Author: admin
वाराणसी से अखिल भारतीय हिंदू महासभा ने पीएम मोदी के खिलाफ़ चुनाव में देश की प्रथम किन्नर महामंडलेश्वर हिमांगी सखी को उतारा लोकसभा चुनाव में देश की प्रथम किन्नर महामंडलेश्वर हिमांगी सखी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को टक्कर देंगी। अखिल भारत हिंदू महासभा ने उन्हें वाराणसी संसदीय सीट से टिकट दिया है। वह अगले सप्ताह 10 अप्रैल तक वाराणसी आकर अपने चुनाव प्रचार अभियान का शुभारंभ कर सकती हैं। पीएम का नारा तो अच्छा, लेकिन किन्नरों को नहीं समझा हिमांगी सखी ने बताया कि किन्नर समाज को उनका अधिकार व सम्मान दिलाने के लिए वह चुनावी मैदान में उतरी हैं। प्रधानमंत्री…
हीट स्ट्रोक, हीट रैश व हीट वेव जानलेवा, बचाव ही इसका उपचार – सीएमओ इच्छा न होने पर भी पानी पिएं, ठंडक प्रदान करने वाले फल खाएं गर्भवती, नवजात शिशुओं, बच्चों व वृद्धजनों का रखें विशेष ध्यान वाराणसी: आगामी गर्म हवा (लू) के प्रकोप व हीट स्ट्रोक (तापघात) से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से एड्वाइजरी जारी की गई है। इस मौसम में बच्चों से लेकर वृद्धजन को बेहोशी, मांसपेशियों में जकड़न, मिर्गी दौरा पड़ना, चिड़चिड़ापन, सिरदर्द, अधिक पसीना आना, कमजोरी, चक्कर आना, सांस व दिल की धड़कन तेज होना, मिचली और उल्टी आना, नींद पूरी न होना…
मई, 2024 के अंत से बनने लगेगा कोयला Varanasi: नगर आयुक्त अक्षत वर्मा ने आज ग्राम-रमना में संचालित वेस्ट टू चारकोल प्लांट का निरीक्षण किया गया। वेस्ट टू चारकोल प्लांट सी0एस0आर0 के अन्तर्गत एन0टी0पी0सी0 के द्वारा बनाया गया है, इस प्लांट की क्षमता आठ सौ मीट्रिक टन प्रतिदिन की है, जहाॅ पर शहर से निकलने वाले कूड़े से कोयला बनाया जायेगा। इस प्रकार का प्लांट देश में पहला है। नगर आयुक्त द्वारा तकनीकी निरीक्षण किया गया। एन0टी0पी0सी0 के प्रोजेक्ट मैनेजर द्वारा बताया गया कि प्लांट ट्रायल बेस पर अभी चलाया जा रहा है, जिसमें प्रतिदिन पचास मीट्रिक टन कूड़े का…
वाराणसी: आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए चौकी प्रभारी पांडेयपुर ने पुलिस टीम के साथ किया पैदल गश्त पांडेपुर, नईबस्ती ,हुकूलगंज,पंचकोशी रोड आदि क्षेत्रों में किया पैदल गश्त पैदल गश्त के दौरान चौकी प्रभारी पाण्डेयपुर संतोष कुमार यादव,हेड कस्टेबल शिव कुमार ,हेड कस्टेबल हिरा लाल यादव, कस्टेबल अमरेश यादव आदि लोग रहें मौजूद।
मिर्ज़ापुर: जमालपुर स्थानीय विकास खंड क्षेत्र के ग्राम सभा मठना निवासी जितेन्द्र कुमार गुप्ता को साहू समाज द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह चकिया में समाज मे उनके द्वारा किये गए उत्कृष्ट कार्य को देखते हुए श्री गुप्ता को साहू गौरव रत्न से सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने बताया की गुप्ता पूर्व में जिला पंचायत सदस्य के चुनाव भी लड़ चुके हैं और वर्तमान में भारतीय तेली साहू समाज के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व राष्ट्रीय सचिव समाजवादी लोहिया वाहिनी के पद पर सुशोभित हैं एवं समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता कहलाए जाते हैं कार्यक्रम में आए हुए अतिथियों ने कहा कि श्री…
