Author: admin
शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं त्रुटिरहित मतगणना हेतु तैयारी पूरी हीटवेव व भीषण गर्मी से बचाव के लिए मतगणना स्थलों पर आवश्यक सुविधाएं अनिवार्य रुप से उपलब्ध कराने के निर्देश लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया कि लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 की मतगणना 04 जून, 2024 को प्रातः 8.00 बजे से प्रारम्भ होगी। मतगणना प्रदेश के 75 जनपदों में, 81 मतगणना केन्द्रों पर होगी। आगरा, मेरठ, आजमगढ, देवरिया, सीतापुर, कुशीनगर जनपद में मतगणना 02-02 केन्द्रों पर होगी। 08 लोकसभा क्षेत्रों की मतगणना 03 जनपदों में, 37 लोकसभा क्षेत्रों की मतगणना 02 जनपदों में तथा 35 लोकसभा क्षेत्रों की…
वाराणसी : 1 जून को लोकसभा चुनाव का अंतिम चरण का मतदान समाप्त होने के बाद अब 4 जून को मतगणना होगा.वही वाराणसी के पहाड़िया मंडी में 4 जून को सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू होगी . जिसे लेकर आज पुलिस कमिश्नर व जिलाधिकारी ने मतगणना स्थल का निरीक्षण किया. इस दौरान पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल ने बताया कि 4 जून को सुबह 8:00 बजे से मतगणना प्रारंभ हो जाएगी जिसे लेकर त्रिस्तरीय कड़ी सुरक्षा व्यवस्था कर ली गई है. तीन जोन में फोर्स की तैनाती रहेगी . जिसमे इनर गार्डन में पैरा मिलिट्रीय फोर्स तैनात रहेगी. मिडिल गार्डन…
वाराणसी। वाराणसी में अंतिम चरण का मतदान काफी हर्ष उल्लास के साथ हो रहा है इसी क्रम में भोजूबीर स्थित यू पी कॉलेज में मतदाताओं की लंबी कतारें लगी हुई हैं। इस भीषण गर्मी में बूथ कार्यकर्ता पूरे तन मन से मतदाताओं की मदद में जुटे हुए हैं। मतदाताओं को पर्ची खोजने में किसी प्रकार की समस्या ना हो इसके लिए कार्यकर्ता कड़ी मेहनत कर रहे हैं।
वाराणसी। लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 के अंतिम फेज (सातवें चरण) के तहत वाराणसी में आज हो रहे मतदान के सकुशल तथा शांतिपूर्वक सम्पन्न कराने हेतु प्रेक्षक, पुलिस कमिश्नर तथा जिलाधिकारी द्वारा विभिन्न बूथों का निरीक्षण किया गया तथा उक्त क्रम में संचालित कंट्रोल रूम का दौरा करते हुए विधानसभावार पोलिंग आकड़े की जानकारी ली गयी। निरीक्षण के दौरान सामान्य प्रेक्षक अमित सिंह नेगी, पुलिस प्रेक्षक संजय कुमार सैन, व्यय प्रेक्षक अजीत दान, पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल, जिलाधिकारी एस राजलिंगम, मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु नागपाल, एडीएम (एफ/आर) वंदिता श्रीवास्तव, एसडीएम पिंडरा प्रतिभा मिश्रा, जिला सूचना अधिकारी सुरेंद्र नाथ पाल समेत निर्वाचन से…
मिर्जापुर से अपना दल(सोनेलाल) की उम्मीदवार अनुप्रिया पटेल ने वोट डाला। उन्होंने कहा- मुझे पूरा विश्वास है कि मिर्ज़ापुर का आम निवासी एक बार फिर मुझे अपने अमूल्य वोट का आशीर्वाद देगा।4 जून को दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा। INDI गठबंधन ताश के पत्तों की तरह बिखर जाएगा और तीसरी बार NDA की मजबूत सरकार नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बनेगी।
वाराणसी: जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी एस राजलिंगम आज सपत्नीक कैंन्टोन्मेंट बोर्ड क्षेत्र के कैंटोनमेंट बोर्ड मॉडल प्राइमरी स्कूल में बने माडल बूथ में अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस मौके पर पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल ,एडीजी पीयूष मोडिया व क्षेत्र के अन्य अधिकारियों ने भी अपने मताधिकार का प्रयोग किया।इस अवसर पर जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने जनपद वासियों से अपील की है कि वे अपने मताधिकार का प्रयोग अपनी जिम्मेदारी समझते हुए जरूर करें।
मतदान प्रातः 7.00 बजे से शुरू होकर सायं 6.00 बजे तक चलेगा मतदान की अवधि में सभी बी0एल0ओ0 एल्फाबेटिक लोकेटर मतदाता सूची के साथ मतदाता सहायता बूथ पर उपस्थित रहेंगे दिव्यांग एवं वृद्ध मतदाताओं के लिए मतदान केन्द्रों पर व्हील चेयर एवं जगह-जगह पर वॉलन्टियर की व्यवस्था मतदाता फोटो पहचान पत्र के अतिरिक्त 12 अन्य फोटो पहचान पत्र मतदेय स्थल पर मतदाताओं की पहचान किये जाने हेतु मान्य होंगे प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने शुक्रवार को मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय के प्रेस कान्फ्रेंस हॉल में आयोजित प्रेसवार्ता में बताया कि 01 जून, 2024 को प्रदेश के सातवें…
” नमामि गंगे ने काशी विश्वनाथ धाम के गंगा द्वार पर जगाई मतदान के साथ स्वच्छता की अलख ” ‘ मतदान हमारा है अनमोल, नहीं है इसका कोई मोल’ , ‘ सब मिलकर मतदान करेंगे स्वस्थ लोकतंत्र का निर्माण करेंगे’, ‘लोकतंत्र का यह आधार , वोट कोई न हो बेकार,’लोकतंत्र का महापर्व है मतदान , सब मिलकर बढ़ाओ काशी की शान, जैसे मतदान को जागरूक करते नारे मतदान के एक दिन पूर्व शनिवार को श्रीकाशी विश्वनाथ धाम के गंगा द्वार पर गूंजते रहे । लोकतंत्र को मजबूत बनाने और मतदाताओं को जागरूक करने व स्वच्छता को संस्कार में शामिल करने…
कार्मिक विभाग के तत्वावधान में आयोजित विदाई समारोह का संचालन वरिष्ठ कार्मिक अधिकारी/मुख्यालय राज कुमार गुप्ता ने किया । कार्यक्रम में मंडल चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर तन्मय आनंद, जन संपर्क अधिकारी राजेश कुमार बरेका इंटर कॉलेज के प्राचार्य अशोक कुमार महेश्वरी, कर्मचारी परिषद के संयुक्त सचिव श्रीकांत यादव के साथ ही कर्मचारी परिषद के सदस्यगण सर्वश्री अमित कुमार, संतोष कुमार यादव, मनीष कुमार सिंह, मुख्य कर्मशाला कल्याण निरीक्षक चंदन पांडेय, कमलेश श्रीवास्तव मुख्य रूप से उपस्थित रहें। सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों को बरेका कर्मचारी परिषद के सदस्यगण एवं परिसर स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया तथा बैंक ऑफ बड़ौदा के प्रतिनिधियों ने…
