Author: admin

एकीकृत निक्षय दिवस पर टीबी रोगियों को प्रदान की गईं पोषण पोटली पीएचसी, सीएचसी व आयुष्मान आरोग्य केन्द्रो पर टीबी जांच संबंधी दी गईं सेवाएँ जनपद की सभी टीबी यूनिट पर वितरित की गईं 185 पोषण पोटली वाराणसी, 15 जून 2024राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम व प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत शनिवार को जनपद के विभिन्न प्राथमिक व सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों, टीबी यूनिट व आयुष्मान आरोग्य मंदिरों (हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर) ‘एकीकृत निक्षय दिवस’ मनाया गया। इस दौरान स्वास्थ्य केन्द्रों पर बाह्य रोगी विभाग (ओपीडी) में आने वाले व्यक्तियों की टीबी स्क्रीनिंग की गई और संभावित लक्षण वाले व्यक्तियों…

Read More

वाराणसी: श्री काशी विश्वनाथ मंदिर कॉरिडोर में विश्व रक्तदाता दिवस के उपलक्ष्य में रक्तदान शिविर का अयोजन ट्रायल के रुप में किया गया विगत वर्षो से काशी रक्तदान नेत्रदान कुटुम्ब काशी विश्वनाथ मंदिर परिसर में रक्तदान शिविर नियमित रुप से लगाने के लिए प्रयासरत था जिसके लिए शासनादेश से लेकर काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी , कमिश्निर साहब सभी से लगातार वार्ता करता रहा एवं बाबा काशी विश्वनाथ जी की कृपा एवं सभी अधिकारियों के सकारात्मक सोच से यह सुअवसर दिनांक १४ जून विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर आरंभ हुआ निश्चित रूप से नियमित रूप से…

Read More

Varanasi: महाप्रबंधक अभय बाकरे ने बनारस रेल इंजन कारखाना के कर्मशाला परिसर का गहन निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कर्मशाला के विभिन्न शॉपों जैसे न्यू ब्लॉक शॉप, लोको असेम्बली शॉप, हार्नेस सेक्शन, ट्रक मशीन शॉप, लोको टेस्ट शॉप का दौरा किया। तदोपरांत महाप्रबंधक ने लोको कर्मशाला स्थित मीटिंग रूम में विभागाध्यक्षों एवं अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। कर्मशाला निरीक्षण के दौरान उपस्थित अधिकारियों ने इंजन उत्पादन गतिविधियों, निर्माण सुविधाओं, बरेका में चल रही परियोजनाओं के साथ ही अन्य तकनीकी विषयों के बारे में महाप्रबंधक को विस्तारपूर्वक जानकारी दी। महाप्रबंधक बाकरे ने लोको उत्पादन में और अधिक गुणवत्ता लाने…

Read More

अभय बाकरे ने बनारस लोकोमोटिव वर्क्स (बीएलडब्ल्यू) के महाप्रबंधक का पदभार संभाल लिया है। इससे पहले, श्री बाकरे 2017 से ऊर्जा दक्षता ब्यूरो के महानिदेशक (प्रमुख) के पद पर थे, जो देश में ऊर्जा संरक्षण की रणनीति विकसित करने के लिए केंद्र सरकार के अधीन महत्वपूर्ण संगठन है। उन्होंने 2018 से 2023 तक जी20 ऊर्जा संरक्षण कार्य समूह और मंत्रिस्तरीय बैठकों में भारत का प्रतिनिधित्व किया। उन्होंने जलवायु परिवर्तन शमन और भारतीय अर्थव्यवस्था के डीकार्बोनाइजेशन को सुनियोजित करने के लिए ‘पंचामृत’ घोषणा के अनुरूप भारतीय अर्थव्यवस्था के ऊर्जा संरक्षण कार्यक्रम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। ऊर्जा दक्षता ब्यूरो में शामिल…

Read More

मात्र एक दिन में 2679 लोगों का दुर्घटना बीमा करके वाराणसी परिक्षेत्र ने उत्तर प्रदेश में बनाया रिकॉर्ड डाक विभाग के उपक्रम रूप में स्थापित इण्डिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक ने पाँच वर्षों के अपने सफर में ‘आपका बैंक, आपके द्वार’ को प्रोत्साहित करते हुए तमाम नए आयाम स्थापित किये हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में वित्तीय समावेशन और डिजिटल इण्डिया के क्षेत्र में आज इसकी अहम् भूमिका है। समाज के अंतिम वर्ग के लोगों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने हेतु विभिन्न कंपनियों से एग्रीमेंट के तहत सस्ती दरों पर बीमा का लाभ भी आईपीपीबी द्वारा प्रदान किया जा रहा है। उक्त उद्गार…

