Author: admin

एबीएसए ने शत प्रतिशत मतदान हेतु दिलाया शपथ,छात्रों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से किया जागरूक रोहनिया।आराजी लाइन विकासखंड क्षेत्र के भवानीपुर स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय एवं प्राथमिक विद्यालय पर सोमवार को प्रधानाध्यपिका मालती देवी तथा प्रधानाध्यापक रविंद्र प्रसाद मौर्य की देखरेख में छात्रों द्वारा अभियान के तहत मतदाता जागरूकता रैली निकाली गयी। रैली को मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी शशिकांत श्रीवास्तव ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में छात्रों द्वारा मतदान संबंधी नारे लगाते एवं लोगों को मतदान के प्रति जागरुक करते हुए भवानीपुर गांव का भ्रमण करते हुए पुनः विद्यालय पर आकर रैली समाप्त हुआ। रैली के…

Read More

बबुरी। लोकसभा चुनाव में मतदाताओं को बढ़ – चढ़ कर हिस्सा लेने एवं मतदान करने के लिए लोक विद्यार्थी शिक्षक एसोसिएशन ने साधन सहकारी समिति पचोखर से पाण्डेयपुर बाजार तक पैदल जूलूस निकाला। वही कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विराट पाण्डेय उपजिलाधिकारी पीडीडीयू नगर व नीरज चतुर्वेदी नायब तहसीलदार पीडीडीयू नगर ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान छात्र-छात्राएं हाथों में वोट देने की अपील की तख्तियां लेकर चल रहे थे। जिसमें पहले मतदान फिर जलपान, चाहे नर हो या नारी मतदान सब की जिम्मेवारी, वोट डालने जाना है, अपना फर्ज निभाना है, सत्य और ईमान…

Read More

ए. ओ. मुस्लिम स्कूल लल्लापुरा हज तरबीयती कैम्प में 66 जायरीनों का हुआ टिकाकरण हज 2024 के हज जायरीनों का हज तरबियती कैम्प व टीकाकरण का प्रोग्राम हाजी मोहम्मद इस्लाम सिद्दीकी की सदारत में मुस्लिम इण्टर कॉलेज लल्लापुरा वाराणसी में लगाया गया। प्रोग्राम की शुरुआत हाजी कारी मोहम्मद मुश्ताक ने कुरान पाक की तिलावत से शुरू किया उसके बाद सभी मेहमानों का फूलों का गुलदस्ता व शाल देकर उनका इस्तकबाल व ख़ैरमकदम किया गय। ।प्रोग्राम के मेहमाने खुशूसी मदरसा शिक्षा परिषद् उत्तर प्रदेश के चेयरमैन व पुर्व हज कमेटी ऑफ़ इण्डिया का सद्स्य डा. इफ्तिखार अहमद जावेद ने कहा कि…

Read More

Varanasi: नमामि गंगे के सदस्यों ने रविवार को दशाश्वमेध घाट पर गंगा तल की सफाई की । गंगा तलहटी से कपड़े, पॉलिथीन अन्य प्रदूषित कर रहे धार्मिक निर्माल्य को निकाला। गंगा पूजन के बाद सभी ने अविरल गंगा- निर्मल गंगा की शपथ दोहराई। गंगा स्नान के लिए जूटे तीर्थयात्रियों को गंगा की महत्ता नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक राजेश शुक्ला ने बताई और घाटों पर गंदगी न करने का अनुरोध किया। इस दौरान गंगा स्तोत्रम , गंगाष्टकम और द्वादश ज्योतिर्लिंगों का पाठ किया गया। संयोजक राजेश शुक्ला ने बताया कि गंगा केवल एक नदी नही है । गंगा हमारे…

