ओबरा (सोनभद्र) परम पूज्य स्वामी रामदेव जी महाराज एवं श्रद्धेय आचार्य बालकृष्ण जी महाराज की पावन प्रेरणा से ओबरा चिल्ड्रेन पार्क में चल रहे प्रांतीय योग शिक्षक प्रशिक्षण शिविर के सातवें दिन साधकों में भारी उत्साह देखा गया। पतंजलि योगपीठ हरिद्वार के सभी प्रमुख संगठनों द्वारा आयोजित यह ऐतिहासिक 25 दिवसीय शिविर आगामी 15 जून 2026 तक निरंतर जारी रहेगा। यह शिविर उत्तर प्रदेश पूर्व के राज्य प्रभारी आदरणीय भ्राता दुर्गेश जी (पतंजलि योग समिति) एवं श्रद्धेय श्री भगवान जी (राज्य प्रभारी, भारत स्वाभिमान, उ.प्र. पूर्व) के कुशल नेतृत्व व मार्गदर्शन में संचालित हो रहा है। शिविर के मुख्य उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए वरिष्ठ पदाधिकारियों ने बताया कि देशव्यापी अभियान के तहत इस योग शिक्षक प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यहाँ से प्रशिक्षित होने के बाद ये नवनियुक्त योग शिक्षक भाई-बहन ग्रामीण और सुदूर क्षेत्रों में जाकर निःशुल्क योग कक्षाओं का संचालन करेंगे। वे लोगों को योग, प्राणायाम और आयुर्वेद के प्रति जागरूक करेंगे ताकि एक स्वस्थ और समृद्ध समाज का निर्माण हो सके।पतंजलि के योग विशेषज्ञों ने बताया कि आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में अधिकांश बीमारियों की जड़ तनाव (Stress) है। योग कक्षा के माध्यम से लोगों को नियमित अभ्यास कराया जाएगा, जिससे वे तनाव मुक्त हो सकें। यदि जीवन में तनाव नहीं होगा, तो लोग बीपी, शुगर, थायराइड, प्रोस्टेट, यूरिक एसिड, गैस, कब्ज और घुटनों के दर्द जैसी गंभीर व्याधियों से स्वतः ही सुरक्षित रहेंगे। शिविर के सातवें दिन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित युवा अरुण जी, अवर अभियंता (ओबरा परियोजना) ई. बबलू जी और ओबरा परियोजना से सेवानिवृत्त राम लखन शर्मा जी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर सत्र का शुभारंभ किया। इस दौरान अतिथियों ने योग से मिले अपने चमत्कारी लाभ भी साझा किए।शिविर में आने से मुझे अभूतपूर्व लाभ हुआ है। पहले मेरे हाथ-पैरों में तेज दर्द रहता था और चलने-फिरने में भारी दिक्कत होती थी, जो अब पूरी तरह ठीक है।नियमित योगिंग-जॉगिंग और आसनों के अभ्यास से मुझे अपने पुराने कमर दर्द से पूरी तरह राहत मिली है।
प्रशिक्षक वीरेंद्र योगी जी ने शिविरार्थियों को गहन प्रशिक्षण दिया, जबकि कार्यक्रम का सफल संचालन जिला कोषाध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने किया।
विशेषज्ञों ने बताया कि आज की युवा पीढ़ी डिप्रेशन, अनिद्रा (नींद न आना) और सिर भारी रहने जैसी समस्याओं से जूझ रही है। ऐसे युवाओं के लिए कपालभाति, अनुलोम-विलोम, भ्रामरी प्राणायाम और ध्यान का 21-21 बार अभ्यास रामबाण सिद्ध होगा। खुशी की बात यह है कि शिविर में बड़ी संख्या में युवा बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं।इस भव्य प्रशिक्षण शिविर को सफल बनाने में पतंजलि परिवार सोनभद्र के पदाधिकारियों और योग शिक्षकों की पूरी टीम जुटी हुई है, जिनमें मुख्य रूप से शामिल हैं।जिला व क्षेत्र प्रभारी रवि प्रकाश त्रिपाठी (जिला प्रभारी), दिनेश पाठक (सहप्रभारी), अरुण जी (जिला प्रभारी), सुशील चौबे (जिला प्रभारी), नरेंद्र सिंह (ओबरा प्रभारी)।प्रचारक एवं पदाधिकारी शिवपूजन झा, मयंंक दुबे, जितेंद्र सिंह (जिला कोषाध्यक्ष), मनोज सिंह, शकट मोचन, रवि प्रकाश (महामंत्री युवा),योग शिक्षक (पुरुष वर्ग) रामा त्रिपाठी, आर. एन. गुप्ता, राधे श्याम, राजाराम सिंह, घनश्याम सिंह, लालजी, बबलू प्रजापति, देवेश सिंह, शंकर मोजुमदार, शौमिक, पंकज, बृजेश पाठक, नागेंद्र, रामेश्वर शर्मा, दिनेश पति सिंह, कमलेश मोहन, बाबू आदि।योग शिक्षिकाएं (महिला वर्ग) रम्भा सिंह, मिलता मोजुमदार, गीता यादव, शिवांगी, मंजू देवी, उर्मिला, रेनू, अनामिका आदि।पतंजलि परिवार ने क्षेत्र के समस्त नागरिकों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में ओबरा चिल्ड्रेन पार्क पहुँचकर इस 15 जून तक चलने वाले शिविर का लाभ उठाएं और स्वयं को निरोगी बनाएं।
ओबरा में योग शिक्षक प्रशिक्षण शिविर का सातवां दिन योग और आयुर्वेद से तनाव व व्याधि मुक्त समाज बनाने का संकल्प
Related Posts
Add A Comment

