Author: admin

एनक्वास सर्टिफाइड आयुष्मान आरोग्य मंदिर कोरौता पर आयोजित हुआ सास बेटा बहू सम्मेलन। परिवार नियोजन के साधनों की जानकारी में तीन बहु व एक सास हुई पुरस्कृत। वाराणसी: परिवार कल्याण कार्यक्रम के अंतर्गत काशी विद्यापीठ ब्लॉक के एनक्वास सर्टिफाइड आयुष्मान आरोग्य मंदिर कोरौता पर शनिवार को सास बेटा बहू सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें 10 से अधिक परिवारों ने प्रतिभाग किया जिसमें उन्हें परिवार नियोजन के समस्त स्थायी व अस्थायी साधनों की उपयोगिता के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इसके अलावा सीमित परिवार की अहमियत के साथ सुरक्षित व संस्थागत प्रसव गर्भवती व बच्चों के टीकाकरण संक्रामक…

Read More

वाराणसी आज कर्मचारी क्लब में आयोजित तीन दिवसीय सावन महोत्सव का समापन विभिन्न प्रतियोगिताओं और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हुआ। समापन दिवस पर सावन क्वीन 2024 प्रतियोगिता के साथ साथ महिलाओं के लिए म्यूजिकल चेयर और फेको रिंग जैसी मनोरंजक प्रतियोगिताएं भी संपन्न हुईं। इसके अतिरिक्त सावन थीम पर आधारित डांस प्रतियोगिता भी आयोजित की गई जिसने सभी का मन मोह लिया।समारोह के दौरान 18 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं के लिए विशेष आयोजन किया गया। जबकि पिछले दो दिनों में बच्चों के लिए मेहंदी प्रतियोगिता राखी मेकिंग प्रतियोगिता आदि का आयोजन किया गया था। सावन झूला कार्यक्रम विशेष…

Read More

वाराणसी महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में 02 से 04 सितंबर को नैक टीम मूल्यांकन के लिए आने वाली है। इसके मद्देनजर विश्वविद्यालय में तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। नैक मूल्यांकन की तैयारियों का जायजा लेने के लिए कुलपति प्रो. आनन्द कुमार त्यागी ने रविवार को सभी कार्यालयों का बारीकी से निरीक्षण एवं परीक्षण किया। उन्होंने सम्बंधित अधिकारियों एवं कार्यालय प्रभारियों से नैक मूल्यांकन के बाबत जानकारी ली और सुझाव दिए। इस दौरान कुलपति ने पंत प्रशासनिक भवन में स्तिथ सभी कार्यालयों केंद्रीय पुस्तकालय परीक्षा विभाग संबद्धता विभाग स्वास्थ्य केन्द्र आदि का निरीक्षण किया। बता दें कि नैक टीम के…

Read More

कुलपति प्रो. आनन्द कुमार त्यागी ने एन.एस.एस. वालटियर को दी बधाई वाराणसी राष्ट्रीय सेवा योजना महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के दो वालंटियर ने 15 अगस्त को लाल किला दिल्ली में आयोजित स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में प्रतिभाग कर विश्वविद्यालय का मान बढ़ाया। इस उपलब्धि पर कुलपति प्रो. आनन्द कुमार त्यागी ने दोनों वालंटियर विष्णुकान्त ओझा एवं सिन्धु कुमारी को बढ़ाई दी। साथ ही उनके भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी दी। एन.एस.एस. कार्यक्रम समन्वयक डॉ. रविन्द्र कुमार गौतम ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पहली बार काशी विद्यापीठ के एन.एस.एस. वालंटियर को लाल किला के कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया।…

Read More

वाराणसी अंजुमन अजादारे हुसैनी व सिया कमेटी दोषीपुरा की जानिब से इमामबाड़े में एक सूबेदारी का आयोजन किया गया। जो २४ घंटे तक चली। जिसमें कर्बला के 72 शहीदों व हजरत इमाम हुसैन की 4 साल की बेटी का जनाबे सकीना का गम मनाया गया। इस सूबेदारी में प्रदेश के अलग अलग जिलों से छह अंजुमन ने वह बनारस की 17 अंजुमनों ने शिरकत की। सबेदारी की मजलिस को मौलाना सैयद शाहिद हसन रिजवी ने खेताब फरमाया उन्होंने कर्बला के 72 शहीदों व इमाम हुसैन की 4 साल की बेटी जनाबे सकीना का मसायब पढ़ा जब उसे पानी के लिए…

