Author: admin
Varanasi: महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में सत्र 2024-25 के लिए प्रवेश आवेदन शुरू हो गए हैं। शनिवार को प्रवेश फार्म ऑनलाइन कर दिए गए। इस बार 26 विषयों में बीए, बीएससी और बीकॉम सहित 9 स्नातक पाठ्यक्रम, 27 स्नातकोत्तर और 13 व्यावयासिक पाठ्यक्रमों एवं डिप्लोमा में प्रवेश लिए जाएंगे।कुलसचिव डॉ. सुनीता पांडेय की तरफ से शनिवार को प्रवेश फॉर्म ऑनलाइन की सूचना जारी की गई। विद्यापीठ की आधिकारिक वेबसाइट पर समर्थ पोर्टल का लिंक उपलब्ध कराया गया है। सभी अभ्यर्थी इसी लिंक के जरिए आवेदन करेंगे। स्नातक के लिए विभिन्न वर्गों के आधार पर 650 से 850 रुपये और स्नातकोत्तर…
वाराणसी: वाराणसी संसदीय क्षेत्र से गौमाता को राष्ट्रमाता घोषित करवाने व गोकशी बन्द करवाने का संकल्प लेकर मोदी जी के विरुद्ध वाराणसी लोकसभा से चुनाव लड़ने वाले गौ गठबंधन समर्थित प्रत्याशी व युग तुलसी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कोली शेट्टी शिवकुमार ने तीसरी बार प्रधानमंत्री के रूप में आज शपथ ग्रहण करने वाले नरेंद्र मोदी को गौकशी बन्द कराने व गौहत्यारों को कठोर सबक सिखाने का उनका वचन याद दिलाते हुए आगामी बकरीद पर गौमाता की रक्षा करने व गौहत्यारों कठोर दंड देने की मांग की है।सर्वविदित है कि चुनाव के अंतिम चरण में अमित शाह ने सीता माता के…
लभराव से निपटने एवं नालो की सफाई को लेकर पहली बार एक साथ दिखे ( इंडिया गठबंधन ) काग्रेस व सपा के पदाधिकारीगण वाराणसी: मानसून आने के पूर्व शहर मे जलभराव एवं नाले की सफाई को लेकर काग्रेस व सपा कार्यकर्ताओ ( इंडिया गठबंधन ) ने नगर निगम मे हल्ला बोलकर अधिकारीयो को सचेत किया है । सपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा ( विश्वकर्मा ) एवं काग्रेस कमेटी के महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे के नेतृत्व मे इंडिया गठबंधन के कार्यकर्ताओ ने आज नगर निगम मे नगर आयुक्त के अवकाश पर चले जाने के कारण अपर नगर आयुक्त से…
कागजी कार्रवाई कर उपचार के लिए मरीजों को जल्द उपलब्ध कराई जाए आर्थिक सहायताः मुख्यमंत्री सीएम का निर्देशः किसी भी सूरत में नहीं बर्दाश्त किया जाएगा कब्जा, पीड़ितों को जनपद स्तर पर ही दिलाएं न्याय लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को भी अपने सरकारी आवास पर ‘जनता दर्शन’ किया। इस दौरान प्रदेश के विभिन्न कोनों से पहुंचे सैकड़ों लोगों ने मुख्यमंत्री को अपनी पीड़ा सुनाई। सीएम ने प्रत्येक पीड़ितों से मिलकर उनकी समस्याओं को सुना और संबंधित अधिकारियों को समयसीमा के अंदर समाधान के निर्देश दिए। जनता दर्शन कार्यक्रम में महिलाएं, पुरुष व युवाओं ने अपनी-अपनी समस्याओं से अवगत…
शोक संतप्त परिवार के प्रति सीएम योगी ने जताई अपनी संवेदना लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रामोजी ग्रुप के संस्थापक और चेयरमैन रामोजी राव के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं। सीएम योगी ने मीडिया और फिल्म उद्योग में उनके योगदान को अभूतपूर्व और अतुलनीय करार दिया है। अपने एक्स हैंडल पर सीएम योगी ने लिखा, ‘रामोजी ग्रुप के संस्थापक और चेयरमैन रामोजी राव जी के निधन से दुखी हूं। मीडिया और फिल्म उद्योग में उनके योगदान और रामोजी समूह के माध्यम से उनकी विरासत ने एक अमिट छाप…
