Author: admin
वाराणसी: पूर्वोत्तर रेलवे के मंडल रेल प्रबंधक विनीत कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन एवं मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा. आर.जे चौधुरी के कुशल नेतृत्व में मंडल चिकित्सालय वाराणसी में विश्व स्तनपान सप्ताह 1 अगस्त से 7 अगस्त तक श्रृंखलाबद्ध जागरूकता कार्यक्रमों के साथ मनाया जा रहा है।इसी क्रम में आज मंडल चिकित्सालय वाराणसी के गोष्ठी कक्ष में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा. आर.जे चौधुरी की अध्यक्षता में एक सेमिनार का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा.आर.जे चौधुरी ने माता के दूध को शिशुओं के लिए अमृत के समान बताया। उन्होंने नवजात शिशुओं के क्रमिक शारीरिक एवं बौद्धिक विकास के…
वाराणसी। नौकरी व शादी का झंसा देकर पांच लाख रुपए हड़पने के मामले में अदालत ने महिला सिपाही समेत कई लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आदेश जंसा थानाध्यक्ष को दिया है। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत ने यह आदेश परसीपुर, जंसा निवासी सुहेल शाह की ओर से दिए गए प्रार्थना पत्र पर सुनवाई के बाद दिया। प्रकरण के अनुसार परसीपुर, जंसा निवासी सुहेल शाह ने अपने अधिवक्ता अनुज यादव, नरेश यादव व चंद्रबली पटेल के जरिए अदालत में दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 156(3) के तहत अदालत में प्रार्थना पत्र दिया था। आरोप था कि उसके पड़ोस में…
वाराणसी : पंडित रामप्रवेश चौबे इंटर कॉलेज बाबतपुर नियार में पंडित राम प्रवेश चौबे की 37 वी पुण्यतिथि मनाई गई। इस अवसर पर पंडित राम प्रवेश चौबे पीजी कॉलेज के प्राचार्य डा0 प्रमोद कुमार दुबे एवं डॉ0 अरुण कुमार पांडेय उपस्थित थे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संस्था के प्रबंधक पंडित सतीश चौबे थे। आप ने पंडित राम प्रवेश चौबे के जीवन संघर्ष अपने क्षेत्र की जनता के प्रति अगाध लगाव और शिक्षा के महत्व के प्रति उनकी विचारधारा को विस्तार से बताया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ0 प्रमोद कुमार दुबे ने भी सभा को संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन पूर्व जिला…
वाराणसी राजनीति विज्ञान विभाग, महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में मंगलवार को उत्तर प्रदेश शासन द्वारा संचालित स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण अंतर्गत टैबलेट वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि वाराणसी नगर निगम के पार्षद विवेक चंद्र ने विभाग के परास्नातक के विद्यार्थियों को टैबलेट वितरित किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित यह योजना युवाओं को सबल एवं सशक्त बनाने के लिए है। भारत सरकार की महत्वकांक्षी योजना डिजिटल इंडिया को मूर्त रूप प्रदान करने में एक प्रभावी कदम साबित होगा।कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए विभागाध्यक्ष प्रो. मोहम्मद आरिफ़ ने कहा कि आज…
नगर आयुक्त ने किया मौके का निरीक्षण जर्जर भवनों के सम्बन्ध में कार्यवाही हेतु बनेगी चार विभागों की जॉच कमेटी Varanasi: प्रातः 03ः00 बजे सी0के0 28/6 पांचो पण्डवा, चौक भवन जर्जर होने की दशा में गिर गया। नगर आयुक्त अक्षत वर्मा ने अपने अधीनस्थ अधिकारियों के साथ मौके का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान यह पाया गया कि नगर निगम, वाराणसी द्वारा उक्त भवन स्वामी आशा देवी, पत्नी स्व0 भरत लाल व अनूप कुमार, विरेन्द्र कुमार, अजीत कुमार, पुत्र स्व0 भरत लाल को पूर्व में ही दो बार दिनांक-23 जनवरी 2015 एवं दिनांक-02दिसंबर 2015 को जर्जर भवन होने के…
