सिकंदरपुर, बलिया। इंक्रेडिबल पब्लिक स्कूल ने एक बार पुनः अपनी उत्कृष्ट शैक्षिक गुणवत्ता, अनुशासन एवं श्रेष्ठ शिक्षण व्यवस्था का परिचय देते हुए क्षेत्र में सफलता का नया इतिहास रच दिया है।
सीबीएसई द्वारा घोषित सत्र 2025-26 के कक्षा 12वीं परीक्षा परिणाम में विद्यालय के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय एवं जनपद का नाम गौरवान्वित किया।विद्यालय के मेधावी छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट अंक प्राप्त कर सफलता का परचम लहराया। विद्यालय की छात्रा प्रिया वर्मा ने 95 प्रतिशत अंक प्राप्त कर सर्वोच्च स्थान हासिल किया।वहीं आशु यादव ने 93.40%, राज गुप्ता ने 93%, अंजली वर्मा, श्वेता गुप्ता एवं पलक गुप्ता ने 90-90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय की उपलब्धियों में चार चाँद लगा दिए। इसके अतिरिक्त स्वाति गुप्ता (87%), खुशी यादव (86%), श्रीद्धि राय (85.6%), अनुराधा यादव (85%), हर्ष मिश्रा (84%), अल्का यादव (84%), आदित्य कुशवाहा (83.6%), आंचल वर्मा (82.6%), प्रिया चौरसिया (82.4%), फरहान राजा (82%), बंटी यादव (81.8%), अंश राय (80.8%), अंशिका यादव (80.2%) सहित अनेक विद्यार्थियों ने 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इस शानदार सफलता के उपलक्ष्य में विद्यालय परिसर में हर्षोल्लास का वातावरण रहा। सभी सफल विद्यार्थियों को मिठाई खिलाकर उनकी उपलब्धि का उत्सव मनाया गया। विद्यालय परिवार ने विद्यार्थियों की इस सफलता को गर्व का क्षण बताया। इस अवसर पर प्रबंधक अजय कुमार मिश्रा, अध्यक्ष धनंजय मिश्रा, प्रधानाचार्य राघवेंद्र त्रिपाठी, उप-प्रधानाचार्य राजेश तिवारी एवं योगेश तिवारी सहित समस्त विद्यालय परिवार ने सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि संस्था सदैव गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, वैचारिक विकास एवं नैतिक मूल्यों को प्राथमिकता देती रही है। यह सफलता विद्यार्थियों की कठिन मेहनत, शिक्षकों के समर्पण तथा विद्यालय के सकारात्मक शैक्षिक वातावरण का प्रतिफल है।
इंक्रेडिबल पब्लिक स्कूल ने रचा सफलता का नया इतिहास, 12वीं सीबीएसई परिणाम में विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन
Related Posts
Add A Comment

