Close Menu
Voice India News
  • होम
  • अंतराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • वाराणसी
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • पूर्वांचल
  • खेल
  • शिक्षा
  • फोटो गैलरी
  • लोकसभा चुनाव 2024
What's Hot

बुद्ध पूर्णिमा पर डॉक्टर अंबेडकर शिक्षा समिति द्वारा राहगीरों में किया गया खीर वितरण

Friday, 1 May 2026, 19:14 IST

जिलाधिकारी कविता मीना ने अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर इंडस्ट्री एरिया में पहुंचकर सुनी मजदूरो की समस्या

Friday, 1 May 2026, 18:50 IST

कर्तव्य और ममता की मिसाल बीमार बच्चे को गोद में लेकर ड्यूटी पर डटी महिला पुलिसकर्मी

Friday, 1 May 2026, 18:48 IST
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Voice India NewsVoice India News
Contact Us
  • होम
  • अंतराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • वाराणसी
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • पूर्वांचल
  • खेल
  • शिक्षा
  • फोटो गैलरी
  • लोकसभा चुनाव 2024
Voice India News
Home » एनसीएल ककरी की वन भूमि पर अवैध कब्जे की कोशिश भू-माफिया की दबंगई से अनपरा में तनाव, थाने में शिकायत दर्ज
सोनभद्र

एनसीएल ककरी की वन भूमि पर अवैध कब्जे की कोशिश भू-माफिया की दबंगई से अनपरा में तनाव, थाने में शिकायत दर्ज

adminBy adminFriday, 1 May 2026, 17:30 ISTNo Comments3 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit Email
Share
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

सोनभद्र | 01 मई 2026 नगर पंचायत अनपरा में एनसीएल (NCL) ककरी क्षेत्र की अधिग्रहित वन भूमि पर अवैध कब्जे और निर्माण का एक गंभीर मामला सामने आया है। ककरी प्रबंधन के बार-बार मना करने और राजस्व विभाग की दखल के बावजूद, स्थानीय व्यवसाई अमित गट्टानी द्वारा प्रतिबंधित वन भूमि पर जबरन निर्माण कार्य कराने का आरोप लगा है। इस मामले में ककरी सुरक्षा विभाग ने अनपरा थाने में लिखित तहरीर देकर एफआईआर (प्राथमिकी) दर्ज करने और शांति व्यवस्था बनाए रखने की मांग की है। पूरा विवाद C.B.A ACT 1957 (S.O NO.-1021) के अंतर्गत आने वाली गाटा संख्या 152 एवं 155 से जुड़ा है। राजस्व अभिलेखों के अनुसार, यह भूमि वन क्षेत्र के अंतर्गत आती है और एनसीएल ककरी द्वारा अधिग्रहित है। आरोप है कि अनपरा बाजार जाने वाले मार्ग पर स्थित इस बेशकीमती जमीन पर अमित गट्टानी द्वारा अवैध रूप से घर का निर्माण कराया जा रहा है। शिकायती पत्र के अनुसार, अवैध निर्माण को रोकने के लिए अब तक दो बड़े अभियान चलाए जा चुके हैं 15 अप्रैल 2026 एनसीएल सुरक्षा कर्मियों और राजस्व विभाग की टीम ने मौके पर पहुँचकर निर्माण कार्य को बंद करवाया था। 20 अप्रैल 2026 एनसीएल सुरक्षा विभाग, राजस्व विभाग, पर्यावरण विभाग और वन क्षेत्र रेंज अधिकारी की संयुक्त टीम ने पुनः मौके पर पहुँचकर कार्य रुकवाया और कड़ी चेतावनी दी। प्रबंधन का आरोप है कि इतनी सख्त कार्यवाही के बावजूद 29 अप्रैल 2026 की रात अमित गट्टानी ने फिर से अवैध निर्माण शुरू कर दिया। जब एनसीएल सुरक्षा विभाग ने इसे रोकने का प्रयास किया और रात्रि 9:27 बजे अनपरा थाने को सूचित किया, तो आरोपी और बाजार के कुछ अन्य लोगों ने सुरक्षाकर्मियों के साथ तीखा वाद-विवाद किया और झगड़े पर उतारू हो गए। इस घटना से क्षेत्र के आम नागरिकों और सुरक्षाकर्मियों के बीच भय एवं असुरक्षा की स्थिति उत्पन्न हो गई है। एनसीएल प्रबंधन ने पुलिस को अवगत कराया है कि C.B.A ACT 1957 के अनुच्छेद 9 के लागू होने के बाद इस भूमि पर किसी भी प्रकार का निजी निर्माण पूरी तरह गैर-कानूनी है। सुरक्षा विभाग ने साक्ष्य के तौर पर राजस्व विभाग द्वारा तैयार नजरी नक्शा और अवैध निर्माण की तस्वीरें भी पुलिस को सौंपी हैं।ककरी सुरक्षा विभाग ने अपनी तहरीर में अनपरा थाना प्रभारी से निवेदन किया है कि आरोपी अमित गट्टानी के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की जाए। अधिग्रहित वन भूमि को तत्काल अवैध कब्जे से मुक्त कराया जाए। क्षेत्र में शांति व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कदम उठाए जाएं। इस मामले के बाद क्षेत्र के अन्य अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मचा हुआ है। अब देखना यह है कि पुलिस प्रशासन इस संगठित अतिक्रमण के खिलाफ कितनी तत्परता से कार्यवाही करता है।