निर्वाचन आयोग के वेबसाइट https://Voters.eci. gov.in तथा अपने मोबाइल पर VHA Voter Helpline App (VHA) Install कर स्वयं करे आवेदन मतदाता, प्रकाशित मतदाता सूची में अपना नाम अवश्य रूप से देख ले मतदाता सूची का अन्तिम प्रकाशन विगत 23 जनवरी को किया जा चुका हैं
वाराणसी। श्री अग्रसेन कन्या पीजी कॉलेज के गृह विज्ञान विभाग क आहार एवं पोषण विज्ञान, प्रसार एवं संचार शाखा, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एवं डाइट इंक्वायरी क्लब के संयुक्त तत्वाधान में प्रवक्ताओं एवं छात्राओं द्वारा विश्व स्वास्थ्य दिवस पर परमानंदपुर गांव में स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम ” मेरा स्वास्थ्य, मेरा अधिकार” का आयोजन किया गया । इस अवसर पर प्रो० अनीता सिंह ने ग्रामीण महिलाओं को शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ रखने के उपाय बताएं। डॉ० अर्चना श्रीवास्तव ने महिलाओं को शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के अलावा भोजन ग्रहण करने के तरीके समझाएं तथा डॉ० आकृति मिश्रा ने स्वास्थ्य के लिए…
वाराणसी।जिस तरह से द्वापर युग में भगवान श्रीकृष्ण ने समस्त मानव जाति की रक्षा की थी,उसी तरह से वर्तमान समय में भारत में यादव समाज सनातन धर्म की रक्षा की अगुवाई कर रहा है।उक्त विचार प्रांत संयोजक कुटुंब प्रबोधन डॉ०शुकदेव त्रिपाठी ने अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा द्वारा कचहरी पर एक महिला कॉलेज में आयोजित ‘भारतीय लोकतंत्र में यादव समाज की भूमिका’ विषयक संगोष्ठी में व्यक्त किया।बीएसएनल के पूर्व महाप्रबंधक राजीव यादव ने स्वच्छ छवि के प्रत्याशियों को वोट देने की वकालत की।कार्यक्रम संयोजिका शालिनी यादव ने यादव समाज को मजबूत करने के लिए उसे नई राजनीतिक विचारधारा और नए नेतृत्व…
गौ संवत्सर पर शंकराचार्य देंगे सम्पूर्ण विश्व के सनातनियों को संदेश वाराणसी: चैत्र नवरात्र प्रतिपदा को परमाराध्य परमधर्माधीश उत्तराम्नाय ज्योतिष्पीठाधीश्वर जगदगुरु शंकराचार्य स्वामिश्री: अविमुक्तेश्वरानंद: सरस्वती महाराज के पावन सानिध्य में प्रातः सूर्योदय 5:41 से भारतीय नववर्ष मनाया जाएगा।गौ संवत्सर पर कल प्रतिवर्ष की भांति सम्पूर्ण विश्व के सनातनधर्मियों को पूज्यपाद शंकराचार्य महाराज अपना संदेश व शुभाशीष प्रदान करेंगे।इस अवसर पर पूज्यपाद शंकराचार्य महाराज सनातनी पंचांग का लोकार्पण भी करेंगे। उक्त जानकारी देते हुए पूज्यपाद शंकराचार्य महाराज के मीडिया प्रभारी सजंय पाण्डेय ने बताया कि साथ ही प्रतिवर्ष की भांति कल प्रातर्मंगलम् का वार्षिकोत्सव मनाया जाएगा।जिसके अंतर्गत वैदिक विद्यार्थी सुबह सूर्योदय…
Varanasi: बनारस रेल इंजन कारखाना में खेलकूद संघ के तत्वावधान में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इन प्रतियोगिताओं में बरेका के विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारीगण ने टीम के माध्यम से बैडमिंटन, बास्केटबॉल, शतरंज, क्रिकेट, बॉलीबाल एवं फुटबॉल प्रतिस्पर्धाओं में उत्साहपूर्वक भाग लिया। बरेका के कर्मचारी जो अथक लगन व परिश्रम के साथ उत्कृष्ट कार्य करते हुए रेल इंजन के निर्माणकर्ता के रूप में जाने जाते है, वही खेल में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अपनी अपनी टीम को जिताने का जुनून खेल के मैदान में दिखाया।बरेका महाप्रबंधक बासुदेव पांडा के मुख्य आतिथ्य में एवं बरेका खेलकूद संघ…
