Author: admin

Varanasi: वी०डी०ए० उपाध्यक्ष पुलकित गर्ग की अध्यक्षता में प्राधिकरण सभागार में जोनल अधिकारी,अवर अभियंता तथा पटल सहायकों के साथ शमन मानचित्रों के सम्पूर्ण प्रक्रिया एवं निस्तारण की अद्यतन स्थिति के सन्दर्भ में समीक्षा बैठक की गई, जिसमें उपाध्यक्ष महोदय द्वारा निर्देशित किया गया कि बिना मानचित्र स्वीकृत कराये कोई भी निर्माण कार्य गतिमान न होने पावे तथा साभी जोनों में तैनात सुपरवाइजरों का क्षेत्र सुनिश्चित किया जाए व सभी सहायक अभियंता, अवर अभियंता एवं फिल्ड स्टॉफ को आदेशित किया गया कि अपने-अपने जोन में भ्रमण के दौरान अवैध निर्माण पर कड़ी नजर रखे एवं प्राप्त शिकायतों पर नियमानुसार शख्त कार्यवाही…

Read More

वाराणसी। जनपद का मिनी जिला चिकित्सालय कहे जाने वाले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चोलापुर और सेवापुरी ब्लॉक के आयुष्मान भारत – आयुष्मान आरोग्य मंदिर करधना प्रथम को नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस स्टैंडर्ड (एनक्वास) का दर्जा प्राप्त हुआ है। भारत सरकार के निर्धारित सभी स्वास्थ्य मानकों को पूरा कर सीएचसी चोलापुर ने 82.7 प्रतिशत और आयुष्मान आरोग्य मंदिर करधना प्रथम ने 88 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। इस उपलब्धि से वाराणसी में सीएचसी स्तर का पहला सीएचसी चोलापुर और करधना प्रथम, दूसरा आयुष्मान आरोग्य मंदिर बन गया है, जिसे ‘एनक्वास’ सर्टिफ़ाइड होने का दर्जा प्राप्त हुआ है।मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ संदीप चौधरी ने…

Read More

गोरक्षा यज्ञ के रूप में सम्पन्न होगा चैत्र नवरात्रि का अनुष्ठान वाराणसी : गौमाता को राष्ट्रमाता घोषित कराने व गोकशी बन्द कराने हेतु वृन्दावन से दिल्ली संसद भवन तक नंगे पाँव पदयात्रा कर अत्यन्त कठिन सङ्कल्प पूर्ण कर परमाराध्य परमधर्माधीश उत्तराम्नाय ज्योतिष्पीठाधीश्वर जगद्गुरु शङ्कराचार्य स्वामिश्री: अविमुक्तेश्वरानन्द: सरस्वती ‘१००८’ आगामी दिनाङ्क 3 अप्रैल को सिलिगुडी, गोरखपुर की धर्मयात्रा कर काशी पधार रहे हैं। ज्ञातव्य हो कि शङ्कराचार्य महाराज चैत्र नवरात्रि का अनुष्ठान काशी में सम्पन्न करेंगे। यह अनुष्ठान गोरक्षा यज्ञ के रूप में आयोजित किया जाएगा। इस अन्तराल में आयोजित होने वाले विविध धार्मिक अनुष्ठानों में वे सम्मिलित रहेंगे। शङ्कराचार्य जी…

Read More

वाराणसी: अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस उपायुक्त गोमती ज़ोन व अपर पुलिस उपायुक्त गोमती ज़ोन के पर्यवेक्षण में तथा सहायक पुलिस आयुक्त पिण्डरा के कुशल नेतृत्व में थाना बड़ागाँव पुलिस टीम द्वारा अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देने के नाम पर पैसे की माँग करने वाले दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया । अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने के सम्बन्ध में थाना बड़ागाँव पर पंजीकृत मुकदमे से सम्बन्धित वांछित अभियुक्तगण को थाना बड़ागाँव पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर दीपक पटेल पुत्र भाईलाल पटेल व शशिपाल पुत्र…

