Author: admin

विश्वनाथ धाम के विस्तार व सुविधाओं से दान और दर्शनार्थियों की संख्या में हुई रिकॉर्ड वृद्धि डबल इंजन सरकार में काशी में मिलने लगी विश्व स्तरीय सुविधा दुनिया के हर कोने से काशी पहुंचना हुआ आसान कोरोना काल के बाद फिर से भक्तों की संख्या में हुई बेतहाशा वृद्धि वाराणसी: श्री काशी विश्वनाथ धाम का विस्तार कर सुगम और अत्याधुनिक बनाया गया तो विश्व भर से शिव भक्तों की संख्या दिन ब दिन बढ़ने लगी। श्री काशी विश्वनाथ धाम के लोकार्पण के बाद बाबा की आय में भी कई वृद्धि हुई। डबल इंजन सरकार में सुविधाओं के विस्तार होने के बाद विश्वनाथ धाम में…

Read More

Varanasi: श्री अग्रसेन कन्या पी .जी. कॉलेज, वाराणसी में पुरातन छात्रा समागम के अंतर्गत अनुभूति कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती तथा महाराज श्री अग्रसेन की प्रतिमा पर माल्यार्पण तथा दीप प्रज्जवलन से हुआ। छात्राओं ने सरस्वती वंदना कुलगीत, स्वागत गीत की प्रस्तुति दी। प्राचार्य प्रोफेसर मिथिलेश सिंह ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति में अतिथि देवतुल्य होते हैं किंतु आज के इस कार्यक्रम के अतिथि महाविद्यालय के पुरातन विद्यार्थी भी है। पुरातन का संबंध केवल अतीत से नहीं होता बल्कि इस पर वर्तमान एवं भविष्य निर्भर करता है इसीलिए पुरातन छात्राएं…

Read More

” दशाश्वमेध घाट पर जगाई स्वच्छता की अलख ” Varanasi: मां गंगा सहित अन्य गंगा की सहायक नदियों में लोग अपने घर की बासी पूजा सामग्री, साड़ियां / कपड़े और शीशे की तस्वीरें भी डाल देते हैं। यह गंगा की पूजा है या उस पर अत्याचार ? वस्तुतः नदी की पूजा का अर्थ केवल घंटा बजाना नहीं, वरन उसकी सफाई है । यह प्रयास ही नदी की वास्तविक पूजा है । रविवार को गंगा में गंदगी न करने के लिए जागरूक करते हुए गंगा सेवक नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक राजेश शुक्ला ने दशाश्वमेध घाट पर स्वच्छता की अलख…

Read More

कैंप में 300 यात्रियों के ठहरने का इंतजाम, यात्री बनारसी कचौड़ी, जलेबी संग ठंडाई व पान का उठाएंगे लुफ्त दिलीप सिंह बंटी व विवेक श्रीवास्तव के नेतृत्व में 26 जून को रवाना होगा दूसरा जत्था, लक्सा से निकालेगी बाइक रैली जो गदौलिया, बांसफाटक, चौक, मैदागिन, लहुराबीर होते हुवे वाराणसी कैंट स्टेशन पहुंचेगी वाराणसी। श्री बाबा काशी विश्वनाथ सेवा समिति के बैनर तले जम्मू कश्मीर में अमरनाथ यात्रियों के लिए काशी का 24वां विशाल भंडारा 29 जून से श्रावण मास तक आधार शिविर चंदनबाड़ी में चलेगा। उक्त जानकारी समिति के अध्यक्ष दिलीप सिंह बंटी ने दी है। चौक स्थित अपने कार्यालय…

Read More

नव भारत निर्माण समिति द्वारा ‘इन्हें पंख दें’ अभियान के विजेताओं को पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव ने किया पुरस्कृत स्वतंत्रता के शताब्दी वर्ष 2047 तक भारत को विकसित एवं सशक्त राष्ट्र बनाने में युवाओं का अहम योगदान – पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव Varanasi: युवा आने वाले कल के भविष्य हैं। इनमें आरम्भ से ही अपनी संस्कृति, कला, विरासत, नैतिक मूल्यों के प्रति आग्रह पैदा कर एक श्रेष्ठ नागरिक बनाया जा सकता है। सोशल मीडिया के इस अनियंत्रित दौर में उनमें अध्ययन, मनन, रचनात्मक लेखन और कलात्मक प्रवृत्तियों की आदत न सिर्फ उन्हें नकारात्मकता से दूर रखेगी अपितु उनके…

