भांवरकोल (गाजीपुर) स्थानीय क्षेत्र में ऑटो चालकों की मनमानी और अधिक भाड़ा वसूलने को लेकर आए दिन विवाद की स्थिति बनी रहती है। यात्रियों का आरोप है कि ऑटो चालक तय दूरी से अधिक मनमाना किराया वसूल रहे हैं, जिससे आम जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
क्या है पूरा मामला?
प्राप्त जानकारी के अनुसार, भांवरकोल से बीरपुर की दूरी मात्र 5 किलोमीटर है, जिसका किराया ₹20 वसूला जा रहा है। यही नहीं, यदि कोई सवारी बीच रास्ते में ही उतरती है, तब भी उससे पूरा 20 रुपया ही वसूला जाता है, जो कि सरासर गलत है।
बलुआं निवासी कुर्बान अल्ली ने बताया कि मनमाना भाड़ा मांगने का विरोध करने पर ऑटो चालक मारपीट और तू-तू-मैं-मैं करने पर उतारू हो जाते हैं। प्रशासन की इस अनदेखी से क्षेत्र के लोगों में भारी रोष है।
ग्रामीणों ने दी आंदोलन की चेतावनी
स्थानीय ग्रामीणों ने ऑटो चालकों की इस दादागिरी पर कड़ा विरोध जताया है। विरोध दर्ज कराने वालों में ,
खेदन, राजेंद्र,कुर्बान अल्वी, राजेश,प्यारे,रोहित ,उपेंद्र पांडेय,आफताब अल्वी
जयनाथ ,सहित कई अन्य लोग शामिल रहे।
ग्रामीणों ने चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि ऑटो चालकों की इस मनमानी और अवैध वसूली पर जल्द रोक नहीं लगाई गई तथा भाड़ा सही नहीं किया गया, तो वे सड़क जाम (रोड जाम) करने को विवश होंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
ऑटो चालकों की मनमानी से यात्री परेशान, 5 किमी का भाड़ा 20 रूपया वसूली पर भड़के ग्रामीण, दी रोड जाम करने की चेतावनी
Related Posts
Add A Comment