Read More

वाराणसी। आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियों ने कमर कस ली है। इसी क्रम में सत्ताधारी पार्टी भाजपा उत्तर प्रदेश की सभी 80 सीटों पर जीत का परचम लहराने के लिए सहयोगी दलों के साथ मिलकर 370 प्लस योजना पर काम कर रही है। ऐसे में पीएम मोदी ने बीजेपी वाराणसी के कार्यकर्ताओं की टिफिन बैठक को संबोधित किया। जिसमें एक साथ 660 बूथों पर टिफिन बैठक आयोजित हुई। वाराणसी बीजेपी के आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, वाराणसी के 66 हजार कार्यकर्ता टिफिन बैठक में शामिल हुए हैं। बैठक में शामिल होने के लिए सभी कार्यकर्ताओं का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराया…

Read More

वाराणसी। काशी विश्वनाथ मंदिर में वित्तीय वर्ष 2023-24 के अंतिम दिन 31 मार्च रविवार को 6 लाख 36 हजार 975 भक्त बाबा दरबार पहुंचे। मंदिर के मुख्य कार्यपालक अधिकारी विश्वभूषण मिश्र ने बताया कि पिछले वर्ष मार्च में धाम आने वाले श्रद्धालुओं की कुल संख्या 37 लाख 11 हजार 60 थी। वहीं इस मार्च रिकॉर्ड 95 लाख 63 हजार 432 भक्तों का आंकड़ा दर्ज किया गया।

Read More

महाराष्ट्र: किराए के आलीशान विला में चल रही थी पोर्न मूवी की शूटिंग 5 लेडी पोर्न स्टार सहित 13 क्रिएटर अरेस्ट हुए। विदेश मे भी बताई गई इंडियन पोर्न की डिमांड। अर्पण विला मे बनी USA स्टाइल पोर्न हुई रिकवर। आपको बता दें महाराष्ट्र के लोनावाला में पॉर्न वीडियो बनाने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। यह पूरा गोरखधंधा लोनावाला के अर्णव विला में कई दिनों से चल रहा था। यहां अलग-अलग राज्यों से कई युवक-युवतियां शूट के लिए आए थे। यहां कमरों में अश्लील वीडियो बनाया जा रहा था। पुलिस के हाथ कैमरे और कई वीडियो लगे हैं।…

Read More

बनारस में प्रिज्मैटिक फाऊंडेशन और ट्रांसजेंडर सेल मा.गा.का. विद्यापीठ वाराणसी की ओर से ‘ इंटरनेशनल ट्रांसजेंडर डे ऑफ़ विजिबिलिटी ‘ का हुआ आयोजन Varanasi: आज सोमवार 31 मार्च 2024 रविवार को अंतर्राष्ट्रीय ट्रांसजेंडर डे ऑफ विजिबिलिटी के अवसर पर प्रिज्मैटिक फाउंडेशन की ओर से कार्यक्रम आयोजित किया गया। संगोष्ठी कक्ष, शिक्षा संकाय, महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी में शहर के ट्रांस नागरिक और एलजीबीटी समुदाय के लोगो ने अपनी पहचान और सम्मान के लिए यह आयोजन किया। प्रिज्मैटिक फाउण्डेशन से नीति ने बताया कि, इंटरनेशनल ट्रांसजेंडर डे ऑफ़ विजिबिलिटी (International Transgender Day of Visibility – TDOV) प्रतिवर्ष 31 मार्च को…

Read More

लखनऊ। आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने कल मुख्तार अंसारी के जनाजे के समय डीएम गाजीपुर आर्यका अखौरी के कार्य और व्यवहार को अखिल भारतीय सेवाएं आचरण नियमावली के नियम 3 के विभिन्न उपनियमों का उल्लंघन बताते हुए इसके संबंध में डीओपीटी, भारत सरकार तथा मुख्य सचिव, उत्तर प्रदेश को शिकायत भेजी है। अपनी शिकायत में उन्होने कहा है कि मृत व्यक्ति की याद में नारे लगाना और अंतिम संस्कार से जुड़ा कोई कार्य करना हमारे देश के संविधान में कहीं से भी निषिद्ध नहीं है और इसके लिए अलग से किसी अनुमति की आवश्यकता नहीं है।…

Read More

नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी के आवास पर उन्हें भारत रत्न (Bharat Ratna) से सम्मानित किया। इस खास मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, पूर्व उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू भी मौजूद रहे। पीएम मोदी ने एक्स पर किया ये पोस्ट: पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न से सम्मानित होते देखना बहुत खास था। यह सम्मान हमारे देश की प्रगति में उनके स्थायी योगदान की मान्यता है। सार्वजनिक सेवा के प्रति उनका समर्पण और आधुनिक भारत को…

Read More