Close Menu
Voice India News
  • होम
  • अंतराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • वाराणसी
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • पूर्वांचल
  • खेल
  • शिक्षा
  • फोटो गैलरी
  • लोकसभा चुनाव 2024
What's Hot

मीरजापुर पुलिस लाइन में पासिंग आउट परेड, 392 नए आरक्षी बने पुलिस बल का हिस्सा

Sunday, 26 April 2026, 14:47 IST

“चकिया पुलिस का बड़ा एक्शन: 12 घंटे में ₹16 लाख ठगी का खुलासा, 7 शातिर गिरफ्तार”

Sunday, 26 April 2026, 14:45 IST

सोनभद्र में 485 रिक्रूट आरक्षियों की भव्य पासिंग आउट परेड, अनुशासन और शौर्य का शानदार प्रदर्शन

Sunday, 26 April 2026, 14:43 IST
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Voice India NewsVoice India News
Contact Us
  • होम
  • अंतराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • वाराणसी
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • पूर्वांचल
  • खेल
  • शिक्षा
  • फोटो गैलरी
  • लोकसभा चुनाव 2024
Voice India News
Home » PM Modi Cabinet 2024: मोदी सरकार के सभी 71 मंत्रियों की पूरी कुंडली
दिल्ली

PM Modi Cabinet 2024: मोदी सरकार के सभी 71 मंत्रियों की पूरी कुंडली

adminBy adminTuesday, 11 June 2024, 15:22 ISTNo Comments7 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit Email
Share
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

PM Modi Govt 2024 Ministers List With Name-Profile: भारत के प्रधानमंत्रियों के इतिहास में 9 जून 2024 को एक नया अध्याय जुड़ गया। देश की राष्‍ट्रीय राजधानी दिल्‍ली स्थित राष्ट्रपति भवन में नरेंद्र मोदी ने लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। भारत की राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पीएम को शपथ द‍िलाई। इस मौके पर, देश-दुनिया की हस्तियां मौजूद रहीं।

इसी के साथ ही, भारत के पहले PM के तौर पर हैट्रि‍क लगाने वाले जवाहरलाल नेहरू की उपलब्धि की नरेंद्र मोदी ने बराबरी कर ली। मोदी ने पीएम पद की शपथ लेने के दौरान कहा क‍ि मैं नरेंद्र दामोदर दास मोदी, तीसरी बार……। नरेंद्र मोदी के बाद 71 सांसदों ने केंद्र के मंत्री पद की शपथ ली। ज‍िसमें कैब‍िनेट मंत्री, राज्‍य मंत्री (स्‍वतंत्र प्रभार), राज्‍य मंत्री शाम‍िल हैं। इस बार करीब 18 नए चेहरों को केंद्र में मंत्री पद म‍िला। ज‍िसमें 36 साल के राम मोहन नायडू युवा मंत्री बने। आइए जानते हैं पूरी ल‍िस्‍ट….

राजनाथ स‍िंह: वरिष्ठ बीजेपी नेता राजनाथ सिंह ने एनडीए सरकार में कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली। मोदी की पिछली सरकार में सिंह रक्षा मंत्री थे। सिंह ने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से की। 1974 में वे एबीवीपी के संगठन मंत्री बने। 1977 में वे पहली बार उत्तर प्रदेश विधान सभा के सदस्य चुने गए। 2014 से 2019 तक केंद्रीय गृह मंत्री के रूप में कार्य किया।

अम‍ित शाह: अमित शाह ने दूसरे कार्यकाल के लिए कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली। मोदी की प‍िछली सरकार में भारत के गृह मंत्री रहे हैं। वे 2014 से 2020 तक बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे और उनके नेतृत्व में पार्टी ने कई महत्वपूर्ण चुनाव जीते। अमित शाह गुजरात से आते हैं और नरेंद्र मोदी के करीबी सहयोगी माने जाते हैं।

