ओबरा/सोनभद्र।। डीएवी पब्लिक स्कूल ओबरा के विशाल प्रांगण में रविवार को क्लस्टर-3 स्तरीय तीन दिवसीय अंतर-विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता-2026 का भव्य एवं गरिमापूर्ण शुभारंभ हुआ। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में क्लस्टर-3 क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले 8 विभिन्न डीएवी विद्यालयों से आए 400 से अधिक छात्र-छात्राएं अपनी खेल प्रतिभा का लोहा मनवाने पहुँचे हैं। उद्घाटन समारोह में खिलाड़ियों ने अनुशासन, उमंग और खेल भावना की अद्भुत मिसाल पेश की। प्रतियोगिता में डीएवी अनपरा, डीएवी अनपरा विद्युत, डीएवी खड़िया, डीएवी बीना, डीएवी ककरी, डीएवी रिहंदनगर, डीएवी रॉबर्ट्सगंज तथा मेजबान डीएवी पब्लिक स्कूल ओबरा के खिलाड़ी विभिन्न खेल विधाओं में जोर-आज़माइश कर रहे हैं। समारोह का औपचारिक शुभारंभ मुख्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। भारतीय संस्कृति और वैदिक परंपरा के अनुरूप विद्यार्थियों ने मधुर वैदिक मंत्रोच्चार, सरस्वती वंदना तथा सामूहिक डीएवी गान प्रस्तुत किया, जिससे संपूर्ण वातावरण संस्कार और देशभक्ति के रंग में रंग गया। तत्पश्चात सभी 8 विद्यालयों के खिलाड़ियों ने अनुशासित बैंड की धुन पर कदम से कदम मिलाते हुए भव्य मार्च पास्ट निकाला और मुख्य अतिथि को सलामी दी। मुख्य अतिथि द्वारा खेल ध्वज फहराया गया तथा शांति व उल्लास के प्रतीक रंग-बिरंगे गुब्बारे आकाश में छोड़कर खेल का औपचारिक शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर सभी प्रतिभागियों को खेल भावना, निष्पक्षता और ईमानदारी के साथ खेलने की शपथ दिलाई गई। स्कूली विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत मनमोहक स्वागतम डांस ने अतिथियों और दर्शकों की खूब तालियाँ बटोरीं। उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्य महाप्रबंधक (CGM) दूधनाथ यादव उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में महाप्रबंधक (सिविल) ए.के. राय, सीआईएसएफ कमान्डेंट सतीश कुमार सिंह, नगर पंचायत अध्यक्षा श्रीमती चांदनी, एआरओ श्रीमती संध्या एल. पांडे तथा डीएवी ओबरा की मैनेजर श्रीमती दीपा शरन की गरिमामयी मौजूदगी रही। इनके साथ ही सभी प्रतिभागी डीएवी विद्यालयों के प्राचार्यों ने भी समारोह में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। संबोधित करते हुए अतिथियों ने कहा कि खेल केवल जीत और हार तक सीमित नहीं है, बल्कि यह विद्यार्थियों के भीतर आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता, शारीरिक सुदृढ़ता और टीम भावना विकसित करने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने खिलाड़ियों का आह्वान किया कि वे अपनी पूरी क्षमता और सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ मैदान में उतरें।
प्रतियोगिता के पहले दिन एथलेटिक्स (दौड़, कूद) और टेबल टेनिस की विभिन्न श्रेणियों में रोमांचक मुकाबले देखने को मिले, 100 मीटर दौड़ में अंडर 14- प्रथम – आदित्य श्रीवास्तव (डीएवी अनपरा), द्वितीय – सनी गुप्ता (डीएवी खड़िया), तृतीय – एस. जायसवाल (डीएवी ककरी)। अंडर-17 प्रथम – समीर अहमद (डीएवी बीना), द्वितीय – लकी राज (डीएवी ककरी), तृतीय – उज्जवल सिंह (डीएवी ओबरा)। अंडर-19 प्रथम – कुनाल सिंह (डीएवी ओबरा), द्वितीय – कबीर सिंह (डीएवी अनपरा), तृतीय – अमित सिंह (डीएवी ककरी)।
400 मीटर दौड़ अंडर-17 प्रथम – आयुष्मान परमहंस (डीएवी ओबरा), द्वितीय – आदित्य साह (डीएवी बीना), तृतीय – आंशिक द्विवेदी (डीएवी खड़िया)। अंडर-19 प्रथम – शिवांकित केशरी (डीएवी अनपरा), द्वितीय – अंकित यादव (डीएवी ककरी), तृतीय – संगम (डीएवी खड़िया)। लंबी कूद में अंडर-14 प्रथम – अविनाश दीप चौहान (डीएवी बीना), द्वितीय – अंश आर्या (डीएवी खड़िया), तृतीय – अश्वनी यादव (डीएवी अनपरा)। अंडर-17 प्रथम – राजवीर सिंह (डीएवी ओबरा), द्वितीय – शनि देवल (डीएवी रिहंदनगर), तृतीय – श्रेयांश देव पांडे (डीएवी रॉबर्ट्सगंज)। अंडर-19 प्रथम – कुनाल सिंह (डीएवी ओबरा), द्वितीय – आयुष कुमार (डीएवी बीना), तृतीय – नीलेश कुमार (डीएवी रिहंदनगर)। ऊंची कूद में अंडर-14 प्रथम – अमन गुप्ता (डीएवी खड़िया), द्वितीय – आदित्य श्रीवास्तव (डीएवी अनपरा), तृतीय – मो. आबिर (डीएवी रिहंदनगर)। अंडर-17 प्रथम -लकी राज (डीएवी ककरी), द्वितीय – आशुतोष कुमार दुबे (डीएवी ओबरा), तृतीय – शिवांशु सिंह (डीएवी रॉबर्ट्सगंज)। अंडर-19 प्रथम – अनुराग गौतम (डीएवी अनपरा), द्वितीय – अंशुमान सिंह (डीएवी ककरी), तृतीय – आकाश विश्वकर्मा (डीएवी बीना)। टेबल टेनिस (एकल मुकाबले) में अंडर-14 प्रथम – हार्दिक (डीएवी अनपरा), द्वितीय – देवेश (डीएवी ओबरा)।
अंडर-17 प्रथम – आर्यन (डीएवी अनपरा), द्वितीय – जय कुमार गुप्ता (डीएवी ओबरा)।
अंडर-19 प्रथम – सत्यम (डीएवी अनपरा), द्वितीय – प्रणीत (डीएवी खड़िया)। आयोजकों ने बताया कि डीएवी क्लस्टर-3 खेलकूद प्रतियोगिता से ग्रामीण व औद्योगिक अंचल के प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को अपनी खेल क्षमता का प्रदर्शन करने का उत्कृष्ट मंच मिल रहा है। इस तरह के आयोजनों से विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को बल मिलता है और उन्हें आगे राज्य व राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए तैयार होने का अवसर प्राप्त होता है। प्रतियोगिता के अगले दिनों में अन्य खेल स्पर्धाओं के फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे।
ओबरा डीएवी पब्लिक स्कूल में क्लस्टर-3 खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य आगाज़ 8 विद्यालयों के 400 से अधिक खिलाड़ियों का दिखेगा दम
Related Posts
Add A Comment