Read More

Varanasi: बैठक का शुभारम्भ वैदिक मंगलाचरण से हुआ । डॉ० सरोज कुमार पाण्डेय ने मंगलाचरण प्रस्तुत किया । प्रो० अंजू सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया।विषय प्रवर्तन करते हुए प्रो० दीनानाथ सिंह ने कहा कि लोकमत का निर्माण मतदाता के जागरण पर ही आधारित है । अतः जन-जन को स्व कर्तव्य के प्रति जागरूक होने की आवश्यकता है ।काशी प्रान्त के प्रचारक रमेश ने अपने वक्तव्य में कहा कि मतदान तो आधार है लोकमत बनाने का । मतदाता को अपने कर्तव्यों के प्रति जागरूक होने की आवश्यकता है अन्यथा दांव पर होगा हम सभी का व्यक्तित्व और अस्तित्व । जो…

Read More

वाराणसी: श्री काशी विश्वनाथ धाम में आज सायंकाल नंदीश्वर की आराधना के पश्चात सांस्कृतिक भजन संध्या शिवार्चनम का भी आयोजन होगा। आज संध्यावेला में धाम स्थित बड़े नंदी जी की शास्त्र सम्मत सनातन आराधना में सभी सनातन शिवभक्तों की प्रतीक्षा रहेगी। धाम स्थित बड़े नंदीश्वर जी के नेत्रों में महादेव की प्रतीक्षा करुण स्वरूप में सजीव जान पड़ती है। आज से प्रत्येक प्रदोष पर्व पर नंदीश्वर आराधना समारोह पूर्वक होनी है। नंदीश्वर शिवभक्तों की भी प्रतीक्षा में हैं। श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास समस्त सनातन बंधुओं को इस विराट उत्सव का साक्षी एवम् इस आराधना में सहभागी हो पुण्यलाभ प्राप्त…

Read More

प्रभारी/ नोडल अधिकारी निर्वाचन संबंधी समस्त तैयारियां समय से करें पूरी- जिला निर्वाचन अधिकारी वाराणसी।लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी एस राजलिंगम ने समस्त एआरओ एवं प्रभारी/ नोडल अधिकारियों के साथ कमिश्नरी सभागार में समीक्षा बैठक की।बैठक के दौरान निर्देशित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि समस्त संबंधित अधिकारी निर्वाचन से संबंधित सौंपी गई जिम्मेदारियों का पूरी संवेदनशीलता एवं गंभीरता के साथ निर्वहन करें। निर्वाचन जैसे महत्त्वपूर्ण कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही या शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिलाधिकारी ने कहा कि नामांकन से संबंधित समस्त तैयारियां पूर्ण रहे। कम्युनिकेशन प्लान, रूट चार्ट,…

Read More

ट्रेनिंग को गम्भीरता से करें और मतदान के दौरान हर प्रकार की सम्भावित समस्याओं के निराकरण हेतु तैयार रहें- डीएम जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी एस राजलिंगम ने आज कमिश्नरी आडिटोरियम में आयोजित सेक्टर मजिस्ट्रेटों की ट्रेनिंग कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए मतदान में विशेष रूप से उन नियमों और‌ कार्यों को चिन्हित करते हुए सावधान किया,जहां गल्ती करने की सम्भावनाअधिक होती है। इसके अलावा सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट को निर्देशित किया कि वे गम्भीरता से ट्रेनिंग लेने और नियमों की पूरी-पूरी जानकारी रखें जिससे मतदान में किसी तरह की समस्या का सामना न करना पड़े।उन्होंने ट्रेनिंग में सेक्टर मजिस्ट्रेटों को मतदान के…

Read More

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पांचवी चरण के लोकसभा चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी व्यापार सभा के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप जायसवाल जी को स्टार प्रचारक नियुक्त किया है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव ने अधिकृत लेटर पैड जारी करते हुए इस बात की घोषणा की है।बता दे की श्री प्रदीप जायसवाल वाराणसी के मूल निवासी हैं और वर्तमान में समाजवादी पार्टी व्यापार सभा के प्रदेश अध्यक्ष हैं। श्री जायसवाल के स्टार प्रचारक नियुक्त होने पर वाराणसी सहित उत्तर प्रदेश व्यापार सभा के कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह है और शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त कर रहे…

Read More