Author: admin
गंगा के जलस्तर में लगातार दूसरे दिन भी बढ़ाव जारी रहा। सोमवार को गंगा में बढ़ाव की रफ्तार आधी हुई लेकिन जलस्तर में बढ़ाव से घाट किनारे की मुश्किलें बढ़ गई हैं। जलस्तर बढ़ने के कारण देर शाम आठ घाटों का आपसी संपर्क टूट गया। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार गंगा का जलस्तर 61.79 मीटर दर्ज किया गया।सोमवार को गंगा के जलस्तर में 50 मिलीमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से बढ़ाव हो रहा था। पानी के बढ़ाव के साथ बहाव तेज होने से नाविकों ने भी घाट के किनारे अपनी नावों को बांधना शुरू कर दिया। पानी के बहाव के साथ…
मां संग बाबा काल भैरव और मां कुष्मांडा का लिया आशीर्वाद,कहा- वाराणसी काफी खुबसूरत शहर हैटेलीविजन की अभिनेत्री शिवांगी जोशी ने श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन किया। मंदिर के मुख्य अर्चक पं. श्रीकांत मिश्र व उनको दर्शन कराने वाले पं. सचिन पांडेय ने पूजा कराई। शिवांगी ने अपनी मां के साथ बाबा विश्वनाथ के दर्शन किए। मंदिर की भव्यता और दिव्यता को देखकर उन्होंने काफी खुशी जताई और अपने मां के साथ पूरे मंदिर का भ्रमण किया।बाबा विश्वनाथ का आशीर्वाद लेने के बाद शिवांगी बाबा कालभैरव मंदिर पहुंची और काशी के कोतवाल के दर्शन किए। गर्भगृह में उन्होंने बाबा…
नाम निर्देशन पत्रों को जमा करने का तिथि 22 जुलाई, नाम निर्देशन पत्रों की जांच 23 जुलाई, उम्मीदवारी वापसी की 24 जुलाई व प्रतीक आवंटन 24 जुलाई को होगा मतदान 06 अगस्त तथा मतगणना 8 अगस्त को होगी
वाराणसी: राज्य कर्मचारियों शिक्षकों के लिए सेवानिवृत्ति पर देय पुरानी पेंशन व्यवस्था की बहाली हेतु सतत् कार्यरत पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाली संयुक्त मंच के आहवान पर अखिल भारतीय स्तर पर चरणबद्ध आन्दोलनों की श्रृंखला में विगत 18 माह से लगातार धरना प्रदर्शन महारैली लखनऊ एवं नई दिल्ली का आयोजन किया गया था और सरकार की उदासीनता के कारण ही दिनांक 01 मई 2024 से सम्पूर्ण हड़ताल की घोषणा कर दी गई थी। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा 16 मार्च 2024 को लोक सभा सामान्य निर्वाचन 2024 की घोषणा के दृष्टिगत उक्त हड़ताल के कार्यक्रम को तत्समय स्थगित कर दिया गया था।दिनांक…
वाराणसी: मुम्बई से वायुमार्ग द्वारा बाबतपुर हवाईअड्डा पहुँचने पर परमाराध्य परमधर्माधीश ज्योतिष्पीठाधीश्वर जगदगुरु शंकराचार्य महाराज का रवि त्रिवेदी गिरीशचन्द्र रमेश उपाध्याय सतीश अग्रहरि अभय शंकर हजारी यतीन्द्र सुभाष कपूर जी आदि ने जोरदार स्वागत अभिनंदन व वंदन किया। उसके पश्चात् परमधर्माधीश महाराज सड़क मार्ग से हरिचन्द्र घाट मार्ग पहुचे जहां पहले से उपस्थित भक्तों सन्तों वैदिक आचार्यों व वैदिक छात्रों ने उनका स्वागत करते हुए शंकराचार्य घाट स्थित श्रीविद्यामठ तक ले गए।जहां पर वैदिक मंत्रोच्चार के मध्य ब्रम्ह्चारी प्रधान पुरुषेश्वरानंद जी ने शंकराचार्य महाराज का पं किरण कुमार के आचार्यत्व में चरण पादुका पूजन किया। साथ ही वहाँ उपस्थित भक्तों…
