सोनभद्र के दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के कटौली गांव में गुरुवार रात चाकूबाजी की घटना में एक 20 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मामूली विवाद के बाद हुई इस घटना की सूचना पर पीआरबी पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक सहित दूसरे पक्ष के युवक को सीएचसी दुद्धी पहुंचाया, जहां घायल का इलाज चल रहा है।
घायल युवक की पहचान कटौली निवासी 20 वर्षीय गोलू बैगा पुत्र देवमूरत के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, मोबाइल को लेकर शुरू हुआ विवाद बाद में कहासुनी और हाथापाई में बदल गया। इसी दौरान चाकू से हमला होने की बात सामने आई है, जिसमें गोलू के सिर समेत शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं। घटना में दूसरे पक्ष के युवक को भी हल्की चोटें लगी हैं।
सूचना मिलते ही पीआरबी पुलिस मौके पर पहुंची। और दोनों घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल किसी पक्ष से लिखित तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
कटौली गांव में चाकूबाजी, मामूली विवाद में युवक गंभीर घायल, जांच में जुटी पुलिस
Previous Articleडिजिटल साक्षरता की ओर कदम राजकीय
Related Posts
Add A Comment

