Author: admin

जौनपुर। सिकरारा थाना क्षेत्र अंतर्गत बरईपार रोड पर स्थित बिसावां (बरिया की पाही) के निकट बीती रात अपाचे बाइक सवार दबंग बदमाशों ने गल्ला व्यवसायी कुंवरचंद पर की फायरिंग। बाल बाल बचा व्यवसायी। दबंग बदमाशों द्वारा की गई फायरिंग से निकट खड़ी एक पिकअप हुई क्षतिग्रस्त। सूचना पर मौके से पहुँची पुलिस को छानबीन के दौरान चार खोखे बरामद होना बताया जा रहा हैं। घटना के बाद मौके पर जुटी भीड़, पुलिस मामले की जांच में जुटे। वही बदमाशों द्वारा फायरिंग की घटना से क्षेत्रीय लोग दहशत में जी रहे हैं। वहीं उक्त घटना के सम्बन्ध में थाना प्रभारी ने…

Read More

बोले- मैं पार्टी के साथ खड़ा हूंदिल्ली में पूर्व क्रिकेटर और आप से राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह ने मुख्यमंत्री आवास पर सुनीता केजरीवाल से मुलाकात की। उन्होंने इसकी जानकारी एक्स पर पोस्ट साझा कर दी। उन्होंने मुलाकात के दौरान पंजाब के मुद्दों पर चर्चा की और साथ ही केजरीवाल के स्वास्थ्य की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि वह अरविंद केजरीवाल और उनकी नीतियों के साथ खड़े हैं।

Read More

दिल्ली वालों के वाई-फाई का पासवर्ड हैं; पुलिस अब डाकू बन गईसपा प्रमुख अखिलेश यादव ने शुक्रवार को यूपी सरकार में चल रही खींचतान पर एक बार फिर निशाना साधा। उन्होंने डिप्टी सीएम केशव मौर्य के लिए कहा-मौर्या जी मोहरा बन गए हैं। दोनों डिप्टी सीएम दिल्ली के लोगों का वाई-फाई पासवर्ड हैं। उन्होंने इशारों में कहा कि लखनऊ और दिल्ली के बीच लड़ाई चल रही है।लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस में अखिलेश ने कहा कि भाजपा वाले बेवजह फड़फड़ा रहे हैं, जिन्होंने सबकुछ बिगाड़ा है, वो क्या ठीक करेंगे। सपा ने सांप्रदायिक राजनीति का अंत किया। मदरसों में सरकार को…

Read More

लोहता: लोहता पुलिस ने वाहन चोरी की घटनाओं पर नियंत्रण व बाइक सवारों द्वारा किए जा रहे अपराधों पर लगाम कसने के इरादे से आज शुक्रवार को सुबह से सघन वाहन चेकिंग अभियान में जुट गई। इस दौरान कस्बा इंचार्ज अनुज शुक्ला ने सदलबल लोहता तिराहे पर स्पोर्ट बाइको पर कड़ी नजर रखा। लोहता के वाराणसी भदोही मुख्य मार्ग, लोहता तिराहे पर संदिग्धों व उनके सामान की तलाशी भी ली। लेकिन इस दौरान कुछ भी आपत्तिजनक पुलिस के हाथ नहीं लगा। पुलिस ने बिना हेलमेट, कागजात सही ना होने व तीन सवारी वाले युवकों का आनलाइन चालान किया। इस दौरान…

Read More

वाराणसी| मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, लखनऊ ने गैलेक्सी हॉस्पिटल वाराणसी में स्पेशलाइज्ड कार्डियक ओपीडी सेवाएं शुरू करने की घोषणा की है। 40 वर्ष से कम उम्र के मरीजों में कोरोनरी आर्टरी रोग के मामलों में हर महीने हो रही वृद्धि के मद्देनजर यह पहल विशेष हृदय देखभाल की तुरंत आवश्यकता को दर्शाती है। जो कभी पहले एक दुर्लभ चिकित्सा स्थिति थी वह अब एक गंभीर मुद्दा बन चुकी है। यह वाराणसी और उसके आस-पास के क्षेत्रों में सुलभ उच्च गुणवत्ता वाली हृदय संबंधी एडवांस चिकित्सा सेवाओं की आवश्यकता को उजागर करती है।मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल लखनऊ में कार्डियक थोरैसिक वैस्कुलर…