जेपी नड्डा: इनका पूरा नाम जगत प्रकाश नड्डा है। 20 जनवरी 2020 को बीजेपी के अध्यक्ष बने। एनडीए सरकार में मंत्री पद की शपथ ली। वे 1993 में हिमाचल प्रदेश विधान सभा के सदस्य बने और विभिन्न पदों पर कार्य किया। 2012 में वे राज्यसभा के सदस्य बने और केंद्र सरकार में स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री के रूप में भी सेवा की।
एचडी कुमार स्वामी: पूर्व पीएम एचडी देवगौड़ा के बेटे एचडी कुमार स्वामी ने शपथ ली। यह कर्नाटक के माड्य से जेडीएस सांसद हैं। तीन बार सांसद रहे चुके हैं। दक्षिण कर्नाटक में अच्‍छी पकड़ रखते हैं।

पीयूष गोयल: तीसरी बार मोदी सरकार में मंत्री बने हैं। मुंबई उत्‍तर से बीजेपी सांसद हैं, खास बात यह है क‍ि पहली बार लोकसभा सांसद बने हैं।

धर्मेंद्र प्रधान: एनडीए सरकार में कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली। यह ओडिशा की संबलपुर सीट से बीजेपी के सांसद रूप में चुने गए। दूसरी बार लोकसभा सांसद चुने गए। आपको बता दें क‍ि मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल में केंद्रीय शिक्षा मंत्री रहे हैं।

जीतनराम मांझी: एनडीए सरकार में कैबिनेट मंत्री के रूप में जीतन राम मांझी ने शपथ ली। यह पहली बार केंद्रीय मंत्री चुने गए हैं। इस बार ब‍िहार के गया से सांसद बने हैं। ब‍िहार के सीएम भी रह चुके हैं।

राजीव रंजन स‍िंह: यह पहली बार केंद्रीय मंत्री चुने गए हैं। 2021-2023 में जेडीयू के अध्‍यक्ष रहे हैं। ब‍िहार के मुंगेर से इस बार जेडीयू सांसद चुने गए हैं। बिहार सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं। सर्बानंद सोनोवाल: मोदी सरकार में मंत्री रह चुके हैं। असम के पूर्व सीएम रहे हैं। डिब्रूगढ़ सीट से बीजेपी के लोकसभा सांसद चुनकर आए हैं।

वीरेंद्र कुमार: एमपी के टीकमगढ़ से सांसद चुनकर इस बार आए हैं। मोदी के लगातार दो कार्यकाल में मंत्री रहे हैं। 1996 से लगातार सांसद रहे हैं। राममोहन नायडू: तीसरी बार लोकसभा चुनाव जीता। 36 साल की उम्र में बने कैबिनेट मंत्री। मोदी कैबिनेट के इस बार सबसे युवा मंत्री बन गए हैा। श्रीकाकुलम सीट से इस बार लोकसभा पहुंचे हैं।
प्रहलाद जोशी: मोदी के दूसरे कार्यकाल में संसदीय कार्य मंत्री रहे। 2004 से लगातार 5 बार के सांसद हैं। इस बार कर्नाटक के धारवाड़ से सांसद चुने गए हैं। मोदी सरकार में कोयला और खनन मंत्री भी रहे हैं। जुएल ओरांव: 6 बार के लोकसभा सांसद। मोदी के पहले कार्यकाल में आदिवासी कल्‍याण मंत्री रहें हैं। इस बार ओडिशा की सुंदरगढ़ से जीत कर आए हैं। आदिवासी समाज के बड़े नेता में इनका नाम ग‍िना जाता है।

अश्विनी वैष्‍णव: ओडिशा बीजेपी के राज्यसभा सांसद चुने गए। दूसरी बार केंद्र मंत्री बनने का मौका म‍िला। मोदी के दूसरे कार्यकाल में रेल मंत्री रहे।

