Author: admin
वाराणसी: वक्फ मस्जिद व इमामबाडा मौलाना मीर इमाम अली के मोतवल्ली सै○ मुनाजिर हुसैन मंजू ने बताया कि गोविन्द पुरा कलां छत्तातला से पांचवी मोहर्रम का अलम का जुलूस 12 जुलाई को 8 बजे रात मे उठेगा जुलूस उठने से पूर्व मजलिस होगी जुलूस उठने पर मुजफ्फरपुर से खास तौर पर आए वज्जन अली खां साहब के पोते नजाकत अली खां साहब व साथी सवारी शुरू करेंगे जुलूस गोविन्द पुरा राजा दरवाजा नारियल बाजार चौक होते हुए दालमण्डी स्थित हकीम काज़िम साहब के निवास पहुंचेगा जहां से अंजुमन हैदरी चौक बनारस नौहाख्वानी व मातम शुरू करेगी। जुलूस नई सडक फाटक…
वाराणसी: टाइटन कंपनी लिमिटेड की ओर से भारत में सबसे ज़्यादा बिकने वाली घड़ियों का ब्राण्ड सोनाटा अपनी नई पहचान और नई प्रोडक्ट रेंज के साथ बाज़ार में बड़ा बदलाव लाने के लिए तैयार है। खासतौर पर शहरी एवं उपशहरी क्षेत्रों में अपने करियर की शुरूआत करने वाले युवा पेशेवरों की बदलती ज़रूरतों को ध्यान में रखते हुए, डिज़ाइनों पर नया दृष्टिकोण पेश करना इस नई पहचान का मुख्य उद्देश्य है। स्लीक और आधुनिक नए लुक के साथ सोनाटा ब्राण्ड के आकर्षण और उत्साह को बढ़ाने जा रहा है, और अपनी नई पहचान के साथ आज के दौर के युवाओं…
हजारों शिक्षको व शिक्षिकाओं ने मांगो को लेकर दिखाई अपनी ताकत। वाराणसी आज उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर बेसिक विभाग के शिक्षकों का हुजूम गुरुवार को पुलिस लाइंस स्थित बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर उमड़ पड़ा। भीड़ से उत्साहित शिक्षकों ने बेसिक कार्यालय से पुलिस लाइन्स चौराहे तक पैदल मार्च निकाल कर अपनी ताकत का एहसास कराया।पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत अनेक मांगो को लेकर अपराह्न 3 बजे बेसिक शिक्षा विभाग के कार्यालय पर एकत्र हुए। गेट मीटिंग के बाद शिक्षको का हुजूम पुलिस लाइन रोड पर उतर गया। उसके बाद पैदल मार्च करते…
वाराणसी: भारत के घरेलू ई-कॉमर्स मार्केटप्लेस फ्लिपकार्ट ने आज अपने ऐप पर फास्टैग, डीटीएच रिचार्ज, लैंडलाइन, ब्रॉडबैंड और मोबाइल पोस्टपेड बिल भुगतान समेत रिचार्ज एवं बिल भुगतान की पांच नई श्रेणियां जोड़ने की घोषणा की। ये सुविधाएं पहले से उपलब्ध बिजली बिल भुगतान एवं मोबाइल प्रीपेड रिचार्ज के विकल्पों के अतिरिक्त होंगी। फ्लिपकार्ट ने नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआई) द्वारा तैयार किए गए भारत बिल पेमेंट सिस्टम (बीबीपीएस) के साथ नई सेवाएं देने के लिए भारत की अग्रणी पेमेंट सॉल्यूशंस कंपनियों में शुमार बिलडेस्क के साथ साझेदारी की है। लिमिटेड टाइम डील के तहत ग्राहक फ्लिपकार्ट यूपीआई का प्रयोग…