Read More

वाराणसी। श्रीराम सहकारी समिति लिमिटेड की ओर निर्मित लंका क्षेत्र की रोहित नगर व रमापुरी कालोनी में दो प्लाट पर अवैध रूप से कब्जा किए जाने का आरोप दो परिवारों पर लगा है। समिति के पदाधिकारियों की मानें तो दोनों परिवार निर्माण के दौरान मजदूरी का काम करते थे। उन्हें काम के दौरान अस्थाई तौर पर रहने के लिए प्लाट दिया गया था, लेकिन उन्होंने वहां टीन शेड लगाकर कब्जा जमा लिया। प्लाट खाली करने के लिए तैयार नहीं है। इसके लिए समिति से पैसे भी ले चुके हैं। अब कालोनी के लोगों के साथ गालीगलौज करने के साथ ही…

Read More

संस्कृत भाषा व भारतीय संस्कृति की सेवा हेतु सदैव स्मरणीय रहेंगे आचार्य लक्ष्मीकांतः सीएम योगी आचार्य का निधन अध्यात्म व साहित्य जगत की अपूरणीय क्षतिः सीएम लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आचार्य लक्ष्मीकांत दीक्षित के निधन पर शोक जताया। अपने सोशल मीडिया अकाउंट ‘एक्स’ पर सीएम ने लिखा कि प्रभु श्रीराम उनके शिष्यों व अनुयायियों को दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें। सीएम योगी ने लिखा कि काशी के प्रकांड विद्वान एवं श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा के मुख्य पुरोहित, वेदमूर्ति, आचार्य लक्ष्मीकांत दीक्षित जी का गोलोकगमन अध्यात्म व साहित्य जगत की अपूरणीय क्षति है। संस्कृत भाषा व भारतीय संस्कृति…

Read More

काशी को विश्वस्तरीय नगर बनाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध वाराणसी के सौन्दर्यीकरण, स्वच्छता, अपशिष्ट प्रबंधन पर विशेष जोर दिया जाए बरसात के पहले ही नाले, नालियों की सफाई, संचारी रोगों के रोगथाम के प्रयास किये जाए कार्यों में लापरवाही की शिकायत पर उद्यान अधीक्षक कृपाशंकर पाण्डेय कानपुर स्थानान्तरित लखनऊ: उत्तर प्रदेश के नगर विकास मंत्री ए0के0 शर्मा ने नगर निगम वाराणसी के कार्यों की समीक्षा के दौरान उद्यान अधीक्षक उ0प्र0 पालिका (केन्द्रीयित) उद्यान सेवा नगर निगम वाराणसी कृपाशंकर पाण्डेय को कार्यों में लापरवाही बरतने की शिकायत पर तत्काल नगर निगम कानपुर स्थानान्तरित करते हुए नगरीय निकाय निदेशालय, लखनऊ से संबंद्ध…

Read More

प्रयागराज: योगी सरकार महाकुंभ को भव्य, दिव्य और नव्य स्वरूप देने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। इसी के तहत अब योगी सरकार महाकुंभ पहुंचने वाले पर्यटकों और श्रद्धालुओं को मुख्य मार्गों पर बेहतर सुविधाएं देने के लिए ढ़ाबों, रेस्टोरेंट और होटल्स को नया स्वरूप दे रही है। इसके लिए योगी सरकार उन्हे सब्सिडी दे रही है। मुख्य मार्गों में पड़ने वाले ढाबे, रेस्टोरेंट और होटल्स होंगे स्मार्टप्रयागराज की क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी अपराजिता सिंह ने बताया कि प्रयागराज आने वाले पर्यटकों और श्रद्धालुओं का अनुभव हो, इसके लिए योगी सरकार प्रमुख मार्गों में पड़ने वाले प्रमुख ढाबों, रेस्टोरेंट और…

Read More

उपभोक्ताओं को 24 घंटे निर्वाध विद्युत आपूर्ति उपलब्ध कराना प्रदेश सरकार का संकल्प आटोमेटिक आरएमयू द्वारा काशी विश्वनाथ मंदिर की कराई जाये विद्युत आपूर्ति टोल फ्री नम्बर-1912 (कंट्रोल रूम) को और मजबूत करने के दिये निर्देश शटडाउन लेने पर क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों को अवगत कराया जाये उपभोक्ताओं की शिकायतों का हो त्वरित समाधान लखनऊ/वाराणसी। विद्युत उपभोक्ताओं को 24 घंटे निर्वाध विद्युत आपूर्ति उपलब्ध कराना प्रदेश सरकार का संकल्प है। इस हेतु विभाग द्वारा रोस्टर प्रथा को समाप्त करते हुए पूरे प्रदेश में 24 घंटे निर्वाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने का निर्णय लिया गया है। वर्तमान में भीषण गर्मी के दौरान भी…

Read More