Read More

वाराणसी: पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी के निर्देशन में पुलिस उपायुक्त गोमती जोन व अपर पुलिस उपायुक्त गोमती ज़ोन द्वारा आगामी त्योहार के दृष्टिगत सहायक पुलिस आयुक्त राजातालाब व सहायक पुलिस आयुक्त पिण्डरा तथा गोमती जोन के समस्त प्र0नि0/थानाध्यक्ष, विभिन्न धर्म के धर्मगुरु/सम्भ्रान्त व्यक्ति, ग्राम प्रधान के साथ पीस कमेटी की गोष्ठी की गयी। गोष्ठी के दौरान बैठक में उपस्थित विभिन्न धर्मगुरुओं, सम्भ्रान्त व्यक्तियों से वार्ता कर आगामी त्योहार ईद उल अज़हा (बकरीद) को सौहार्द एवं शांतिपूर्ण तरीके से मनाने की अपील की गयी साथ ही सभी से अपील की गयी कि अराजक तत्वों के सम्बंध में पुलिस एवं प्रशासन का…

Read More

” नमामि गंगे ने मणिकर्णिका घाट पर की स्वच्छता ” काशी खंड के अनुसार गंगा अवतरण से पहले अस्तित्व वाले मणिकर्णिका तीर्थ पर नमामि गंगे ने गंगा दशहरा के पूर्व शनिवार को सफाई अभियान चलाया । माता की तरह हितकारिणी नदियों एवं भूगर्भ जल के दिव्य स्रोत कुंडों – सरोवरों के संरक्षण की कामना से आरती उतारी । गंगा किनारे श्रद्धालुओं द्वारा विसर्जित किए गए कपड़े व अन्य प्रदूषण कारक सामग्रियों को बाहर निकालकर कूड़ेदान तक पहुंचाया गया ‌। जल संरचनाओं के रूप में हमें मिली समृद्धशाली धरोहरों को सहेजने के उद्देश्य से ‘ सबका साथ हो – गंगा साफ…

Read More

वाराणसी। कमिश्नरेट वाराणसी में कार्यरत दो महिला पुलिसकर्मी को सेवा के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने हेतु एडीसीपी अपराध ममता रानी ने स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। दोनों महिला आरक्षियों ने महिलाओं की सुरक्षा व उन्हें सशक्त करने हेतु उल्लेखनीय योगदान दिया।जानकारी के मुताबिक, काशी दर्शन के लिए आई आंध्र प्रदेश निवासी एक वृद्ध महिला गुम हो गई थी. भेलूपुर थाना पर नियुक्त महिला आरक्षी दीपिका चौधरी ने पूरे मनोयोग से महज दो घंटे में वृद्ध महिला को ढूंढ कर उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। साथ ही थाना चितईपुर पर नियुक्त महिला आरक्षी सुमन द्वारा गुम हुए एक बालक…

Read More

विन्ध्य कारीडोर प्रगति कार्य का किया निरीक्षण मीरजापुर: प्रदेश के मुख्य सचिव श्री दुर्गा शंकर मिश्र ने आज अपने जनपद भ्रमण के दौरान विन्ध्याचल पहुंचकर मां विन्ध्यवासिनी देवी, मां कालीखोह व मां अष्टभुजा देवी त्रिकोण दर्शन पूजन किया। इस दौरान मण्डलायुक्त डाॅ0 मुथुकुमार स्वामी बी0, जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन व पुलिस अधीक्षक अभिनन्दन ने मुख्य सचिव को पुष्प गुच्छ, देवी चित्र व चुनरी भेंटरकर स्वागत व अभिनन्दन किया।दर्शनोपरान्त मुख्य सचिव द्वारा निर्माणाधीन विन्ध्य कारीडोर में भ्रमण कर कार्य प्रगति का निरीक्षण भी किया गया। जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने विन्ध्य कारीडोर के कार्य प्रगति के बारे में विस्तृत जानकारी दी। मौके पर…

Read More

सीएम योगी ने पीएम के दौरे से पहले काशी में लिया तैयारियों का जायजा वाराणसी, 14 जून। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे पर शुक्रवार शाम वाराणसी पहुंचे। सीएम योगी ने यहां प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के वाराणसी आगमन की तैयारियों का जायजा लिया। सीएम योगी सबसे पहले मेंहदीगंज में प्रधानमंत्री के कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। इसके बाद मुख्यमंत्री ने सर्किट हाउस में अधिकारियों के संग मीटिंग करके वाराणसी और आस-पास के जनपदों में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने विकास की सभी परियोजनाओं को समयबद्ध तरीके और गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा…

Read More