ज्‍योतिरादित्‍य स‍िंध‍िया : 2021 से नागरिक उड्डयन मंत्री। गुना से बीजेपी के सांसद के रूप में इस बार चुने गए। गुना से 5 बार सांसद रह चुके हैं। यूपीए के दो कार्यकाल में मंत्री रहे हैं। गजेंद्र सिंह शेखावत: जोधपुर से लगातार तीसरी बार सांसद चुने गए। मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल में जल शक्ति मंत्री रहे हैं।

अन्नपूर्णा देवी: दूसरी बार मोदी सरकार में मंत्री चुनी गई हैं। 4 बार बिहार और झारखंड से विधायक रही हैं। झारखंड के कोडरमा से सांसद इस बार चुनी गईं।

क‍िरेन र‍िज‍िजू: अरुणाचल वेस्‍ट से जीतकर इसबार सांसद बने। मोदी सरकार के दो कार्यकाल में मंत्री रहे हैं। चौथी बार लोकसभा चुनाव जीता है।

हरदीप स‍िंह पुरी:मोदी के दोनों कार्यकाल में मंत्री रहे हैं। यूपी के बीजेपी राज्यसभा सांसद। मोदी मंत्रिमंडल में स‍िख चेहरा हैं। पूर्व आईपीएस अधिकारी भी रहे हैं। मनसुख मांडविया : 2012 से लगातार राज्यसभा सांसद। पोरबंदर से पहली बार राज्यसभा सांसद। मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल में स्वास्थ्य मंत्री रहे हैं।

जी क‍िशन रेड्डी: मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल में केंद्रि‍य मंत्री रहे हैं। स‍िकंदराबाद से जीतकर इस बार मोदी कैबि‍नेट में जगह बना पाए हैं। जी क‍िशन रेड्डी: मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल में केंद्रि‍य मंत्री रहे हैं। स‍िकंदराबाद से जीतकर इस बार मोदी कैबि‍नेट में जगह बना पाए हैं।

चिराग पासवान: हाजीपुर से एलजेपी (आरवी) के सांसद। पूर्व केंद्रीय मंत्री रामव‍िलास पासवान के पुत्र। लोक जनशक्‍त‍ि पार्टी के अध्‍यक्ष हैं।

सीआर पाट‍िल: नवसारी सीट से सांसद चुनकर मोदी कैब‍िनेट में जगह बना सके। गुजरात बीजेपी के अध्‍यक्ष भी हैं। चौथी बार लोकसभा के सांसद चुने गए। पहली बार केंद्र में मंत्री बनने का मौका म‍िला है।

राज्‍य मंत्री (स्‍वतंत्र प्रभार) की शपथ राव

इंद्रजीत स‍िंह: छठी बार लोकसभा चुनाव जीता। फरवरी 2014 में बीजेपी का थामा दामन। गुड़गांव लोकसभा सीट से जीतकर मोदी कैब‍िनेट में जगह बना सके।

जीतेंद्र स‍िंह: पीएम कार्यालय में मंत्री रहे। उधमपुर से बीजेपी सांसद के रूप में उभरे हैं। 2014 से लगातार तीसरी बार सांसद चुने गए हैं।

अर्जुन राम मेघवाल : बीकानेर से बीजेपी के सांसद चुने गए हैं। 2009 से लगातार चौथी बार सांसद बने। मोदी सरकार में मंत्री रह चुके हैं।

प्रतापराव जाधव: पहली बार मंत्री बनने का मौका म‍िला। महाराष्ट्र के बुलढाणा से शिवसेना (श‍िंदे गुट) के सांसद। लगातार चौथी बार सांसद बने।

जयंत चौधरी: 2022 से राज्यसभा सांसद। पूर्व केंद्रीय मंत्री अजीत चौधरी के पुत्र हैं। आरएलडी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। मार्च 2024 में एनडीए में शामिल हुए। पहली बार मंत्री बनाए गए हैं।

