ओबरा, सोनभद्र | उत्तर प्रदेश बिजली कर्मचारी संघ (शाखा ओबरा) द्वारा ओबरा तापीय परियोजना के नव नियुक्त महाप्रबंधक (प्रशासन) इं. निखिल चतुर्वेदी जी का कार्यभार ग्रहण करने पर जोरदार स्वागत किया गया। संघ के पदाधिकारियों और कर्मचारियों ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर उनके सफल कार्यकाल के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दीं। संघ के क्षेत्रीय मंत्री प्रदीप कुमार कनौजिया एवं क्षेत्रीय अध्यक्ष अजीत कुमार साहू ने संयुक्त रूप से एक बधाई संदेश जारी किया। उन्होंने कहा कि निखिल चतुर्वेदी जी का महाप्रबंधक (प्रशासन) के रूप में कार्यभार संभालना पूरी परियोजना और यहां कार्यरत कर्मचारियों के लिए बेहद गौरव और प्रसन्नता का विषय है। संघ का विश्वास हमें पूरा विश्वास है कि उनके लंबे सांगठनिक व प्रशासनिक अनुभव, कार्यकुशलता और दूरदर्शी सोच के चलते ओबरा परियोजना की कार्यक्षमता में अभूतपूर्व वृद्धि होगी। उनके मार्गदर्शन में यह तापीय परियोजना विद्युत उत्पादन के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित करेगी। संघ के पदाधिकारियों ने उम्मीद जताई कि श्री चतुर्वेदी के तकनीकी अनुभव और कुशल नेतृत्व क्षमता से न केवल ओबरा तापीय परियोजना को एक नई दिशा और गति मिलेगी, बल्कि कर्मचारियों व प्रबंधन के बीच का तालमेल भी पहले से कहीं अधिक मजबूत होगा। प्रबंधन और कर्मचारियों के मध्य बेहतर समन्वय स्थापित होने से परियोजना के विकास और स्थानीय स्तर की समस्याओं के निस्तारण को और मजबूती मिलेगी। उत्तर प्रदेश बिजली कर्मचारी संघ ने महाप्रबंधक (प्रशासन) के सुखद, सफल और उपलब्धियों से परिपूर्ण कार्यकाल की मंगलकामना करते हुए संगठन की तरफ से हर संभव रचनात्मक सहयोग का भरोसा दिया। इस गरिमामयी स्वागत कार्यक्रम के दौरान मुख्य रूप से निम्नलिखित पदाधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।
अजीत कुमार साहू (क्षेत्रीय अध्यक्ष) प्रदीप कुमार कनौजिया (क्षेत्रीय मंत्री) यशपाल सिंह, विनोद यादव, शिवम सिंह, सौम्या चक्रवर्ती, निखिल चतुर्वेदी के पदभार ग्रहण करने से ओबरा तापीय परियोजना के प्रशासनिक गलियारों और कर्मचारी वर्ग में भारी उत्साह देखा जा रहा है।
ओबरा तापीय परियोजना नव नियुक्त महाप्रबंधक (प्रशासन) निखिल चतुर्वेदी का बिजली कर्मचारी संघ ने किया भव्य स्वागत
Related Posts
Add A Comment