वाराणसी: स्वास्तिक फरम खुदा की मोहर ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष सिकंदर सूफी संत के द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी मोहर्रम की नौ दस ग्यारह तारीख को शाम 6:00 बजे से उनके निवास स्थान दोषी पूरा काशी में मातम नौहा व दुआ ख्वानी हुई जिसमें बड़ी तादाद में लोगों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।जिसके बाद भगवान श्रीकृष्ण व अली असगर अलैहिस्सलाम के दस्तर ख्वान के नाम से दूध का लंगर व पौसरा चलाया गया।जिसमें आसपास के इलाकों व दूरदराज से आए हुए सभी मासूम बच्चे नौजवान बूढ़े व सभी फिरको व समुदाय के लोगों ने आकर दूध पिया।सिकंदर…
वाराणसी: बनारस रेल इंजन कारखाना में महाप्रबंधक अभय बाकरे द्वारा पश्चिम स्वास्थ्य केंद्र प्रांगण से वृक्षारोपण कर एक पेड़ मां के नाम लगाओ महाअभियान की शुरुआत की गई। इस अवसर पर सेंट जॉन एंबुलेंस बिग्रेड के सक्रिय सहयोग से वृहद वृक्षारोपण का कार्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पन्न किया गया।महाप्रबंधक सहित प्रमुख मुख्य विभागाध्यक्ष गण वरिष्ठ अधिकारी सेंट जॉन एंबुलेंस बिग्रेड के सदस्यों एवं कर्मचारी परिषद के संयुक्त सचिव और अन्य सदस्यों द्वारा वृक्षारोपण किया गया।महाप्रबंधक अभय बाकरे ने स्वास्थ्य केंद्र बरेका से वृक्षारोपण कर एक पेड़ मां के नाम लगाओ अभियान के साथ जोड़ा और कहा जिस प्रकार से हर व्यक्ति के…
वाराणसी: दीक्षा महिला कल्याण शोध संस्थान हुकुल गंज में संस्था में पढ़ने वाले छात्राओं को कॉपी किताब स्लेट पेंसिल और खाने की सामग्री का वितरण किया गयालगभग 100 छात्र छात्राओं को बाल संरक्षण अधिकार आयोग के सदस्य इंजीनियर अशोक यादव एवं डॉक्टर शोभनाथ सिंहने पढ़ने लिखने की सामग्री का वितरण किया इसके पूर्व संस्था की अध्यक्ष संतोषी शुक्ला ने अतिथियों का स्वागत करते हुए बताया की संस्था में 228 छात्र शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं इसके अलावा संस्था गरीब महिलाओं एवं लड़कियों के लिए विभिन्न रोजगार परख शिक्षा का प्रशिक्षण भी संस्था द्वारा दिया जाता है इसके बाद संस्था की…
सोनभद्र। रामगढ़ कसारी स्थित भिखारी बाबा आश्रम परिसर में चल रहे नौ दिवसीय मारुति नंदन महायज्ञ के छठवें दिन वृहस्पतिवार को यज्ञ मंडप की परिक्रमा को श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान हर हर महादेव के जयकारे से समूचा परिसर गुंजायमान रहा। विशाल भंडारे में श्रद्धालुओ ने प्रसाद ग्रहण किया।कार्यक्रम के आयोजक/ संयोजक भिक्षुक भिखारी जंगली दास दीनबंधु रमाशंकर गिरी जी महाराज ने बताया कि भिखारी बाबा आश्रम परिसर में नौ दिवसीय मारुति नंदन महायज्ञ,गरीब कन्याओं का शुभ विवाह एवं सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।यज्ञाचार्य राधेकृष्ण तिवारी, आचार्य योगेश तिवारी, आचार्य कौशल तिवारी एवं आचार्य रेवती…
