ओबरा/सोनभद्र। (संवाददाता आशीष मिश्रा) ओबरा नगर पंचायत के वार्ड क्रमांक 11 (सुभाष नगर) में विकास की बयार बह रही है। स्थानीय सभासद प्रतिमा देवी के निरंतर प्रयासों से वार्ड में मूलभूत सुविधाओं और जनसमस्याओं के समाधान को गति मिली है, जिससे क्षेत्र की जनता को लंबे समय से चली आ रही समस्याओं से राहत मिल रही है। विकास कार्यों की जानकारी देते हुए सभासद प्रतिमा देवी ने बताया कि वार्ड वासियों के स्नेह, विश्वास और सहयोग के बल पर संतोषी माता मंदिर की गली में स्थित क्षतिग्रस्त मार्ग का कायाकल्प कराया जा रहा है। यहाँ आकर्षक एवं टिकाऊ रंगीन जिग-जैग इंटरलॉकिंग खड़ंजा बिछाने का कार्य तेजी से प्रगति पर है।
उन्होंने कहा कि यह मात्र सड़क का निर्माण नहीं है, बल्कि आम नागरिकों की सुविधा, सम्मान और सुरक्षित आवागमन की दिशा में उठाया गया एक महत्वपूर्ण कदम है। इसके अलावा वार्ड में नियमित साफ-सफाई, कूड़ा उठान और स्ट्रीट लाइट व्यवस्था (प्रकाश व्यवस्था) पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। सभासद ने बताया कि जनहित की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर नगर पंचायत अध्यक्ष एवं अधिशासी अधिकारी के समक्ष उठाकर उनका त्वरित निस्तारण कराने का निरंतर प्रयास किया जा रहा है, ताकि सुभाष नगर का कोई भी नागरिक मूलभूत सुविधाओं से वंचित न रहे। इस अवसर पर सभासद प्रतिनिधि आनंद जायसवाल ने कहा हम सेवा ही संकल्प के मूल मंत्र पर काम कर रहे हैं। वार्ड 11 को महज एक वार्ड नहीं, बल्कि विकास, स्वच्छता, आधुनिक सुविधा और पारदर्शी जनसेवा का एक आदर्श वार्ड बनाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। नगर पंचायत अध्यक्ष और अधिशासी अधिकारी का आभार व्यक्त करते हुए आनंद जायसवाल ने कहा कि हमारा लक्ष्य इस कार्यकाल को वार्ड के विकास का स्वर्णिम अध्याय बनाना है। उन्होंने वार्डवासियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि जनता के सहयोग और आशीर्वाद से ही विकास के यह कार्य संभव हो पा रहे हैं। सुभाष नगर के स्थानीय नागरिकों एवं राहगीरों ने जर्जर मार्ग की मरम्मत और इंटरलॉकिंग कार्य शुरू होने पर खुशी जाहिर की है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि लंबे समय से जलभराव और गड्ढों की समस्या बनी हुई थी, जिसका समाधान होना निश्चित रूप से अत्यंत सराहनीय एवं स्वागत योग्य कार्य है।
ओबरा सभासद प्रतिमा देवी के प्रयासों से विकास की राह पर अग्रसर हुआ वार्ड 11 सुभाष नगर
Related Posts
Add A Comment

