ओबरा (सोनभद्र) डी.आई.वाई. (DIY) क्लब, ओबरा के तत्वावधान में आयोजित बहुप्रतीक्षित नवरंग समर कैंप एवं संस्कार शिविर का मंगलवार (2 जून 2026) को भव्य समापन समारोह आयोजित किया गया। इस शिविर में बच्चों ने न केवल कला और नृत्य की विधाएं सीखीं, बल्कि भारतीय संस्कृति और संस्कारों के महत्व को भी आत्मसात किया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पतंजलि योगपीठ हरिद्वार से पधारे श्री वीरेंद्र योगी उपस्थित रहे। उन्होंने बच्चों को स्वस्थ और एकाग्र रहने के लिए योग के विभिन्न गुर सिखाए। वीरेंद्र योगी ने बच्चों को सूर्य नमस्कार, पद्मासन, ध्रुवासन, प्राणायाम और ध्यान लगाने की बारीकियों की जानकारी दी। इस अवसर पर पूरा परिसर ओमकार (ॐ) की पवित्र ध्वनि और गायत्री मंत्र के सस्वर पाठ से गुंजायमान हो उठा। मुख्य अतिथि ने बच्चों को जीवन में सफलता के दो महत्वपूर्ण मंत्र दिए। आज के समय में मोबाइल का अत्यधिक उपयोग बच्चों के भविष्य को प्रभावित कर रहा है, इसलिए इससे दूर रहें। प्रतिदिन कम से कम 3 घंटे मन लगाकर पढ़ने की आदत डालें।
वीरेंद्र योगी जी ने कार्यक्रम में मौजूद अभिभावकों को भी जागरूक किया। उन्होंने कहा कि बच्चों को हमेशा बैठकर पानी पीने की आदत डलवाएं, भोजन के बाद वज्रासन में बैठने के फायदे बताएं और सबसे महत्वपूर्ण— बच्चों में सुबह उठकर माता-पिता का पैर छूकर आशीर्वाद लेने के संस्कार विकसित करें। समर कैंप के दौरान आयोजित विभिन्न रचनात्मक प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को मुख्य अतिथि द्वारा पुरस्कृत कर उनका हौसला बढ़ाया गया। विजेताओं की सूची इस प्रकार है:
ओबरा में नवरंग समर कैंप व संस्कार शिविर का भव्य समापन; बच्चों को सिखाए योग और अच्छे संस्कार
Related Posts
Add A Comment