Read More

वाराणसी: सावन माह के आखिरी सोमवार को बाबा विश्वनाथ के भक्त लक्ष्मीकांत मिश्रा किशमिश गुरू के नेतृत्व मे विशाल भंडारा का आयोजन किया गया। सपा नेता लक्ष्मीकांत मिश्रा किशमिश गुरू लगातार 21 वर्षो से लगातार प्रति वर्ष सावन के पाॅच सोमवार पर अपने पुत्र एवं पुत्रिया के रोजाना मिलने वाले खर्च को एकत्रित कर तरह तरह के व्यंजन वितरण करते है। आज 100 वाॅ सोमवार होने पर श्रद्धालुओ एवं शिवभक्तो मे आज पुडी सब्जी के साथ बुनिया एवं नीबू पानी का शीतल पेय जल प्रातः 8 बजे से अनवरत वितरण किया जा रहा था। बाबा विश्वनाथ जी के प्रति असीम…

Read More

काशी में मिले सम्मान से गदगद नजर आए विशिष्ट जन बोले काशी जैसी नगरी में सम्मान मिलना बड़ी बात। वाराणसी हर व्यक्ति को समर्पण एवं लगन की भावना से कार्य करना चाहिए। समर्पण के साथ लगन से किया गया कार्य व्यक्ति के आगे बढ़ाने में सहायक होता है, आज यहां जितने भी लोगों का सम्मान किया जा रहा है उन्होंने तमाम चुनौतियों का सामना करते हुए लगातार अपने मन में आगे बढ़ने का जज्वा कायम रखा और आज भी इस मुकाम तक पहुंचे है। यह बातें ‘काशी वैश्विक गौरव सम्मानः हुनर को सलाम’ में आये अतिथियों ने बोलते हुए व्यक्त…

Read More

वाराणसी। विधुत मज़दूर पंचायत उ0प्र0 के जिला कमेटी की आज एक बैठक भिखारीपुर स्थित संगठन कार्यालय पर हुई जिसमें कल भेलूपुर स्थित अधिशासी अभियन्ता,नगरीय विद्युत वितरण खण्ड-प्रथम भेलूपुर वाराणसी ई० आशीष कुमार, से संगठन द्वारा दिये गए मॉग पत्र सं0-259 दिनांक-14.03.2024 संगठन के पत्र सं0-400 दिनांक-09.04.2024 तथा पत्र सं0-210 दिनांक- 14.08.2024 पर संगठन से आज तक द्विपक्षीय वार्ता न कर कर्मचारियों को प्रताड़ित करने और जानबूझ कर औधोगिक आशान्ति उत्पन्न करने को लेकर पंचायत का एक प्रतिनिधि मंडल उनसे मिलने गया था किंतु न तो अधिशासी अभियंता दिन भर अपने कार्यालय बल्कि अधीक्षण अभियंता के कहने के वावजूद द्विपक्षीय वार्ता…

Read More

वाराणसी: जिसमें युवा कांग्रेस के समस्त प्रदेश पदाधिकारी जिला अध्यक्ष गण विधानसभा अध्यक्षगण व सोशल मीडिया के पदाधिकारी मौजूद थे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष अजय राय रहे। कार्यक्रम का अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष युवा कांग्रेस विशाल सिंह ने किया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय सचिव प्रभारी मिलिंद गौतम व राष्ट्रीय सचिव सह प्रभारी हेवरन सिंह कसाना रहें। कार्यक्रम का संचालन पूर्व प्रदेश सचिव युवा कांग्रेस चंचल शर्मा ने किया।धन्यवाद ज्ञापन प्रदेश महासचिव मयंक चौबे ने किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा की युवा कांग्रेस पार्टी की रीढ़ है युवा कांग्रेस के साथियों की ताक़त…

Read More

वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में छात्रों और फूल विक्रेताओं के बीच विवाद के बाद पथराव मारपीट होने के बाद कई राहगीरों का दुकानदारों व अन्य लोगों को चोटिल होने से अफरा तफरी का माहौल बन गया मौके पर हालात को संभालने के लिए सिगरा सहित अन्य थानों के फोर्स को पहुंचना पड़ा इसके बाद हालात काबू में आ सके प्रारंभिक जानकारी के अनुसार फूल विक्रेताओं के द्वारा विद्यापीठ के गेट नंबर 3 के बाहर वाहन खड़ा करने से लोगों को आने जाने में होने वाली दिक्कत के क्रम में सुबह एक छात्र के द्वारा विरोध किए जाने पर उसकी…

Read More