बलिया। अपराध एवं अपराधियों की गिरफ्तारी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सुखपुरा पुलिस ने अपहरण के मामले में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में यह कार्रवाई की गई।
पुलिस के अनुसार, अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी संजय वर्मा के निकट पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी नगर उस्मान एवं थाना प्रभारी रत्नेश कुमार दूबे के नेतृत्व में थाना सुखपुरा पुलिस टीम चेकिंग और वांछित अभियुक्तों की तलाश में लगी थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर मु0अ0सं0 68/26 धारा 137(2), 87 बीएनएस से संबंधित अभियुक्त धीरज राजभर पुत्र कबिलास राजभर निवासी ग्राम पकड़ी थाना पकड़ी बलिया को आसन मोड़ के पास से गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त को पुलिस हिरासत में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद न्यायालय भेज दिया गया।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक जयदीप यादव एवं कांस्टेबल गणेश चौधरी शामिल रहे।
अपहरण मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, सुखपुरा पुलिस को मिली सफलता
Previous Articleबलिया में तिलकोत्सव के दौरान डीजे ऑपरेटर की करंट लगने से मौत
Related Posts
Add A Comment

