गाजीपुर। बनारस में आयोजित ओपन कराटे चैंपियनशिप में सेइशिंकाई शितो रयू कराटे एसोसिएशन, उत्तर प्रदेश के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कई पदक अपने नाम किए। प्रतियोगिता में एसोसिएशन के छात्र-छात्राओं ने पूरे आत्मविश्वास और अनुशासन के साथ मुकाबलों में हिस्सा लिया तथा द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त कर गाजीपुर एवं अपने संस्थान का नाम गौरवान्वित किया।
प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों में सरथर कुमार, श्रेया, प्रणिक चौधरी, प्रसून यादव एवं समृद्धि सिंह शामिल रहे। सभी खिलाड़ियों ने कड़े मुकाबलों में अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए पदक हासिल किए।
इस अवसर पर एसोसिएशन के सदस्यों ने खिलाड़ियों की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें अपने सभी होनहार खिलाड़ियों पर गर्व है। प्रतियोगिता के दौरान मिसेज चंदा यादव, मिस्टर संदीप दिनकर, प्रवेश दिनकर, रंजीत दिनकर एवं डॉ. सूर्यनाथ विश्वकर्मा ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और उनका मनोबल बढ़ाया।
चैंपियनशिप में टीम के कोच उमेश कुमार दिनकर की भूमिका भी विशेष रही। उन्होंने खिलाड़ियों को उत्कृष्ट प्रशिक्षण देने के साथ-साथ प्रतियोगिता में रेफरी की जिम्मेदारी भी सफलतापूर्वक निभाई और मैचों का निष्पक्ष एवं सुचारू संचालन सुनिश्चित किया।
एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने सभी विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा विश्वास व्यक्त किया कि वे भविष्य में राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी जिले और प्रदेश का नाम रोशन करेंगे।
ओपन कराटे चैंपियनशिप बनारस में सेइशिंकाई शितो रयू कराटे एसोसिएशन के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन
Related Posts
Add A Comment