Read More

” जन-जन तक पहुंच रही नमामि गंगे योजना ” Varanasi: नमामि गंगे कार्यक्रम के तहत विभिन्न गतिविधियों जैसे कि सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट की स्थापना, घाटों की सफाई, रिवरफ्रंट विकास, नदी की सतह की सफाई, संस्थागत विकास, जैव विविधता संरक्षण, वनीकरण और ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता के लिए किए गए कार्यों को बताती राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन भारत सरकार द्वारा प्रकाशित पत्रिका का वितरण शुक्रवार को ‘सुबह ए बनारस’ के सांस्कृतिक मंच पर किया गया। नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक राजेश शुक्ला के संयोजन में भारत सरकार की नमामि गंगे परियोजना की उपलब्धियां बताते हुए पत्रिका को अस्सी घाट पर…

Read More

मुख्यमंत्री वैश्विक नगरोदय योजना के क्रियान्वयन के लिए जारी एसओपी में विशेष परिस्थितियों के तहत योगी सरकार ने किया प्राविधान 25 प्रतिशत टैक्स वृद्धि करने वाले नगर निगमों को न्यूनतम 2.5 करोड़ और अधिकतम 50 करोड़ का मिल सकेगा अनुदान 1 लाख से अधिक जनसंख्या वाली नगर पालिका व जिला मुख्यालयों में 15% टैक्स वृद्धि वाले निकायों को मिलेंगे 20 करोड़ 1 लाख से कम जनसंख्या वाली नगर पालिका, जिला मुख्यालयों व नगर पंचायतों में 10% टैक्स वृद्धि वाले निकायों को 5 करोड़ तक का अनुदान प्रदेश में नगरों के सर्वागीण विकास और नगरीय स्थानीय निकायों के रेवेन्यू कलेक्शन में…

Read More

रोहनिया।आराजी लाइन विकासखंड क्षेत्र के मोहन सराय स्थित रोहनिया विधानसभा अपना दल एस कार्यालय पर गुरुवार को जनता दर्शन के दौरान रोहनिया विधायक डॉक्टर सुनील पटेल ने बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता मनीष कुमार झा तथा अधीक्षण अभियंता जीवन प्रकाश के साथ क्षेत्र के आए हुए लोगों तथा किसानों का बिजली संबंधित समस्याओं को सुनी। जिसके दौरान बिजली विभाग के संबंधित अधिकारियों को जल्द से जल्द सभी समस्याओं का निवारण हेतु निर्देशित किया।इस दौरान मुख्य रूप से वीरेंद्र वर्मा राष्ट्रीय सचिव,राजकुमार वर्मा कार्यालय प्रभारी तथा जिला महासचिव गौरव पटेल, पार्षद गुड्डू , रामधनी, सुभाष मास्टर, भरत पटेल, राजेश पटेल,विनोद पटेल,…

Read More

वाराणसी। विडीए प्रशासन ने महायोजना 2031 के खिलाफ और वरुणा के ग्रीन बेल्ट में बने अवैध होटल बनारस कोठी और रिवर पैलेस को खाली करने और बुकिंग न करने का अंतिम नोटिस थमाया है। होटल पर नोटिस चस्पा भी किया गया है।वीडीए उपाध्यक्ष पुलकित गर्ग ने जनता से अपील की है कि इन होटलों में न बुकिंग कराएं और न ठहरें। इनके ध्वस्तीकरण का आदेश पारित है।वीडीए उपाध्यक्ष के अनुसार, सिकरौल वार्ड के बुद्ध बिहार कॉलोनी में मोहम्मद जाफर अली खां ने बनारस कोठी और होटल रिवर पैलेस का निर्माण कराया है। दोनों निर्माण वीडीए से बगैर नक्शा पास कराया…

Read More

पीएम मोदी लद्दाख में रजत जयंती समारोह में शामिल होंगे, शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देंगेआज (26 जुलाई) को कारगिल विजय दिवस की 25वीं वर्षगांठ है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लद्दाख के कारगिल जाएंगे। वे द्रास में कारगिल वॉर मेमोरियल में आयोजित रजत जयंती कार्यक्रम में शामिल होंगे।​​यहां पीएम मोदी 1999 की जंग के नायकों को श्रद्धांजलि देंगे। उनके परिजनों से भी मुलाकात करेंगे। द्रास में कारगिल विजय दिवस की रजत जयंती के मौके पर 24 से 26 जुलाई तक कार्यक्रम हो रहे हैं। इससे पहले पीएम मोदी ने 2022 में सैनिकों के साथ कारगिल में दिवाली मनाई थी।26…

Read More