Author: admin

लोकसभा चुनाव 2024 (Lok Sabha Chunav 2024) को लेकर सरगर्मी तेज है. इस बीच, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने आज जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में रैली की. अपने भाषण में पीएम मोदी ने सावन और नवरात्रि में नॉनवेज खाकर वीडियो दिखाने वाले नेताओं पर निशाना साधा है. दरअसल, पिछले साल सावन में राहुल गांधी ने कथित रूप से लालू यादव के घर जाकर सावन में मटन खाया था और उसका वीडियो भी शेयर किया था. इसके अलावा, नवरात्रि के वक्त तेजस्वी यादव का मछली खाने का वीडियो भी वायरल हो रहा है. इसी को लेकर पीएम मोदी ने सवाल पूछे…

Read More

Varanasi: बनारस रेल इंजन कारखाना में केन्‍द्रीय चिकित्‍सालय के सभागार कक्ष (सेमिनार हॉल) में राष्‍ट्रीय सुरक्षित मातृत्‍व दिवस के अवसर पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम का शुभारम्‍भ करते हुये प्रमुख मुख्‍य चिकित्‍सा अधिकारी डा. देवेश कुमार ने बताया कि चिकित्‍सा सेवा में सभी मातृशक्ति को गर्भाधारण की चुनौतियों जैसे दुष्‍प्रभाव, प्रसव के खतरे तथा गुणवत्‍तापूर्ण स्‍वास्‍थ्‍य की पहुंच के लिए विशेष जागरूकता की आवश्‍यकता है, ताकि इन्‍हें सरकार, चिकित्‍सालय व समाज द्वारा प्रसव पूर्व चिकित्‍सकीय सेवा कुशल प्रसव परिचारकों द्वारा दी जा सके तथा प्रसव बाद भी स्‍वस्‍थ बनाये रखा जा सके । स्‍वस्‍थ प्रसव…

Read More

आवेदिका शम्पा रक्षित निवासी, सिगरा वाराणसी द्वारा सूचना दिया गया था कि उनको गिरफ्तारी आदि का भय दिखाकर आनलाइन हाउस अरेस्ट कर उनके साथ 3.55 करोड़ की साइबर फ्राड कर लिया गया था, जिसके पश्चात् साइबर क्राइम पुलिस थाना वाराणसी पर मु.अ.सं. 0035/2024 धारा- 417, 420, 384, भा.द.वि. व 66 डी. आई.टी. एक्ट में मुकदमा पंजीकृत कर विवेचना प्रचलित है। उक्त प्रकरण के गंभीरता के दृष्टिगत पुलिस आयुक्त कमिश्ररेट वाराणसी मोहित अग्रवाल द्वारा आवश्यक निर्देश दिया गया था जिस पर पुलिस उपायुक्त (अपराध) चन्द्रकान्त मीना द्वारा घटना का सफल अनावरण हेतु तीन टीमों का गठन किया गया था। जिसके पश्चात्…

Read More

पीएम मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ने की तैयारी में जुटी किन्नर महामंडलेश्वर हिमांगी सखी बाबा विश्वनाथ के दर्शन करने पहुँची वाराणसी। बता दे कि अखिल भारत हिंदू महासभा ने सखी को वाराणसी संसदीय सीट से टिकट दिया है।हिमांगी किन्नरों के सम्मान व अधिकारों की लड़ाई लड़ने के लिए मैदान में उतरी हैं। हालांकि चर्च थी कि वह 12 अप्रैल से वाराणसी मे अपना चुनाव प्रचार भी शुरू करेंगी।लेकिन मीडिया से बातचीत के दौरान महामंडलेश्वर ने नही की कोई चुनावी चर्चा.