Views: 8
crime helth latest news news Politics up Varanasi voice india news voice news india
Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
Previous Articleसोनभद्र अटल आवासीय विद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस का भव्य आयोजन, श्रमिकों और मेधावी छात्रों का हुआ सम्मान
Next Article सोनभद्र श्रमिक हितों के लिए आखिरी सांस तक करता रहूंगा आंदोलन—विजय प्रताप सिंह उर्फ डब्लू सिंह

Related Posts

बुद्ध पूर्णिमा पर डॉक्टर अंबेडकर शिक्षा समिति द्वारा राहगीरों में किया गया खीर वितरण

Friday, 1 May 2026, 19:14 IST

जिलाधिकारी कविता मीना ने अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर इंडस्ट्री एरिया में पहुंचकर सुनी मजदूरो की समस्या

Friday, 1 May 2026, 18:50 IST

कर्तव्य और ममता की मिसाल बीमार बच्चे को गोद में लेकर ड्यूटी पर डटी महिला पुलिसकर्मी

Friday, 1 May 2026, 18:48 IST
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Top Posts

सरस्वती इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल में वॉलीबॉल टूर्नामेंट का आयोजन

Monday, 15 December 2025, 16:11 IST4 Mins Read

दिल्ली में ‘चेतन चौहान अनसंग हीरोज़ अवार्ड 2025’ से सम्मानित हुए वाराणसी के अमित पाण्डेय ‘किशन’

Saturday, 15 November 2025, 14:26 IST2 Mins Read

नेहरू सिद्धांत केंद्र ट्रस्ट ने ‘सत पॉल मित्तल नेशनल अवॉर्ड्स 2025’ की घोषणा की

Saturday, 15 November 2025, 13:40 IST3 Mins Read

Subscribe to Updates

Get the latest sports news from SportsSite about soccer, football and tennis.

Advertisement
Demo

Our Head Office → Flat No - 287, New Colony, Tilampur, Ashapur, Sarnath, Varanasi, 221007, Ph No - 9219824500, Mail us - manishupadhyaybhu@gmail.com

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
Top Insights

बुद्ध पूर्णिमा पर डॉक्टर अंबेडकर शिक्षा समिति द्वारा राहगीरों में किया गया खीर वितरण

Friday, 1 May 2026, 19:14 IST

जिलाधिकारी कविता मीना ने अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर इंडस्ट्री एरिया में पहुंचकर सुनी मजदूरो की समस्या

Friday, 1 May 2026, 18:50 IST

कर्तव्य और ममता की मिसाल बीमार बच्चे को गोद में लेकर ड्यूटी पर डटी महिला पुलिसकर्मी

Friday, 1 May 2026, 18:48 IST
Get Informed

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Voice India News. Designed by Hoodaa.
  • होम
  • अंतराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • वाराणसी
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • पूर्वांचल
  • खेल
  • शिक्षा
  • फोटो गैलरी
  • लोकसभा चुनाव 2024

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.