भदोही। प्रसिद्ध समाजसेवी और आध्यात्मिक साधक ओम प्रकाश गिरी जी उत्तर प्रदेश के नथईपुर मठिया में एक ऐतिहासिक कार्य कर रहे हैं। वे 17वीं शताब्दी के महान सिद्ध संत मौनी बाबा की भव्य समाधि का भव्य निर्माण करवा रहे हैं। इस पावन कार्य के साथ ही वे 10 अन्य मंदिरों का भी निर्माण करा रहे हैं, जो सनातन संस्कृति और गुरु-भक्ति की जागृति का प्रतीक बन रहे हैं।
ओम प्रकाश गिरी जी लंबे समय से मानव सेवा, धर्म संरक्षण और आध्यात्मिक जागरण के क्षेत्र में सक्रिय रहे हैं। उनका यह संकल्प न केवल मौनी बाबा की स्मृति को अमर बनाने जा रहा है, बल्कि पूरे क्षेत्र को आध्यात्मिक केंद्र के रूप में विकसित करने की दिशा में एक बड़ा कदम है। बताते चले मौनी बाबा का संबंध जूना अखाड़े से था। 17वीं शताब्दी में उन्होंने नथईपुर क्षेत्र में आगमन किया और स्थानीय ब्राह्मणों को अपना शिष्य बनाया। उनकी सिद्धि और आशीर्वाद की ख्याति दूर-दूर तक फैली। काशी नरेश ने भी उनके दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया और उन्हें मठ निर्माण के लिए 989 बीघा भूमि दान की, जो आज मठिया के नाम से प्रसिद्ध है।जीवन के अंतिम क्षणों में मौनी बाबा जीवित समाधि में लीन हो गए। उनके अलौकिक त्याग और सिद्धियों के कारण आज भी वे भक्तों के बीच अत्यंत श्रद्धा के पात्र हैं। ओम प्रकाश गिरी जी ने मौनी बाबा की स्मृति को संरक्षित करने और भविष्य की पीढ़ियों तक उनकी गाथा पहुंचाने के लिए इस भव्य समाधि निर्माण का संकल्प लिया है। वे कहते हैं कि यह कार्य केवल एक मंदिर या समाधि तक सीमित नहीं है, बल्कि यह सनातन धर्म की जड़ों को मजबूत करने और गुरु परंपरा को जीवंत रखने का माध्यम है। स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं में इस निर्माण को लेकर काफी उत्साह है। पूरा क्षेत्र जल्द ही एक बड़े आध्यात्मिक केंद्र के रूप में उभरने वाला है।
उत्तर प्रदेश भदोही के नथईपुर मठिया में भव्य समाधि का निर्माण: ओम प्रकाश गिरी जी का सनातन संस्कृति को समर्पण
Related Posts
Add A Comment

