Author: admin

मौसम विभाग से प्राप्त सूचना के अनुसार जनपद सोनभद्र (मध्य) से वाराणसी तक के क्षेत्र में तेज हवा, भारी वर्षा, वज्रपात की चेतावनी प्राप्त हुई है। ऐसी स्थिति में नगर निगम, वाराणसी द्वारा आम जनमानस से निम्नवत् अपील की जाती है:- आंधी तूफान / चकवात में क्या करें, क्या न करें। आंधी तूफान / चकवात से पहले क्या करें:- आंधी तूफान/ चक्रवात के दौरान यदि आप घर के अन्दर हैं तो क्या करें:- आंधी तूफान / चक्रवात के दौरान यदि आप बाहर हैंः- नाविक/मछुआरे खास ध्यान देंः- हेल्पलाइन नम्बर-0542-2508550 व 9140037137 जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, वाराणसी द्वारा जनहित में जारी।

Read More

वाराणसी में शनिवार को श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में फर्जी दरोगा को इंस्पेक्टर चौक ने दबोच लिया। जालौन निवासी अभय सिंह फर्जी दरोगा बनकर श्रद्धालुओं को दर्शन कराने पहुंचा था, तभी शक होने पर उसे हिरासत में लेकर चौक थाने लाया गया। पूछताछ के बाद आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया गया। मामले की जानकारी के बाद डीसीपी काशी गौरव बंसवाल चौक थाने पहुंचे वाराणसी में शनिवार को श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में फर्जी दरोगा को इंस्पेक्टर चौक ने दबोच लिया। जालौन निवासी अभय सिंह फर्जी दरोगा बनकर श्रद्धालुओं को दर्शन कराने पहुंचा था, तभी शक होने पर उसे हिरासत…

Read More

Varanasi: बनारस रेल इंजन कारखाना में महाप्रबंधक अभय बाकरे के मार्गदर्शन में एवं मुख्य संरक्षा अधिकारी एस. बी. पटेल के नेतृत्व में संरक्षा विभाग द्वारा प्राविधिक प्रशिक्षण केंद्र के ऑडिटोरियम हॉल में आपदा प्रबंधन (डिजास्टर मैनेजमेंट) विषय पर एक वेबिनार का आयोजन किया गया। वेबिनार में बरेका के अधिकारीगण, पर्यवेक्षक एवं अनेक कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। वेबिनार में स्कूल ऑफ प्लानिंग एंड आर्किटेक्चर, नई दिल्ली, की एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. चंद्रानी बंद्योपाध्याय कार्यक्रम की मुख्य वक्ता रहीं जिन्होंने विभिन्न आपदा जैसे भूकंप, बाढ़, सुनामी, ट्रेन दुर्घटना, पुलों का गिरना और बादल का फटना इत्यादि पर विस्तार से उपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों…

Read More

वाराणसी। मंडलायुक्त कौशल राज शर्मा की अध्यक्षता में वरुणा व अस्सी नदी के पुनरुद्धार / पुनर्स्थापना हेतु राष्ट्रीय हरित अधिकरण द्वारा पारित आदेशों के अनुपालन हेतु बैठक आहूत की गयी जिसमें सिंचाई एवं जलसंसाधन विकास द्वारा बताया गया की बसूही नदी के पास मैलहन फूलपुर प्रयागराज के पास वरुणा नदी के पुनरुद्धार, आद्रभूमि संरक्षण, गाद निकालने, तटबंध विकसित करने तथा दोनों किनारों पर जैविक समुदाय विकसित करने आदि के संबंध में एसएमसीजी को डीपीआर भेजी जा चुकी है जिसके संबंध में मंडलायुक्त ने पुनः रिमाइंडर भेजने को निर्देशित किया। मंडलायुक्त द्वारा बसुही और मोरवा नदी के तटबंधों और रिपेरियन ज़ोन…

Read More

सोनभद्र सर्किट हाउस से प्रारंभ होकर गुप्त काशी होते हुए काशी में होगा यात्रा का समापनसोनभद्र। काशी के विद्वानों (विद्वत् सदस्यगण, चिकित्सकगण, व्यवसायीगण, शोधकर्तागण, चिंतकगण, समाजिक कार्यकर्तागण) द्वारा तीर्थायन यात्रा” 2024 रविवार 4 अगस्त को सोनभद्र सर्किट हाउस से निकलेगी जिसका समापन गुप्तकाशी से होकर काशी में होगा।बता दें कि अखिल भारतीय भगवान परशुराम अखाड़ा परिषद, तीर्थायन वाराणसी, काशी कथा आश्रम,अंतरराष्ट्रीय काशी घाट वाक विश्वविद्यालय के सहयोग से आलोक कुमार चतुर्वेदी संयोजक, डॉक्टर अवधेश दीक्षित आयोजक व संजय शुक्ला के नेतृत्व में यह यात्रा सम्पन्न होगी।संयोजक आलोक चतुर्वेदी ने बताया कि यह यात्रा 4 अगस्त रविवार को सोनभद्र सर्किट हाउस…