वाराणसी: कबीर चौरा लहुरावीर मार्ग पर पुनः सड़क घंसने की शिकायत सपाजनो ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारीयो एवं जल कल के महाप्रबंधक से किया है। सपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा विश्वकर्मा ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारीयो एवं जल कल के महाप्रबंधक को फोन कर बताया कि कबीर चौरा से लहुराबीर मार्ग पर नागरी नाटक मंडली के समीप पुनः सड़क काफी गहरे आकार मे घंसने के कारण कभी भी भीषण दुर्घटना घटित हो सकती है। सपा नेता विष्णु शर्मा विश्वकर्मा ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारीयो से कहा कि उसी स्थान पर बार बार सड़क धंसने की…
घर-घर भ्रमण दरवाजा खट खटाएंगी आशा कार्यकर्ता, सभी की करेंगी स्क्रीनिंग डेंगू, मलेरिया, फाइलेरिया, कालाजार, टीबी, कुष्ठ समेत बुखार के रोगियों को करेंगी चिन्हित परिवार के सभी सदस्यों की आभा आईडी बनाने पर भी दिया जाएगा ज़ोर
वाराणसी आज दिनांक 11 जुलाई 2024 वृहस्पतिवार को पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रतिष्ठित एवं ख्यातिलब्ध आनन्द क्रिकेट अकादमी ने सी. एम. एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज भेलूपुर वाराणसी में अपना स्पेशल ग्रीष्म कालीन क्रिकेट प्रशिक्षण शिविर का समापन समारोह आयोजित किया। समापन समारोह के मुख्य अतिथि सौरभ श्रीवास्तव विधायक कैंट वाराणसी रहे समारोह के विशिष्ट अतिथि पदमश्री पंडित राजेश्वर आचार्य हिंदुस्तान वाराणसी के संपादक रजनीश त्रिपाठी प्रिंसिपल राजकुमार पाठक रहे समारोह की अध्यक्षता पूर्व प्रधानाचार्य डॉ विश्वनाथ दूबे ने किया। समारोह का संचालन आनन्द क्रिकेट अकादमी के संस्थापक सीनियर क्रिकेटर पी. पी. आनन्द मिश्रा एडवोकेट ने किया।समापन समारोह में स्पेशल ग्रीष्म…
विश्व जनसंख्या दिवस पर निकाली गई जागरूकता रैली, सारथी वाहन को दिखाई हरी झंडी शुरू हुआ जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा का सेवा प्रदायगी चरण, 31 जुलाई तक लगेंगे नियत सेवा दिवस कैंप सभी आशाएँ कराएं एक-एक पुरुष नसबंदी, बेहद आसान और सुरक्षित प्रक्रिया है एनएसवी वाराणसी। विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर वृहस्पतिवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय पर गोष्ठी समेत विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ संदीप चौधरी ने ‘सारथी वाहन’ और रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कार्यक्रम में आशा कार्यकर्ताओं ने बढ़चढ़ कर प्रतिभाग किया। रैली में आशाओं ने “परिवार नियोजन…
वाराणसी: VDA उपाध्यक्ष द्वारा प्रदत्त निर्देश के क्रम में वाराणसी विकास प्राधिकरण वाराणसी जोन-3 की प्रवर्तन टीम द्वारा अवैध प्लाटिंग के विरूद्ध ध्वस्तीकरण की कार्यवाही सम्पादित की गयी। अवैध प्लाटिंग के विरूद्ध ध्वस्तीकरण की कार्यवाही वार्ड-दशाश्वमेध प्राधिकरण क्षेत्र के वार्ड-दशाश्वमेध, थाना-रोहनिया , मौजा-दरेखू, में बिना ले-आउट स्वीकृत कराए गीता दुबे के जमीन पर अवैध तरीके से राजीव रंजन मिश्रा, धनंजय दीक्षित, धर्मेन्द्र कुमार डीके इत्यादि लोगों के द्वारा लगभग 10 बीघा छेत्रफाल पर अवैध प्लाटिंग विकसित की जा रही थी। उपरोक्त स्थल पर किये गये अवैध प्लाटिंग को प्रवर्तन टीम एवं पुलिस बल के सहयोग से ध्वस्त कराया गया तथा…
