हापुड़ (मनीष कुमार) सोशल मीडिया और समाज में अक्सर खाकी का सख्त चेहरा सामने आता है, लेकिन उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले से ममता और जिम्मेदारी की एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जिसने हर किसी का दिल जीत लिया है। यहाँ एक महिला पुलिसकर्मी अपनी ममता और ड्यूटी के बीच सामंजस्य बिठाते हुए मिसाल पेश कर रही हैं अक्सर देखा जाता है कि पुलिस की ड्यूटी कठिन और लंबी घंटों वाली होती है, जिसमें पारिवारिक जिम्मेदारियों के लिए समय निकालना मुश्किल हो जाता है। हापुड़ में तैनात इस महिला आरक्षी का बच्चा बीमार है, लेकिन उन्होंने अपनी व्यक्तिगत परेशानी को अपनी ड्यूटी के आड़े नहीं आने दिया महिला पुलिसकर्मी अपने बीमार बच्चे को गोद में लेकर अपनी ड्यूटी पॉइंट पर मुस्तैद दिखीं। एक हाथ में बच्चे की देखरेख और दूसरे हाथ में कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी यह दृश्य महिला सशक्तिकरण की एक जीवंत मिसाल पेश करता है सोशल इस समर्पण को देखकर राहगीरों और स्थानीय लोगों ने उनकी कर्तव्यनिष्ठा की सराहना की है। लोगों का कहना है कि एक मां के लिए अपने बीमार बच्चे को घर छोड़कर आना संभव नहीं था, और एक पुलिसकर्मी के नाते वह अपनी ड्यूटी से भी मुंह नहीं मोड़ सकती थीं। ऐसे में उन्होंने दोनों का बखूबी निर्वहन किया।
कर्तव्य और ममता की मिसाल बीमार बच्चे को गोद में लेकर ड्यूटी पर डटी महिला पुलिसकर्मी
Related Posts
Add A Comment

