मुहम्मदाबाद तहसील अंतर्गत थाना करीमुद्दीनपुर परिसर में शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में तहसीलदार मुहम्मदाबाद एवं थाना प्रभारी राज नारायण की उपस्थिति में पुलिस और राजस्व विभाग के अधिकारियों ने क्षेत्र से आए फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना।
थाना प्रभारी राज नारायण ने प्राप्त शिकायतों पर संवेदनशीलता के साथ सुनवाई करते हुए संबंधित अधिकारियों को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए। समाधान दिवस के दौरान भूमि विवाद, राजस्व संबंधी प्रकरणों सहित अन्य जनसमस्याओं को लेकर आए लोगों ने अपने प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किए।।
अधिकारियों ने फरियादियों को भरोसा दिलाया कि सभी मामलों की निष्पक्ष जांच कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। थाना समाधान दिवस का मुख्य उद्देश्य स्थानीय स्तर पर आमजन की समस्याओं का शीघ्र एवं प्रभावी समाधान उपलब्ध कराना रहा।।