वाराणसी। पिछले चार सालों से अपने गर्भाशय की समस्या से परेशान कोनिया निवासी प्रतिमा (38 वर्ष) का शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवपुर में हिस्टेरेक्टोमी का सफलतापूर्वक उपचार किया गया। यह जानकारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ संदीप चौधरी ने दी। उन्होंने बताया कि मरीज काफी दिनों से एनीमिया (खून की कमी) से ग्रसित थीं और उसका उपचार भी चल रहा था। बीते दिनों सीएचसी पर उन्हें भर्ती कर मरीज की समस्त जांच की गई और समस्त प्रक्रिया कर सफलतापूर्वक ऑपरेशन किया गया। चिकित्सकीय टीम में डॉ दीपेश, डॉ आरवी सिंह, डॉ प्रतिभा सिंह एवं स्टाफ नर्स रेनू, मधु, प्रियंका व बिन्दु…
आज लखनऊ में आयोजित मीटिंग में महत्वपूर्ण वार्ता हुई। बैठक में संगठन के प्रदेश अध्यक्ष ललित शर्मा वाराणसी के जिलाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने कहा कि आज ओमप्रकाश राजभर से मुलाकात कर गांव के कुछ बिंदुओं पर मुख्य चर्चा हुई और अन्य सदस्यों जैसे विनोद पांडेय, राम आसरे मौर्या, राज कुमार, रमेश राजभर एवं सुभाष यादव ने भाग लिया।मीटिंग में माननीय पंचायतीराज मंत्री ओमप्रकाश राजभर के साथ 12168 से कम आबादी वाली ग्राम पंचायतों को प्रत्येक वर्ष अधिक धनराशि दिए जाने की सैद्धांतिक सहमति पर चर्चा हुई। इसके अलावा, विभिन्न मुद्दों पर भी विस्तृत विचार-विमर्श किया गया, जो ग्रामीण विकास…
Varanasi: नगर आयुक्त अक्षत वर्मा के निर्देश पर जोनल अधिकारी कोतवाली इन्द्र विजय सिंह के नेतृत्व में आज अपराह्न में कोतवाली जोन के अन्तर्गत 25 जर्जर भवनों पर नोटिस चस्पा करायी गयी है। यह कार्यवाही आज की हुई घटना को देखते हुये सुरक्षा कारणों से की गयी है। नोटिस में स्पष्ट रूप से निर्देश दिया गया है कि ‘‘यह भवन जर्जर है, निवास करना असुरक्षित है, कृपया भवन खाली कर सुरक्षित स्थान पर चलें जायें। जिन भवनों पर नोटिस चस्पा की गयी है, इन सभी भवनो के भवन स्वामी को पूर्व में जर्जर भवन होने के सम्बन्ध में नोटिस जारी…
वाराणसी: पुलिस आयुक्त वाराणसी के अपराधों की रोकथाम चोरी लूट हत्या की घटनाओं के सफल अनावरण एवं वांछित फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस उपायुक्त वरुणा ज़ोन के निर्देशन मे अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा ज़ोन के पर्यवेक्षण मे एवं सहायक पुलिस आयुक्त कैण्ट के नेतृत्व में थाना शिवपुर पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान एस0ओ0जी0 टीम की सहायता से मु0अ0सं0 310/2024 धारा 309(6) बी0एन0एस0 व बढोत्तरी धारा 61/310/317/109 बी0एन0एस0 व 3/25 आर्म्स एक्ट थाना शिवपुर कमि० वाराणसी से संबंधित वांछित अभियुक्तगण शिवा सोनकर पुत्र दशरथ सोनकर निवासी सोनकर बस्ती थाना शिवपुर जनपद वाराणसी…
लोक संस्कृति हमारी अमूल्य धरोहर है– मुख्य अतिथि डॉ• रेखा शर्मा । लोक संस्कृति एवं तीज महोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में इस संस्था के कुलपति की धर्मपत्नी,गणित की वरिष्ठ आचार्य/विशिष्ट विद्वानएवं कुशल समाजसेवी डॉ रेखा शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर बतौरमुख्य अतिथि के रूप में कहा कि”लोक संस्कृति हमारी अमूल्य धरोहर है, जो हमें हमारी जड़ों से जोड़ती है और हमारी पहचान को मजबूत बनाती है। तीज महोत्सव एक ऐसा अवसर है, जब हम अपनी संस्कृति को जीवंत बनाते हैं और अपनी परंपराओं को पुनर्जीवित करते हैं।डॉ शर्मा ने कहा कि मेहंदी, लोक नृत्य, लोक गीत, पारम्परिक परिधान…
