Author: admin

वाराणसी: नगर निगम, वाराणसी द्वारा नाला सफाई में तेजी लाने के लिये आवश्यक प्रबन्ध किया जा रहा है। इसी क्रम में नगर निगम द्वारा आज नाला सफाई हेतु आधुनिक ‘‘नाल मैन मशीन’’ वाहन से नाला सफाई का कार्य प्रारम्भ किया गया। इस ‘‘नाल मैन मशीन’’ वाहन की विशेषता है कि नाला सफाई से निकलने वाले सिल्ट को तत्काल बन्द वाहन के डाला में रख दिया जाता है, जिससे बाद में सिल्ट उठाने का झंझठ न रहे। नगर निगम द्वारा आज ‘‘नाल मैन मशीन’’ के माध्यम से सीरगोबर्द्धनपुर में नाला सफाई का कार्य प्रारम्भ किया गया, इसके पश्चात अन्य क्षेत्रों में…

Read More

संस्कृत कई भारतीय भाषाओं की जननी है और अधिकांश शब्दावली संस्कृत से ली गई है-कुलपति प्रो.बिहारी लाल शर्मा भारत और विश्व के लिए संस्कृत कई भारतीय भाषाओं की जननी है। इनकी अधिकांश शब्दावली संस्कृत से ली गई है।संस्कृत में भारत की साँस्कृतिक परंपरा निहित है–कुलपति प्रो.शर्मा ने कहा कि पूरे भारत में संस्कृत के अध्ययन-अध्यापन से भारतीय भाषाओं में अधिकाधिक एकरूपता आएगी और संस्कृत महाविद्यालयों के प्राचार्य/पोषक देवभाषा के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए संकल्पित भाव से प्रतिबद्ध हैं। आज विश्वविद्यालय परिसर एवं देश भर में शास्त्री/आचार्य सेमेस्टर चल रही हैं।संस्कृत भाषा में भारत की सांस्कृतिक विरासत सुरक्षित है और…

Read More

वाराणसी : 34वीं वाहिनी पीएसी भुल्लनपुर वाराणसी में प्रचलित 27वीं पीएसी पूर्वी जोन अन्तरवाहिनी कुस्ती क्लस्टर प्रतियोगिता-2024 का आज दूसरा दिन खिलाड़ियों को मेडल्स का सौगात लेकर आया। आयोजन सचिव पंकज कुमार पांडेय ‘आईपीएस’ सेनानायक 34वीं वाहिनी पीएसी वाराणसी के निर्देशन में चल रही यह प्रतियोगिता, आर्म रेसलिंग से शुरू होकर बाक्सिंग सेमीफाइनल मुकाबले तक सम्पन्न हुई। आर्म रेसलिंग प्रतियोगिता में 36वीं वाहिनी पीएसी रामनगर वाराणसी ने सबसे अधिक 03 गोल्ड व 02 सिल्वर पदक हासिल कर अव्वल रही, वही दूसरी ओर 37वीं वाहिनी पीएसी कानपुर ने 02 गोल्ड, 02 सिल्वर एवं 03 ब्रांज मेडल हासिल कर द्वितीय स्थान प्राप्त…

Read More

‘रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है विटामिन ए, बच्चों को जरूर पिलाएं’ – पूनम मौर्य नौ माह से पाँच वर्ष तक के बच्चों को पिलाई विटामिन ए की खुराक, माताओं से की अपील एक माह तक चलेगा अभियान, जनपद के 3.88 लाख बच्चों को विटामिन ए पिलाने का लक्ष्य वाराणसी। “विटामिन ए की कमी से बच्चों में बहुत सी बीमारियों का सामना करना पड़ सकता है। इन कमियों को पूरा करने के लिए बच्चों को विटामिन ए की खुराक देना बेहद आवश्यक है। यह बच्चों में रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने का काम करता है”।यह बातें जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम…

Read More

लोहता: पुलिस ने आज सुबह चेकिंग के दौरान बीस किलो पांच सौ ग्राम गांजा के साथ तस्कर को गिरफ्तार किया। एसीपी रोहनिया संजीव कुमार शर्मा ने थाना लोहता में तस्कर को मीडिया के समक्ष पेश किया। एसीपी ने बताया कि तस्कर नरेंद्र पुत्र स्व दूधनाथ वार्ड नंबर 2 शास्त्री नगर सैयदराजा जिला चंदौली का निवासी था। जिसको पुलिस ने चेकिंग के दौरान चुरामनपुर मुढ़एला से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार करने वालो में उपनिरीक्षक विशाल सिंह, हेड कांस्टेबल सत्य प्रकाश सिंह,अजय राय शामिल रहे।

Read More

भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार और प्रसिद्ध गायक सह आजमगढ़ के पूर्व सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ लोकसभा चुनाव में हार के बाद अब फ़िल्मी दुनिया में लौट आये हैं. इस दौरान उन्होंने अपनी नयी फिल्म “संकल्प” की शूटिंग पूरी कर ली है. इस फिल्म के निर्माता आदित्य कुमार झा और निर्देशक अशोक त्रिपाठी “अतरी ” हैं. हालाँकि वे सांसद रहते भी फिल्मों की शूटिंग कर रहे थे, लेकिन अब वे फुलफ्लेज फ़िल्मी पर्दे पर अपना समय दे रहे हैं. इस बारे में उन्होंने कहा कि अभिनय मेरा मूल कार्य है और हमारी पार्टी भी कहती है कि जिस काम से…

Read More

शटडाउन लेकर सड़कों के चौड़ीकरण की जद में आने वाले पेड़ों की कटाई अविलंब करा ले-एस.राजलिंगम

Read More

कंचनपुर, कर्मजीतपुर, सरायनंदन, नगवा, रविदास पार्क के साथ ही नदी के प्रवाह पर किए गए समस्त अतिक्रमण को अविलंब हटवाया जाय

Read More

परियोजनों के निर्माण में समयबद्धता के साथ ही गुणवत्ता का भी विशेष ध्यान रखा जाए-एस. राजलिंगम निर्माण परियोजनाओ में अनावश्यक विलंब या हिलाहवाली क्षम्य नही होगी-डीएम अधिकारी आईजीआरएस पर प्राप्त शिकायतों का निर्धारित समयावधि में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण प्रत्येक दशा में सुनिश्चित करें शिकायत क्लोज करने से पूर्व शिकायतकर्ता से फीड बैक अवश्य ले लें

Read More

वाराणसी। ललित कला विभाग, महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में चल रहे ग्रीष्मकालीन कला शिविर में मंगलवार को विभाग के सभागार में छात्र-छात्राएं जरदोजी कला के बाकियों से अवगत हुए। शिविर में मोहम्मद शाहिद खान ने छात्र-छात्राओं को साड़ी, लहंगा, चुन्नी, सूट, ब्लाउज पर जरदोजी कला बनाने की बारीकियों से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि पिछले 40 वर्षों से वाराणसी में कार्य करते आ रहे हैं। उसी का फायदा छात्र-छात्राएं उठाएं यही मेरी कामना है। बताया कि 25 जून से 28 जून तक छात्र-छात्राएं इस विद्या से अवगत होंगे। इस अवसर पर विभागाध्यक्ष डॉ. सुनील कुमार विश्वकर्मा, डॉ. शत्रुघ्न प्रसाद, एस…

Read More