गाजीपुर। सदर विधानसभा क्षेत्र के लीलापुर गांव की रहने वाली एक महिला ने अपने बीमार पति के इलाज के लिए सपा राज्य कार्यकारिणी सदस्य एवं समाजसेवी राजकुमार पांडेय से आर्थिक मदद की गुहार लगाई। महिला की समस्या की जानकारी होने पर राजकुमार पांडेय ने तत्काल आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई, जिससे परिवार को इलाज कराने में मदद मिल सके।
बताया कि महिला के पति पिछले कुछ वर्षों से लकवे की बीमारी से पीड़ित हैं। परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण उनके इलाज में परेशानी आ रही थी। महिला ने अपनी स्थिति बताते हुए राजकुमार पांडेय से सहायता का अनुरोध किया।
जानकारी मिलने के बाद राजकुमार पांडेय ने परिवार को आर्थिक मदद की। बताया गया कि इससे पहले भी वह बीमार व्यक्ति के इलाज के लिए आर्थिक सहायता कर चुके हैं। जरूरत पड़ने पर दोबारा मदद मिलने से पीड़ित परिवार ने आभार जताया।
राजकुमार पांडेय ने कहा कि जरूरतमंद लोगों की मदद करना उनका सामाजिक दायित्व है। उन्होंने कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर किसी भी परिवार को इलाज जैसी जरूरी जरूरतों के लिए परेशानी न हो, इसके लिए अपनी क्षमता के अनुसार सहयोग करते रहेंगे।
राजकुमार पांडेय समय-समय पर जनपद के जरूरतमंद और असहाय परिवारों की सहायता करते रहते हैं समाज का कमजोर तबका उन्हें मसीहा मानता हैं ।