Read More

सहारनपुर, 12 अप्रैल। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि माफिया रक्तबीज हैं, इन्हें किसी भी हाल में दोबारा पनपने नहीं देना है। इनके सामने कांग्रेस नतमस्तक थी और सपा दुम दबाकर चलती थी, मगर आज इनमें से कुछ जेल में हैं तो कुछ जहन्नुम चले गये हैं। इनकी गर्मी को पूरी तरह से शांत कर दिया गया है। सीएम योगी शुक्रवार को देवबंद में सहारनपुर लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी राघव लखन पाल शर्मा के समर्थन में चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि ये चुनाव स्पष्ट रूप से दो ध्रुवों में बंट चुका है। एक…

Read More

प्रयागराज: बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पहुंचे प्रयागराज एयरपोर्ट, एयरपोर्ट के गेस्ट हाउस में जेपी नड्डा ने बीजेपी नेताओं से की मुलाकात, फूलपुर प्रत्याशी प्रवीण पटेल और इलाहाबाद सीट से प्रत्याशी नीरज त्रिपाठी ने जेपी नड्डा से की मुलाकात, कौशांबी से लोकसभा प्रत्याशी विनोद सोनकर और महापौर गणेश केसरवानी ने भी जेपी नड्डा से मुलाकात की, बीजेपी प्रत्याशियों ने पुष्प गुच्छ देकर जेपी नड्डा का स्वागत किया, करीब 20 मिनट तक बीजेपी प्रत्याशियों से जेपी नड्डा ने की बातचीत, जेपी नड्डा ने तीनों लोकसभा के प्रत्याशियों को मजबूती के साथ चुनाव मैदान में उतरने को कहा, स्थानीय कार्यकर्ताओं के साथ…

Read More

अखिलेश यादव ने 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी का घोषणापत्र जारी कर दिया है. अखिलेश ने कहा कि हम मुफ्त राशन में गरीबों को गेहूं के बदले आटा देंगे और हर परिवार को 500 रुपये का फ्री डाटा देंगे. उन्होंने कहा कि हम अग्निवीर योजना खत्म कर स्थाई भर्ती व्यवस्था लागू करेंगे. इसके साथ ही अखिलेश ने कहा कि हम 2025 तक जाति आधारित जनगणना करवाएंगे. प्राइवेट संस्थानों में भी आरक्षण लागू होगा. बेटियों को नौकरी में 33 फीसदी आरक्षण मिलेगा.

Read More

वाराणसी 12अप्रैल । चैत्र नवरात्रि के चौथे दिन शुक्रवार को मां कुष्मांडा देवी के दर्शन पूजन का विधान है इनका मंदिर दुर्गाकुंड स्थित दुर्गा मंदिर में है। मंदिर में दर्शन पूजन करने वालों भक्तों की भारी भीड़ भर से ही उम्र पड़ी। मंदिर के प्रधान पुजारी मां की मंगला आरती कर मंदिर का पट भक्तों के लिए खोल दिए इसके पश्चात दर्शन पूजन करने के लिए भक्त मां का श्रृंगार रूप देखकर निहाल हो गये। हाथों में नारियल चुनरी लिए भक्त श्रद्धाभाव से दर्शन पूजन कर रहे थे । जय माता की जय घोष से पूरा मंदिर परिसर गूंज रहा…

Read More

वाराणसी: अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस उपायुक्त गोमती ज़ोन व अपर पुलिस उपायुक्त गोमती ज़ोन के पर्यवेक्षण में तथा सहायक पुलिस आयुक्त राजातालाब के कुशल नेतृत्व में थाना फूलपुर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर हरदासपुर अण्डर पास के पास से अवैध देशी तमंचा व कारतूस के साथ अभियुक्त अभिनव कुमार उर्फ विपिन पुत्र रामलखन उर्फ कल्लू, नि0 ग्राम देईपुर, थाना जंसा, जनपद वाराणसी उम्र 19 वर्ष को गिरफ्तार किया गया । उक्त गिरफ्तारी बरामदगी के सम्बन्ध में थाना जंसा पुलिस द्वारा आर्म्स एक्ट में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक…

Read More