इनको भी बनाया गया राज्य मंत्री

अनुप्रिया पटेल, वी सोमन्ना, चंद्रशेखर पेम्मासानी, एसपी सिंह बघेल, शोभा करांदलाजे, कीर्तिवर्धन सिंह, बीएल वर्मा, शांतनु ठाकुर, सुरेश गोपी, एल मुरगन, अजय टमटा, बंदी संजय, कमलेश पासवान, भागीरथ चौधरी, सतीश दुबे, संजय सेठ, रवनीत सिंह बिट्टू, रक्षा खडसे, सुकांता मजूमदार, सावित्री ठाकुर, तोखन साहू, राजभूषण चौधरी, श्रीपति वर्मा/ श्रीनिवास वर्मा नरसापुरम, हर्ष मल्होत्रा, नीमूबेन बमभानिया, मुरलीधर मोहोल, पबित्रा मार्गेरिटा, जॉर्ज कुरियन को भी राज्य मंत्री की सूची में शाम‍िल क‍िया गया।

Views: 474
latest news news Politics voice india news
Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
Previous Articleसंभव जनसुनवाई में ग्यारह नागरिकों के द्वारा शिकायतें दर्ज करायी
Next Article शॉर्ट ड्रेस पहन अनन्या पांडे ने गिराईं हुस्न की बिजलियां, फोटोज देख फैंस हुए मदहोश

Related Posts

मीरजापुर पुलिस लाइन में पासिंग आउट परेड, 392 नए आरक्षी बने पुलिस बल का हिस्सा

Sunday, 26 April 2026, 14:47 IST

“चकिया पुलिस का बड़ा एक्शन: 12 घंटे में ₹16 लाख ठगी का खुलासा, 7 शातिर गिरफ्तार”

Sunday, 26 April 2026, 14:45 IST

सोनभद्र में 485 रिक्रूट आरक्षियों की भव्य पासिंग आउट परेड, अनुशासन और शौर्य का शानदार प्रदर्शन

Sunday, 26 April 2026, 14:43 IST
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Top Posts

सरस्वती इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल में वॉलीबॉल टूर्नामेंट का आयोजन

Monday, 15 December 2025, 16:11 IST4 Mins Read

दिल्ली में ‘चेतन चौहान अनसंग हीरोज़ अवार्ड 2025’ से सम्मानित हुए वाराणसी के अमित पाण्डेय ‘किशन’

Saturday, 15 November 2025, 14:26 IST2 Mins Read

नेहरू सिद्धांत केंद्र ट्रस्ट ने ‘सत पॉल मित्तल नेशनल अवॉर्ड्स 2025’ की घोषणा की

Saturday, 15 November 2025, 13:40 IST3 Mins Read

Subscribe to Updates

Get the latest sports news from SportsSite about soccer, football and tennis.

Advertisement
Demo

Our Head Office → Flat No - 287, New Colony, Tilampur, Ashapur, Sarnath, Varanasi, 221007, Ph No - 9219824500, Mail us - manishupadhyaybhu@gmail.com

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
Top Insights

मीरजापुर पुलिस लाइन में पासिंग आउट परेड, 392 नए आरक्षी बने पुलिस बल का हिस्सा

Sunday, 26 April 2026, 14:47 IST

“चकिया पुलिस का बड़ा एक्शन: 12 घंटे में ₹16 लाख ठगी का खुलासा, 7 शातिर गिरफ्तार”

Sunday, 26 April 2026, 14:45 IST

सोनभद्र में 485 रिक्रूट आरक्षियों की भव्य पासिंग आउट परेड, अनुशासन और शौर्य का शानदार प्रदर्शन

Sunday, 26 April 2026, 14:43 IST
Get Informed

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Voice India News. Designed by Hoodaa.
  • होम
  • अंतराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • वाराणसी
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • पूर्वांचल
  • खेल
  • शिक्षा
  • फोटो गैलरी
  • लोकसभा चुनाव 2024

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.