाद गुप्त इंक्यूबेंशन फाउंडेशन महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ एवं सेगा एकेडमी के संयुक्त तत्वाधान में सोमवार को साइबर सुरक्षा एवं संरक्षा विषयक एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गयी। डॉ. भगवान दास केंद्रीय पुस्तकालय के समिति कक्ष में आयोजित कार्यशाला की अध्यक्षता कुलपति प्रो. आनंद कुमार त्यागी ने किया। उन्होंने ने कहा कि साइबर अपराधी प्रत्येक दिन नए हथकंडे अपना रहें हैं।…