Read More

ग्वालियर: राष्ट्रीय विधिक अन्वेषण आयोग की राज्य इकाई मध्य प्रदेश राज्य विधिक अन्वेषण आयोग की चेयरपर्सन हेमा शर्मा उर्फ कंचन ने अभी हाल ही में मध्य प्रदेश राज्य की कमान संभाली है जिनकी कार्य कुशलता के चलते मध्य प्रदेश की जनता का अपार प्रेम उनको मिलता देख क्षेत्र के कुछ खुराफाती असामाजिक तत्वों को हजम होता नहीं दिख रहा है। खुराफातियों ने हेमा शर्मा उर्फ कंचन को तथाकथित रुप से भ्रमित कर राज्य विधिक अन्वेषण आयोग के चेयरपर्सन पद से इस्तीफा देने हेतु दबाब बनाना प्रारम्भ कर लिया है तथा इस्तीफा न देने की स्थिति में भारी रकम की मांग…

Read More

Varanasi: समीक्षा के दौरान निर्धारित मानकों पर स्कूलों के कायाकल्प की स्थिति अच्छी पाई गई। फर्नीचर की उपलब्धता, चहारदीवारी के निर्माण को भी शत प्रतिशत विद्यालयों में शीघ्र सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए।स्कूलों में भवन ,अतिरिक्त कक्षाकक्ष, वृहद मरम्मत आदि शत प्रतिशत निर्माण कार्यों को अविलंब पूर्ण कराने के निर्देश दिए। स्कूलों में बच्चों की अधिक से अधिक उपस्थिति सुनिश्चित कराए जाने, उनके शतप्रतिशत आधार सत्यापन शीघ्रता से करा लिए जाने हेतु निर्देशित किया गया।उन्होंने कहा कि जिन बच्चों के आधार कार्ड नहीं बने हैं उनका हर संभव प्रयास कर तेजी से आधार बनवाने की कार्यवाही किया जाय। जिलाधिकारी…

Read More

Varanasi: केशव प्रसाद मौर्य उप मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सर्किट हाउस में विकास कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक की गई। बैठक में हिमांशु नागपाल मुख्य विकास अधिकारी के साथ ही अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।उपमुख्यमंत्री द्वारा जनपद में निर्माणधीन बारात घरों की सूची जनप्रतिनिधियों को उपलब्ध कराने तथा उसकी उपयोगिता का निरीक्षण करने की निर्देश दिए गए। हर घर तिरंगा के अंतर्गत समूह की महिलाओं से 156 000 झंडा बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है जिसे ससमय तैयार कर वितरित करने के निर्देश दिए गए। ग्राम चौपाल का रोस्टर सभी माननीय जनप्रतिनिधि एवं संगठन को भी उपलब्ध कराने के…

Read More

यूपी के 13 जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट है। 34 जिलों में तेज हवाओं के साथ बिजली गिरने की चेतावनी है। 10 से लेकर 60 MM तक बारिश हो सकती है। प्रदेश में मानसून तेजी से आगे बढ़ रहा है। मानसून की ट्रफ लाइन गंगा के मैदानी इलाकों तक आ गई।मौसम विभाग के अनुसार, अगले 3 दिन में अच्छी बारिश हो सकती है। हालांकि, तापमान में कोई ज्यादा फर्क नहीं आएगा। उमस से राहत नहीं मिलने वाली है। लखीमपुर खीरी में घाघरा नदी में डूबने से कांवड़िए की मौत हो गई है। वाराणसी का रत्नेश्वर महादेव मंदिर गंगा…

Read More

वाराणसी: सनबीम वरुणा में चल रही दो दिवसीय २२वें सब जूनियर एवं जूनियर डिस्ट्रिक्ट टेनी क्वायट चैम्प्यिनशिप का समापन 01 अगस्त 2024 को किया गया। प्रतिभागियों में भाग लेने वाले सनबीम स्कूल वरुणा सनबीम भगवानपुर सनबीम सारनाथ सनबीम मुगलसराय सनबीम इण्टरनेशनल स्कूल ग्रीन वैली व सेन्ट जेवियर्स आदि स्कूलों मुख्य रूप से प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में विद्यालयों के लगभग 350 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग लिया।आज के खिताबी मुकाबले के परिणाम इस प्रकार रहे।अण्डर 12 बालक वर्ग टीम चैम्पियनशिप में सनबीम इण्टरनेशन स्कूल वरूणा विजेता रहा सनबीम स्कूल भगवानपुर उपविजेता रहा तथा सनबीम स्कूल वरूणा तीसरे स्थान पर रहा।अण्डर 12 बालिका वर्गटीम…

Read More