सुबह 9 से 10 बजे तक शटडाउन, ट्रिपिंग समस्या को दूर करने के लिए चलेगा मरम्मत कार्य~ वाराणसी में बिजली आपूर्ति को दुरुस्त करने का कार्य शुरू हो गया है। जिसके कारण वाराणसी के अलग-अलग उप केंद्रों द्वारा शट-डाउन लिया जायेगा। विभाग ने सूचना जारी करते हुए बताया कि हरहुआ के 220 केवी उपकेंद्र के 33 केवी मेन बेस (द्वितीय) की मरम्मत के लिए सुबह 9 से 10 बजे तक शटडाउन लिया जाएगा। इससे हरहुआ, आयर, बड़ालालपुर और कुंडी उपकेंद्रों से जुड़े इलाकों में आपूर्ति बाधित रहेगी। वाराणसी के चार उपकेंद्रों पर 2-2 घंटे बाधित रहेगी बिजली वहीं, सैदपुर-कैथी लाइन…
वार्ड-नगवॉ के अन्तर्गत दिलीप कुमार राय आराजी संख्या 1092 (नया) आराजी संख्या 279 (पुराना) मौजा डाफी ग्लोरियस स्कूल के आगे तालाब के पास वार्ड नगवॉ जिला-वाराणसी में लगभग लगभग 50′ x 80′ के भूखण्ड पर लगभग 30′ x 50′ के क्षेत्रफल में भूतल पर आर०सी०सी० कालम का निर्माण कर शटरिंग का कार्य किये जाने पर उक्त अनधिकृत निर्माण के विरूद्ध उ०प्र० नगर नियोजन एवं विकास अधिनियम, 1973 की सुसंगत धारा-27, 28(i) व 28 (ii) के अन्तर्गत नोटिस की कार्यवाही करते हुए 07.06.2024 को सील कर थाना लंका की पुलिस अभीरक्षा की सतत् निगरानी हेतु सौप दिया गया।जोनल अधिकारी प्रमोद तिवारी,…
उक्त परेड के दौरान प्रतिसार निरीक्षक लाइन प्रथम व द्वितिय तथा अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहें ।
सोनभद्र। साढ़े चार पूर्व 12 वर्षीय नाबालिग छात्रा के साथ हुए दुष्कर्म के मामले में अपर सत्र न्यायाधीश / विशेष न्यायाधीश पाक्सो एक्ट सोनभद्र अमित वीर सिंह की अदालत ने शुक्रवार को सुनवाई करते हुए दोषसिद्ध पाकर दोषी शिक्षक संतोष कुमार जायसवाल को उम्रकैद एवं दो लाख रूपये अर्थदंड की सजा सुनाई। अर्थदंड न देने पर छह माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी। वहीं अर्थदंड की धनराशि में से एक लाख 60 हजार रूपये पीड़िता को मिलेगी।अभियोजन पक्ष के मुताबिक बभनी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़िता की मां ने बभनी थाने में दी तहरीर में अवगत कराया था…
सोनभद्र । शहीद स्थल प्रवंधन ट्रस्ट करारी के तत्वावधान में नौ जून को सोनभद्र में आयोजित अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में सोनभद्र के अलावा वाराणसी, चंदौली, मिर्जापुर, भदोही जिलों से कवि और कवियित्री जुटेंगी। इस दौरान कवियित्री चंद्रलेखा सिंह की दूसरी पुस्तक सत्ता का खेल का विमोचन होगा और अभिनंदन समारोह में कई लोगों को सम्मानित किया जाएगा।कार्यक्रम के आयोजक प्रद्युम्न त्रिपाठी एड ने बताया कि राबर्ट्सगंज कचहरी परिसर स्थित सोनभद्र बार एसोसिएशन सभागार में 9 जून 2024 दिन रविवार को सुबह दस बजे वरिष्ठ साहित्यकार अजय शेखर के अध्यक्षता में यह कार्यक्रम होगा। जिसमें अखिल भारतीय कवि सम्मेलन के…
